Apni Pathshala

SSC CPO PET PST Result 2026 Out

SSC CPO PET PST Result 2026

SSC CPO PET PST Result 2026 Out

SSC CPO PET PST Result 2026 Announced: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का पीईटी/पीएसटी परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

SSC CPO PET PST Result 2026 Overview 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2025 का पीईटी/पीएसटी परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा कुल 3,073 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी पेपर-1 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित हुआ था। इस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 48,387 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए योग्य पाए गए थे। इसके पश्चात, इन शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया गया था। अब पीईटी/पीएसटी परिणाम PDF फार्मेट मे घोषित कर दिया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, श्रेणी और उनकी क्वालीफाइंग स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। जारी किए गए नतीजों के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 10,676 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल घोषित हुए हैं। इन सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण पेपर-II (मुख्य परीक्षा) होगा, जो अस्थाई रूप से 28 नवंबर 2026 को आयोजित होना तय हुआ है।

संगठन का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामसब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस और CAPFs परीक्षा 2025
कुल रिक्तियां3,073 पद
पेपर 1 परीक्षा तिथि9 से 12 दिसंबर 2025
पेपर 1 परिणाम तिथि30 मार्च 2026
पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि21 से 30 जुलाई 2026
पीईटी/पीएसटी परिणाम तिथि29 अक्टूबर 2026
कुल योग्य उम्मीदवार10,676 उम्मीदवार
अगला चरणपेपर-II (तिथि: 28 नवंबर 2026)
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC CPO Physical Test Result 2026 PDF Download Link

SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है। आयोग द्वारा यह परिणाम महिला उम्मीदवारों (List-1) और पुरुष उम्मीदवारों (List-2) के लिए अलग-अलग सूचियों के रूप में जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे आधिकारिक लिंक प्रदान किया है, जिस पर क्लिक करके PDF डाउनलोड की जा सकती है और रोल नंबर चेक किया जा सकता है।

List of Female Candidates Qualified in PST/PET for Paper-II (List-I)Download PDF
List of Male Candidates Qualified in PST/PET for Paper-II (List-II)Download PDF

SSC CPO PET PST Result 2026 Statistics 

PET/PST का स्टेटसउम्मीदवारों की संख्या
अनुपस्थित (Absent)26,949
अस्थायी रूप से अनफिट (Temporary Unfit)4
रिजल्ट रोका गया (Withheld)136
क्वालिफाई नहीं हुए (Not Qualified)10,622
क्वालिफाई (Qualified)10,676
कुल उम्मीदवार48,387
महिला उम्मीदवारों का कैटेगरी-वाइज रिजल्ट
कैटेगरीउम्मीदवारों की संख्या
EWS102
SC73
ST42
OBC185
UR116
कुल518
पुरुष उम्मीदवारों का कैटेगरी-वाइज रिजल्ट
कैटेगरीउम्मीदवारों की संख्या
EWS1,779
SC1,733
ST831
OBC3,932
UR2,023
कुल10,298

How to Download SSC CPO PET PST Merit List 2026?

चरण 1सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ (Homepage) पर दिए गए “Result” या “Notice Board” सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3प्रदर्शित श्रेणियों में से “CAPF” या सब-इंस्पेक्टर परीक्षा से संबंधित विकल्प को चुनें।
चरण 4अब “Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2025 – Result of PET/PST” के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5लिंक खुलते ही परिणाम की एक विस्तृत मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 6इस पीडीएफ में ‘Ctrl + F’ का उपयोग करके अपना नाम अथवा रोल नंबर डालकर अपनी योग्यता स्थिति जांचें।
चरण 7भविष्य के संदर्भ और रिकॉर्ड के लिए परिणाम का प्रिंटआउट ले लें या पीडीएफ फाइल सुरक्षित सेव करें।

What Next After SSC CPO SI PET PST Result 2026?

पीईटी और पीएसटी परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी 10,676 उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा यानी पेपर-II में बैठने के पात्र हो चुके हैं। एसएससी के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा अस्थाई रूप से 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा और उसकी समझ का परीक्षण किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित परीक्षा प्रारूप निम्न प्रकार है:

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (Questions)कुल अंक (Marks)समयावधि (Duration)
English Language & Comprehension (अंग्रेजी भाषा और समझ)2002002 घंटे (120 मिनट)

(नोट: इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा।)

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. SSC CPO PET PST Result 2026 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ‘Result’ सेक्शन से मेल/फीमेल की मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  2. How can candidates check the SSC CPO PET PST Result 2026 online?

    Visit ssc.gov.in, click ‘Result’, select the CAPF tab, and download the PET/PST merit list PDF to check your roll number.

  3. SSC CPO PET PST Result 2026 की PDF में कौन-कौन सी details दी गई हैं?

    इस परिणाम पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, श्रेणी (Category) और उनकी क्वालीफाइंग स्थिति (Status) जैसे महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।

  4. SSC CPO PET PST 2026 में qualify होने के बाद अगला selection stage क्या है?

    शारीरिक परीक्षा में सफल होने के बाद अगला चरण पेपर-II (मुख्य परीक्षा) है, जिसमें 200 अंकों का अंग्रेजी भाषा परीक्षण होता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top