Apni Pathshala

India-New Zealand Free Trade Agreement- 20 अक्टूबर से लागू होगा, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

India-New Zealand Free Trade Agreement- 20 अक्टूबर से लागू होगा, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

India-New Zealand Free Trade Agreement

संदर्भ:

हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करते हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के अनुसमर्थन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। 

  • दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने वाला यह भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (India-New Zealand Free Trade Agreement) आगामी 20 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक रूप से लागू होने जा रहा है।

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता:

  • परिचय: मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement – FTA) दो या दो से अधिक देशों के बीच होने वाली एक ऐसी विधिक संधि है, जिसके तहत व्यापार की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले सीमा शुल्क (Tariffs), कोटा (Quotas) और अन्य गैर-टैरिफ बाधाओं (Non-tariff Barriers) को कम या पूर्णतः समाप्त कर दिया जाता है।
    • इसका प्राथमिक उद्देश्य सदस्य देशों के बीच व्यापार प्रवाह (Trade Flow) को अधिक सुगम बनाना होता है। 
  • पृष्ठभूमि: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक साझेदारी (India NZ Economic Partnership) को मजबूत करने के लिए प्रारंभिक वार्ता काफी पहले शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) से भारत के बाहर होने के बाद इसे द्विपक्षीय स्तर पर नए सिरे से तेज किया गया।
    • इस समझौते पर आधिकारिक तौर पर 27 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हस्ताक्षर किए गए थे। 
    • भारत की ओर से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने इस ऐतिहासिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। 
    • न्यूजीलैंड की संसद ने 16 सितंबर 2026 को इस समझौते को लागू करने वाले कानून को अपनी अंतिम मंजूरी दी, जिसके बाद 21 सितंबर 2026 को दोनों पक्षों द्वारा इसके लागू होने की तिथि (India NZ FTA October 20) की आधिकारिक घोषणा की गई।
  • प्रावधान:
    • भारतीय निर्यात को पूर्ण छूट: इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारत से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर 100% सीमा शुल्क हटा देगा। समझौते के लागू होने के पहले दिन से ही भारतीय उत्पाद न्यूजीलैंड के बाजार में शून्य-शुल्क (India New Zealand Duty Free Exports) पर प्रवेश पा सकेंगे।
    • भारतीय रियायतें और संरक्षण: भारत न्यूजीलैंड से होने वाले वर्तमान आयात के लगभग 70% टैरिफ लाइनों पर शुल्कों को धीरे-धीरे कम या समाप्त करेगा।
      • हालांकि, भारत ने अपने संवेदनशील घरेलू कृषि और डेयरी क्षेत्रों (Sensitive Agriculture and Dairy) को पूरी तरह से अपवर्जन सूची (Exclusion List) में रखा है ताकि स्थानीय किसानों के हितों की रक्षा की जा सकें।
  • सेवा क्षेत्र तक पहुंच: न्यूजीलैंड ने भारत के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT), स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आयुष (AYUSH) सहित कुल 118 सेवा क्षेत्रों (Service Sectors) में अपने बाजार को खोला है।
  • पेशेवर वीजा कोटा: भारतीय पेशेवरों और कुशल कामगारों के लिए न्यूजीलैंड में अस्थाई प्रवेश को सुगम बनाने हेतु प्रतिवर्ष 5,000 अस्थाई रोजगार वीजा (Temporary Employment Visas) का एक समर्पित कोटा निर्धारित किया गया है।
  • छात्र गतिशीलता: एसटीईएम (STEM) स्नातकों के लिए 3 वर्ष और डॉक्टरेट शोधकर्ताओं के लिए 4 वर्ष तक के लिए बिना किसी सीमा के ‘पोस्ट-स्टडी वर्क राइट्स’ (Post-study Work Rights) प्रदान किए गए हैं। 
  • निवेश प्रोत्साहन: न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारतीय बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, और विनिर्माण क्षेत्रों में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर ($20 Billion) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने की बड़ी प्रतिबद्धता जताई है।
  • संतुलन तंत्र (Rebalancing Mechanism): इस समझौते में भारत के लिए एक विशेष विधिक प्रावधान शामिल किया गया है, जिसके तहत यदि न्यूजीलैंड अपने निवेश के वादों को पूरा करने में विफल रहता है, तो भारत को बाजार पहुंच शर्तों को समायोजित (Adjust) करने का अधिकार होगा। 

दोनों देशों के लिए समझौते का महत्व:

  • भारत के लिए महत्व:
    • श्रम-प्रधान क्षेत्रों को गति: शून्य-शुल्क पहुंच मिलने से भारत के एमएसएमई (MSMEs), कपड़ा, चमड़ा, रत्न व आभूषण और इंजीनियरिंग सामानों के निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मकता वैश्विक बाजार में अत्यधिक बढ़ जाएगी।
    • फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र को लाभ: न्यूजीलैंड अब अमेरिकी एफडीए (US FDA) और हेल्थ कनाडा जैसे वैश्विक नियामकों द्वारा स्वीकृत भारतीय दवाओं को सीधे मान्यता देगा, जिससे बाजार में प्रवेश का समय (Waiting Time) बहुत कम हो जाएगा।
    • बैंकिंग और डिजिटल कूटनीति: इसके तहत दोनों देशों ने यूपीआई (UPI) और रियल-टाइम डिजिटल भुगतान प्रणालियों के समन्वय पर सहमति जताई है, जिससे प्रवासियों द्वारा पैसा भेजना (Remittances) सस्ता और तेज होगा।
  • न्यूजीलैंड के लिए महत्व:
    • बाजार विविधीकरण: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच न्यूजीलैंड को अपनी भेड़ के मांस, ऊन, वानिकी उत्पादों और चुनिंदा कृषि उत्पादों के लिए भारत जैसा दुनिया का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता उपभोक्ता बाजार मिल रहा है।
    • रणनीतिक साझेदारी: यह सौदा हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific Region) में न्यूजीलैंड की भू-राजनीतिक और आर्थिक उपस्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: India New Zealand FTA क्या है?

उत्तर: यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और निवेश (India New Zealand Investment) को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षरित एक व्यापक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता है।

प्रश्न 2: India New Zealand Free Trade Agreement कब लागू होगा?

उत्तर: दोनों देशों द्वारा विधिक अनुसमर्थन (Ratification) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह समझौता 20 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक रूप से प्रभावी (Come into Force) हो जाएगा।

प्रश्न 3: इस FTA से Indian exporters को क्या benefit मिलेगा?

उत्तर: भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100% शून्य-शुल्क पहुंच (Duty-Free Access) मिलेगी, जिससे उनके कपड़ा, चमड़ा और विनिर्माण उत्पाद वहां अत्यधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे। 

प्रश्न 4: New Zealand में कौन से Indian products duty-free होंगे?

उत्तर: समझौते के तहत कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते, इंजीनियरिंग सामान, रत्न व आभूषण और प्रसंस्कृत खाद्य सहित सभी भारतीय निर्यात उत्पाद ड्यूटी-फ्री प्रवेश पा सकेंगे।

प्रश्न 5: India New Zealand FTA से investment पर क्या असर पड़ेगा?

उत्तर: इसके माध्यम से न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्रों में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बड़ा निवेश (India New Zealand Investment Deal) करेगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top