Yuge Yugeen Bharat National Museum के स्थापना को मंजूरी, बनेगा विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय
संदर्भ:
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs – CCEA) ने नई दिल्ली में युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय (Yuge Yugeen Bharat National Museum) के विकास परियोजना को मंजूरी दी।

युगे युगीन भारत संग्रहालय (Yuge Yugeen Bharat Museum) के बारे में:
- परिचय: Yuge Yugeen Bharat Museum, नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में प्रस्तावित एक राष्ट्रीय संग्रहालय है। जिसे विश्व के सबसे बड़े संग्रहालय के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।
- प्रारंभिक घोषणा: प्रधानमंत्री ने इस संग्रहालय की स्थापना की घोषणा सर्वप्रथम 18 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो (International Museum Expo) के दौरान की थी।
- वित्तीय स्वीकृति: सार्वजनिक निवेश बोर्ड (Public Investment Board – PIB) द्वारा 27 जुलाई 2026 को इस प्रस्ताव का मूल्यांकन किए जाने के बाद, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे ₹3,230 करोड़ की अनुमानित लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की।
- कार्यान्वयन चरण: इस परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका संपूर्ण निर्माण कार्य मार्च 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- क्षेत्रफल: यह संग्रहालय लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर (1.92 मिलियन वर्ग फुट) के प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
- इसमें 1 लाख वर्ग मीटर से अधिक का प्रदर्शनी क्षेत्र (Display Area) और लगभग 950 कमरे होंगे।
- डिस्प्ले क्षेत्र के मामले में यह विश्व के सबसे प्रतिष्ठित संग्रहालयों को से आगे होगा।
- पहली दीर्घा का उद्घाटन: संग्रहालय की पहली उद्घाटन दीर्घा, जो ‘अलंकरण’ (Adornment) विषय पर आधारित होगी, वर्ष 2027 के उत्तरार्ध में नॉर्थ ब्लॉक में आम जनता के लिए खोले जाने की योजना है।
विश्व के सबसे बड़े संग्रहालय (World’s Largest Museum):
| संग्रहालय का नाम (Museum Name) | देश / शहर (Location) | प्रदर्शनी क्षेत्रफल (Display Area) |
| युगे युगीन भारत संग्रहालय (प्रस्तावित) | नई दिल्ली, भारत | 1,00,000+ वर्ग मीटर (निर्मित: 1,78,509 वर्ग मीटर) |
| लौवर संग्रहालय (Louvre Museum) | पेरिस, फ्रांस | 73,000 वर्ग मीटर |
| ब्रिटिश संग्रहालय (British Museum) | लंदन, यूनाइटेड किंगडम | 70,000 वर्ग मीटर |
| स्टेट हर्मिटेज संग्रहालय (State Hermitage) | सेंट पीटर्सबर्ग, रूस | 66,800 वर्ग मीटर |
विरासत संरक्षण और अनुकूली पुनः उपयोग:
- ऐतिहासिक इमारतों का रूपांतरण: सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना (Central Vista Redevelopment Project) के तहत सरकारी कार्यालयों के ‘कर्तव्य भवन’ और ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरित होने के बाद, रायसीना हिल स्थित नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के अनुकूली पुनः उपयोग (Adaptive Reuse) के माध्यम से यह संग्रहालय बनाया जा रहा है।
- वास्तुकला शैली: प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार सर हर्बर्ट बेकर (Sir Herbert Baker) द्वारा डिजाइन किए गए ये सचिवालय भवन इंडो-सारासेनिक पुनरुद्धार शैली (Indo-Saracenic Revival Style) में निर्मित हैं। इनमें मुगल और राजस्थानी वास्तुकला के तत्व, जालीदार स्क्रीन और छतरियां शामिल हैं।
- संरक्षण मानक: इमारतों के मूल स्वरूप और ऐतिहासिक ढांचे को नुकसान पहुंचाए बिना न्यूनतम और प्रतिवर्ती (Minimal and Reversible) हस्तक्षेप किया जाएगा।
- इसके लिए दोनों ब्लॉकों को जोड़ने वाली एक भूमिगत सेवा सुरंग (Underground Service Tunnel) और प्रवेश द्वारों पर कांच के ‘पीकॉक पवेलियन’ (Peacock Pavilions) बनाए जाएंगे।
- अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहयोग: विरासत संरक्षण और आधुनिक संग्रहालय डिजाइन के लिए भारत ने दिसंबर 2024 में फ्रांस म्यूजियम्स डेवलपमेंट (France Muséums Développement) के साथ एक तकनीकी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विषयगत दीर्घाएं और कलाकृतियों का संग्रह (Thematic Galleries and Artefact Collection):
- कलाकृतियों का विशाल भंडार: संस्कृति मंत्रालय के संग्रहालयों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 52 साइट संग्रहालयों, राज्य संग्रहालयों, निजी संग्रहों और विदेशों से वापस लाई गई (Repatriated) लगभग 1.8 मिलियन (18 लाख) वस्तुओं का विश्लेषण कर चयन किया जा रहा है। यह संग्रहालय वर्तमान राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum) का स्थान लेगा।
- प्रमुख विषयगत खंड: भारत की 5,000 से 10,000 वर्षों की सभ्यतागत निरंतरता को दर्शाने के लिए आठ प्रमुख विषयगत खंड और विशेष दीर्घाएं बनाई जा रही हैं।
- इनमें अलंकरण (Adornment), वास्तुकला और नगर दृश्य (Architecture and Cityscapes), गणित और खगोल विज्ञान (Mathematics and Astronomy), भाषाएं और लिपियां (Languages and Scripts), आस्था और आध्यात्मिकता (Faith and Spirituality) तथा भारत कनेक्ट्स – व्यापार और विचार (Bharat Connects – Trade and Ideas) प्रमुख हैं।
- आधुनिक तकनीक और आगंतुक क्षमता: संग्रहालय में आगंतुकों के अनुभव को रोचक बनाने के लिए संवर्धित वास्तविकता (Augmented Reality – AR), आभासी वास्तविकता (Virtual Reality – VR) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित प्रदर्शनियों का उपयोग किया जाएगा।
- इसे प्रतिदिन 30,000 से 35,000 आगंतुकों और सालाना एक करोड़ आगंतुकों की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है।
महत्व:
- औपनिवेशिक विरासत का वि-उपनिवेशीकरण (Decolonization of Colonial Spaces): सत्ता और औपनिवेशिक शासन के प्रतीक रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को आम जनता के लिए सांस्कृतिक ज्ञान केंद्र में बदलना ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ के संकल्प को साकार करता है।
- सॉफ्ट पावर और सांस्कृतिक कूटनीति (Soft Power & Cultural Diplomacy): विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय वैश्विक मंच पर भारत की प्राचीन ज्ञान प्रणालियों, विज्ञान, कला और बहुलवादी संस्कृति को प्रदर्शित कर भारत की सॉफ्ट पावर को सुदृढ़ करेगा।
- सतत शहरी और विरासत प्रबंधन (Sustainable Urban & Heritage Management): ऐतिहासिक इमारतों को ध्वस्त करने के बजाय उनका अनुकूली पुनः उपयोग (Adaptive Reuse) करना पर्यावरण के अनुकूल शहरी विकास और विरासत संरक्षण का एक आदर्श मॉडल है।
- सांस्कृतिक पर्यटन और आर्थिक विकास (Cultural Tourism & Economic Growth): सालाना एक करोड़ आगंतुकों की अनुमानित क्षमता से दिल्ली में सांस्कृतिक पर्यटन, आतिथ्य क्षेत्र और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी प्रोत्साहन मिलेगा।
Frequently Asked Questions – FAQs
प्रश्न 1: युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय कहां और कितनी लागत से बनाया जा रहा है?
उत्तर: यह संग्रहालय नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में कुल ₹3,230 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित किया जा रहा है।
प्रश्न 2: युगे युगीन भारत संग्रहालय विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय कैसे बनेगा?
उत्तर: एक लाख वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र के साथ यह पेरिस के लौवर और लंदन के ब्रिटिश संग्रहालय को पीछे छोड़ देगा।
प्रश्न 3: युगे युगीन भारत संग्रहालय की पहली दीर्घा कब खुलेगी और इसका विषय क्या है?
उत्तर: संग्रहालय की पहली दीर्घा वर्ष 2027 के उत्तरार्ध में नॉर्थ ब्लॉक में खुलेगी, जो भारतीय संस्कृति के ‘अलंकरण’ विषय पर केंद्रित होगी।
प्रश्न 4: युगे युगीन भारत संग्रहालय के विकास में भारत किस देश के साथ सहयोग कर रहा है?
उत्तर: विरासत संरक्षण और आधुनिक संग्रहालय डिजाइन के लिए भारत ने फ्रांस की संस्था ‘फ्रांस म्यूजियम्स डेवलपमेंट’ के साथ तकनीकी समझौता किया है।
प्रश्न 5: युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय परियोजना को कब तक पूरा करने का लक्ष्य है?
उत्तर: संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू करके मार्च 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य है।