Apni Pathshala

UP PRT PGT Vacancy 2026 Out

UP PRT PGT Vacancy 2026

UP PRT PGT Vacancy 2026 Out

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 15 सितंबर 2026 को प्राथमिक सहायक शिक्षक (PRT) और प्रवक्ता (PGT) पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे संबंधित लेख पढ़ें।

UP PRT PGT Vacancy 2026 Notification Details

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 सितंबर 2026 को दो प्रमुख भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत प्राथमिक सहायक अध्यापक (PRT) के कुल 12,405 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जबकि विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत प्रवक्ता (PGT) के 2,607 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सहायक अध्यापक पद के लिए 16 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रवक्ता (PGT) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसमें चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा (और PGT के लिए इंटरव्यू) के आधार पर होगा। सहायक अध्यापक परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को तथा प्रवक्ता परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विवरणसहायक अध्यापक / PRT (Advt 05/2026)प्रवक्ता / PGT (Advt 06/2026)
भर्ती निकायउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
कुल पद संख्या12,405 पद2,607 पद
आवेदन प्रारंभ तिथि16 सितंबर 202618 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 202617 अक्टूबर 2026
सुधार विंडो अंतिम तिथि19 अक्टूबर 202621 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथि03 और 04 दिसंबर 202615 और 16 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापनलिखित परीक्षा + साक्षात्कार + दस्तावेज़ सत्यापन

UP PRT PGT Vacancy 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PRT एवं PGT दोनों श्रेणियों के तहत बंपर रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों का श्रेणीवार और संस्थागत विवरण नीचे दी गई तालिकाओं में दिया गया है:

पद का नामसंस्थान/क्षेत्र का प्रकारपदों की संख्या
सहायक अध्यापक (PRT)शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय11,508
सहायक अध्यापक (PRT)अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय897
प्रवक्ता (PGT)बालक विद्यालय (माध्यमिक)2,329
प्रवक्ता (PGT)बालिका विद्यालय (माध्यमिक)278
UP PGT Subject-wise Vacancy 2026: Boys School 
विषयकुल पद संख्या
1. हिन्दी336
2. अंग्रेजी256
3. अर्थशास्त्र178
4. समाजशास्त्र75
5. भौतिक विज्ञान122
6. रसायन विज्ञान173
7. गणित105
8. वाणिज्य62
9. इतिहास94
10. चित्रकला57
11. मनोविज्ञान40
12. शिक्षाशास्त्र28
13. संगीत गायन1
14. संस्कृत241
15. उर्दू9
16. गृह विज्ञान0
17. भूगोल239
18. शारीरिक शिक्षा19
19. सैन्य विज्ञान12
20. रंजन कला0
21. जीव विज्ञान117
22. नागरिकशास्त्र115
23. तर्कशास्त्र12
24. संगीत वादन2
25. कृषि32
26. शस्य विज्ञान4
कुल योग (Total)2,329
UP PGT Subject-wise Vacancy 2026: Girls School 
विषयकुल पद संख्या
1. हिन्दी38
2. अंग्रेजी29
3. अर्थशास्त्र24
4. समाजशास्त्र9
5. भौतिक विज्ञान10
6. रसायन विज्ञान12
7. गणित7
8. वाणिज्य1
9. इतिहास18
10. चित्रकला12
11. मनोविज्ञान10
12. शिक्षाशास्त्र12
13. संगीत गायन5
14. संस्कृत23
15. उर्दू4
16. गृह विज्ञान12
17. भूगोल9
18. शारीरिक शिक्षा2
19. सैन्य विज्ञान0
20. रंजन कला2
21. जीव विज्ञान13
22. नागरिकशास्त्र17
23. तर्कशास्त्र0
24. संगीत वादन9
25. कृषि0
26. शस्य विज्ञान0
कुल योग (Total)278

UP Teacher Recruitment 2026: PRT PGT Eligibility Criteria 

आवेदकों को फॉर्म भरने से पहले आयोग द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आयु में छूट के मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

पद का नाम (Post Name)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)आयु सीमा (Age Limit)आयु में छूट (Age Relaxation)
Assistant Teacher (PRT)स्नातक डिग्री + DElEd (BTC) / BEd या समकक्ष + UPTET/CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य।21 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 को)ओबीसी/एससी/एसटी और आरक्षित श्रेणियों को यूपी सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट।
Lecturer (PGT)संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) (M.A./M.Sc./M.Com) अनिवार्य।न्यूनतम 21 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं)नियम लागू नहीं (केवल न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष आवश्यक)।

UP Teacher PRT PGT Selection Process 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। दोनों पदों के लिए चयन के चरण और परीक्षा पैटर्न का विवरण निम्नलिखित है: 

UP Assistant Teacher (PRT) Selection Process 2026
चरणविवरण
चरण 1: लिखित परीक्षाकुल प्रश्न: 120, कुल अंक: 360, समय: 2 घंटे
मार्किंग स्कीमप्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक और गलत उत्तर के लिए -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
चरण 2: दस्तावेज़ सत्यापनलिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की काउंसलिंग
UP Lecturer (PGT) Selection Process 2026
चरणपरीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
चरण 1: लिखित परीक्षाकुल प्रश्न: 120, लिखित परीक्षा अंक: 360, समय: 2 घंटे
चरण 2: साक्षात्कार (Interview)कुल अंक: 40 (कुल चयन अंक: 400)
चरण 3: दस्तावेज़ सत्यापनलिखित परीक्षा और साक्षात्कार के कुल प्राप्तांकों के आधार पर अंतिम चयन

Uttar Pradesh Teacher Application Fees 2026

UP PRT PGT Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। नीचे श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का विवरण देखे:

श्रेणीसहायक अध्यापक शुल्क (PRT)प्रवक्ता शुल्क (PGT)
General / OBC / EWS₹ 1,000/-₹ 1,500/-
SC / ST₹ 500/-₹ 750/-
दिव्यांग (PH)₹ 300/-₹ 500/-

UP PRT PGT 2026 Application Process 

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए UP PRT PGT Notification 2026 के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया को नीचे दी गई तालिका में चरण-दर-चरण समझाया गया है, जिसे अपनाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

चरण संख्यामुख्य चरण
स्टेप 1सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2होमपेज पर उपलब्ध One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण पूरा करें।
स्टेप 3ओटीआर नंबर प्राप्त होने के बाद संबंधित विज्ञापन (05/2026 या 06/2026) के लिए लॉगिन करें।
स्टेप 4आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा विषयों का चयन ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 5निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
स्टेप 6अपनी श्रेणी के अनुसार नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को दोबारा जांचें और अंतिम रूप से ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 8भविष्य के संदर्भ और परीक्षा की तैयारी के लिए सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UP Teacher Salary Structure 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त सहायक अध्यापकों (PRT) और प्रवक्ताओं (PGT) को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आकर्षक सैलरी, महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) प्रदान किया जाएगा।

पद का नामपे मैट्रिक्स लेवल और ग्रेड पेअनुमानित इन-हैंड सैलरी
सहायक अध्यापक (PRT)लेवल-6, ग्रेड पे: ₹4,200 (₹35,400 – ₹1,12,400)₹50,000 – ₹55,000 प्रति माह
प्रवक्ता (PGT)लेवल-8, ग्रेड पे: ₹4,800 (₹47,600 – ₹1,51,100)₹65,000 – ₹72,000 प्रति माह

Important Links:

UP PRT 2026 Notification PDF Click Here 
UP PGT 2026 Notification PDF Click Here 
UP PRT PGT 2026 Online Apply Link Click Here 

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. UP PRT PGT Vacancy 2026 में कुल कितने पद जारी हुए हैं?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 15,012 शिक्षक पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किए गए हैं।

  2. UP PRT Vacancy 2026 में कितने Assistant Teacher पद हैं?

    शहरी और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 12,405 सहायक अध्यापक पद शामिल हैं।

  3. UP PGT Vacancy 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

    माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) के कुल 2,607 पद भरे जाएंगे।

  4. UP PRT PGT Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

    सहायक अध्यापक (PRT) के लिए 16 सितंबर और प्रवक्ता (PGT) के लिए 18 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू होंगे।

  5. UP PRT Vacancy 2026 के लिए क्या योग्यता निर्धारित की गई है?

    अभ्यर्थियों के पास स्नातक डिग्री + DElEd (BTC) / BEd और साथ ही UPTET/CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top