Apni Pathshala

SSC JE Notification 2026 Out

SSC JE Result Out

SSC JE Notification 2026 Out

SSC JE भर्ती 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC JE 2026 Notification जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC JE Recruitment 2026 Overview

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026 के तहत कुल 1,748 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस बार जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical, Electrical, Telecom) के साथ-साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में Scientific Assistant के पदों को शामिल किया गया है। यह नियुक्तियां CPWD, BRO, MES और CWC जैसे प्रमुख सरकारी विभागों में की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन सुधार 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। परीक्षा के चयन चरणों में Paper-I (CBT), Paper-II (CBT) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) शामिल हैं। Paper-I परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 तथा Paper-II परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जानी संभावित है।

भर्ती बोर्डकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
विज्ञापन संख्याNotice of Adv_JE_2026
पदों की संख्या1,748
पद का नामजूनियर इंजीनियर (JE) और साइंटिफिक असिस्टेंट (SA)
आवेदन की प्रारंभिक तिथि2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 सितंबर 2026 (23:00 बजे)
सुधार विंडो28 से 30 सितंबर 2026
चयन प्रक्रियाPaper-I, Paper-II और Document Verification
Paper-I परीक्षा तिथिअक्टूबर/नवंबर 2026
Paper-II परीक्षा तिथिदिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC JE Vacancy Details 2026

आयोग ने कुल 1,748 पदों पर अस्थायी रिक्तियां निकाली हैं, जिसमें इंजीनियरिंग स्ट्रीम (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम) और साइंटिफिक असिस्टेंट के अनुसार श्रेणीवार और विभागवार पदों को विभाजित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

विभाग का नामपद का नाम
CPWD, BRO, MES, CWCजूनियर इंजीनियर (Civil)
CPWD, BRO, MES, CWCजूनियर इंजीनियर (Electrical)
BRO, MES, CWCजूनियर इंजीनियर (Mechanical)
दूरसंचार विभाग (DoT)जूनियर इंजीनियर (Telecom)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant)
कुल पद1,748 पद (अस्थायी)

SSC JE Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा, तथा संबंधित स्ट्रीम में शैक्षणिक योग्यता का होना अनिवार्य है। नीचे संबंधित सारणी देखें:

शैक्षणिक योग्यता (Education)संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E. / B.Tech डिग्री या 3 वर्षीय डिप्लोमा (कुछ विभागों में डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक)।
आयु सीमा (Age Limit)न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 से 32 वर्ष (विभाग के अनुसार भिन्न)।
आयु में छूट (Age Relaxation)SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष, और PwBD के लिए 10 वर्ष की सरकारी नियमानुसार छूट।
राष्ट्रीयता (Nationality)उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए या नेपाल/भूटान का प्रजाजन हो।

SSC JE Selection Process 2026 & Exam Pattern

चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित दो परीक्षाएं शामिल हैं। ध्यान दें कि इस वर्ष मेरिट सूची मुख्य रूप से Paper-II के अंकों पर आधारित हो सकती है। 

चरण (Stage)विषय / परीक्षा का प्रकारप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय अवधिमार्किंग स्कीम (Negative Marking)
Paper-I (CBT)1. जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग2. जनरल अवेयरनेस3. जनरल इंजीनियरिंग (Civil/Mech/Elec)505010050501002 घंटेप्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती
Paper-II (CBT)कोर इंजीनियरिंग विषय (संबंधित स्ट्रीम वर्णनात्मक बहुविकल्पीय)1003002 घंटेप्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1.00 अंक की कटौती
चरण-3 (DV)दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)केवल क्वालिफाइंग प्रकृति

SSC JE Application Fee 2026

आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक स्वीकार किए जाने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से 23 सितंबर 2026 तक किया जाना आवश्यक है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General) / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिकशून्य (कोई शुल्क नहीं)
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां)शून्य (कोई शुल्क नहीं)

How to Apply Online for SSC JE 2026?

सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो ‘New User? Register Now’ पर क्लिक करके अपना One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
ओटीआर पूरा होने के बाद प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
डैशबोर्ड पर “Junior Engineer Examination, 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्र भरें।
आयोग के नए नियमों के अनुसार अपना लाइव फोटो और स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करें।
यदि लागू हो, तो नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड के माध्यम से ₹100 का आवेदन शुल्क भुगतान करें।
सबमिट करने से पहले विवरणों की अच्छी तरह जांच करें, ‘Final Submit’ पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

SSC JE Salary Structure 2026

चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अंतर्गत 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे लेवल-6 के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं।

पद का नामवेतन स्तरवेतनमान मैट्रिक्स 
जूनियर इंजीनियर (Civil / Electrical / Mechanical / Telecom)Level-6₹35,400 से ₹1,12,400/-
साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant – IMD)Level-6₹35,400 से ₹1,12,400/-

Important Links:

Notification PDF Click Here 
Apply Link Click Here 

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. SSC JE Notification 2026 कब जारी हुआ है?

    SSC JE 2026 की आधिकारिक अधिसूचना 2 सितंबर 2026 को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी की गई है।

  2. SSC JE 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

    इसमें CPWD, BRO, MES और CWC जैसे विभागों में Civil, Electrical, Mechanical, Telecom जूनियर इंजीनियर और Scientific Assistant पद शामिल हैं।

  3. SSC JE 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

    संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या 3-वर्षीय डिप्लोमा धारक और 18 से 30/32 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  4. SSC JE 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

    उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर One-Time Registration (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  5. SSC JE 2026 की परीक्षा कब होगी?

    Paper-I (CBT) परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में और Paper-II (CBT) परीक्षा दिसंबर 2026 में होना संभावित है।

  6. SSC JE 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?

    चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह वेतन मिलेगा।

  7. SSC JE 2026 का चयन प्रक्रिया क्या है?

    चयन प्रक्रिया में Paper-I (CBT), Paper-II (CBT) और अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (DV) शामिल है।

SSC JE Notification 2026

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top