Apni Pathshala

57th International Film Festival of India (IFFI): परिचय, थीम एवं संबंधित महत्त्वपूर्ण बिंदु

57th International Film Festival of India (IFFI): परिचय, थीम एवं संबंधित महत्त्वपूर्ण बिंदु 

संदर्भ:

इस वर्ष 57वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (57th International Film Festival of India – IFFI 2026) आगामी 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। 

57वाँ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2026): 

  • परिचय: 57th International Film Festival of India, गोवा में आयोजित किया जाने वाला नौ दिवसीय वैश्विक उत्सव है। जो विश्व सिनेमा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक प्रमुख मंच है।
  • स्थापना: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी। प्रारंभ में यह देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होता था, लेकिन वर्ष 1975 से यह एक वार्षिक आयोजन बन गया और 2004 से गोवा (पणजी) इसका स्थायी आयोजन स्थल है।
  • आयोजक संस्थाएं: इसका आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा गोवा राज्य सरकार तथा एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ESG) के संयुक्त सहयोग से किया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मान्यता: यह महोत्सव फिल्म निर्माता संघों के अंतर्राष्ट्रीय महासंघ (FIAPF) द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो इसे कान्स (Cannes), बर्लिन और वेनिस जैसे विश्व के शीर्ष प्रतिस्पर्धी फिल्म महोत्सवों की श्रेणी में रखता है। [1]
  • महोत्सव निदेशक (Festival Director): प्रख्यात भारतीय फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) को 57वें इफ्फी (57th IFFI) का महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है। 
  • आधिकारिक थीम (IFFI 2026 Theme): इस 57वें संस्करण की केंद्रीय थीम “स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स” (Stories Without Borders – सीमाओं से परे कहानियां) निर्धारित की गई है। 
  • व्यापक भागीदारी: इस वर्ष महोत्सव के लिए 137 देशों से 1,900 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 86 देशों की 150 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को प्रदर्शन के लिए चुना गया है। इसमें 52 महिला फिल्म निर्माताओं और 62 नवोदित (Debut) निर्देशकों की फिल्में शामिल हैं।
  • उद्घाटन, मध्य और समापन फिल्में:
    • ओपनिंग फिल्म (Opening Film): महोत्सव की शुरुआत पोलिश निर्देशक पावेल पावलिकोव्स्की (Paweł Pawlikowski) की फिल्म ‘फादरलैंड’ (Fatherland) से होगी।
    • मिड-फेस्ट फिल्म (Mid-Fest Film): रोमानिया, जर्मनी और बेल्जियम के सह-निर्माण में बनी एलिना सर्बन की फिल्म ‘आई मैटर’ (I Matter) का प्रदर्शन होगा।
    • समापन फिल्म (Closing Film): महोत्सव का समापन सिंगापुर के फिल्मकार एंथोनी चेन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ (We Are All Strangers) के साथ होगा।
  • सम्मानित देश और भागीदार देश (Country of Honour & Partner Country):
    • कंट्री ऑफ ऑनर (Country of Honour): इस वर्ष स्पेन (Spain) को सम्मानित देश का दर्जा दिया गया है, जिसके तहत पेड्रो अल्मोडोवर की बिटर क्रिसमस सहित चार स्पेनिश फिल्में प्रदर्शित होंगी।
    • पार्टनर कंट्री (Partner Country): रूस (Russia) को भागीदार देश के रूप में शामिल किया गया है, जिसकी चार प्रमुख फिल्मों का विशेष पैकेज दिखाया जाएगा। 
  • ब्रिक्स सिनेमा फोकस (BRICS Cinema Focus): महोत्सव में सभी 11 ब्रिक्स (BRICS) सदस्य देशों और भागीदार राष्ट्रों की कुल 21 फिल्मों का विशेष प्रदर्शन होगा।
    • इस खंड की शुरुआत भारत की महाकाव्य फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) से होगी। 
  • भारतीय पैनोरमा और ओटीटी खंड (Indian Panorama & OTT Section):
  • भारतीय पैनोरमा (Indian Panorama): इस प्रतिष्ठित खंड में 18 भारतीय भाषाओं की कुल 76 फिल्में (फीचर और नॉन-फीचर) प्रदर्शित की जाएंगी।
    • फीचर फिल्म खंड की शुरुआत आदित्य धर की हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) से होगी, जिसकी जूरी के अध्यक्ष मधुर भंडारकर हैं।
    • नॉन-फीचर फिल्म खंड की शुरुआत लीना यादव की लद्दाखी भाषा की फिल्म ‘बिकमिंग’ (Becoming) से होगी, जिसकी जूरी के अध्यक्ष हिमांशु शेखर खटुआ हैं। 
  • बेस्ट वेब सीरीज (OTT) अवार्ड: डिजिटल मनोरंजन को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट वेब सीरीज श्रेणी में 46 पात्र प्रविष्टियों में से चयन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जूरी की अध्यक्षता भारतीय निर्देशक आनंद एल. राय करेंगे।
  • वेव्स फिल्म बाजार (WAVES Film Bazaar): यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फिल्म बाजार है, जो भारतीय कंटेंट निर्माताओं को वैश्विक खरीदारों, निर्माताओं और वितरकों से जोड़ता है। इस वर्ष रचनात्मक प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ विशेष साझेदारी की गई है।
  • क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो (CMOT): युवा और उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करने वाली इस पहल का यह 5वाँ संस्करण है।
  • जन्म शताब्दी श्रद्धांजलि (Birth Centenary Tributes): महोत्सव में महान पोलिश निर्देशक आंद्रेज वाजदा (Andrzej Wajda) के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गजों—शक्ति सामंत, राज खोसला, उत्तम कुमार, प्रेम नजीर, राज कुमार, ओ.पी. नैयर और रवि की जन्म शताब्दी पर विशेष फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • नए आकर्षण और स्क्रीनिंग स्थल: इस वर्ष एनिमेशन (Animation) और ‘फिल्म्स अबाउट फिल्म्स’ (Films About Films) पर समर्पित खंड जोड़े गए हैं। गोवा के पणजी, पोरवोरिम, मडगांव और पोंडा स्थित 13 इनडोर स्क्रीन्स पर 4,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता के साथ फिल्में दिखाई जाएंगी। 

भारत के लिए महोत्सव का महत्व:

  • सॉफ्ट पावर कूटनीति (Soft Power Diplomacy): सिनेमा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और विविधता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ करता है।
  • रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा (Boost to Creative Economy): WAVES फिल्म बाजार और अंतर्राष्ट्रीय सह-निर्माण (Co-production) संधियों के माध्यम से भारतीय फिल्म उद्योग को विदेशी निवेश और वैश्विक बाजार प्राप्त होता है।
  • क्षेत्रीय सिनेमा का सशक्तिकरण: लद्दाखी, पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय मंच मिलने से भारत की भाषाई विविधता का संरक्षण होता है।
  • पर्यटन और स्थानीय विकास: गोवा में इस वैश्विक आयोजन से फिल्म पर्यटन (Film Tourism), आतिथ्य सत्कार और स्थानीय रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

Frequently Asked Questions – FAQs

प्रश्न 1: 57th IFFI 2026 कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: 57वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2026) आगामी 20 से 28 नवंबर 2026 तक भारत के गोवा राज्य में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 2: 57th IFFI 2026 Theme क्या निर्धारित की गई है?

उत्तर: 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की आधिकारिक थीम “स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स” (Stories Without Borders) रखी गई है, जो सीमाओं से परे सिनेमा को दर्शाती है।

प्रश्न 3: IFFI 2026 Opening Film कौन सी चुनी गई है?

उत्तर: इस महोत्सव की ओपनिंग फिल्म पोलिश निर्देशक पावेल पावलिकोव्स्की की चर्चित फिल्म ‘फादरलैंड’ (Fatherland) है, जिसने कान्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 4: 57th IFFI में Country of Honour और Partner Country कौन हैं?

उत्तर: इस वर्ष महोत्सव में स्पेन को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ (Country of Honour) तथा रूस को ‘पार्टनर कंट्री’ (Partner Country) का दर्जा दिया गया है।

प्रश्न 5: Indian Panorama 2026 में कुल कितनी फिल्में दिखाई जाएंगी?

उत्तर: प्रतिष्ठित भारतीय पैनोरमा खंड में देश की 18 विभिन्न भाषाओं की कुल 76 चुनिंदा फिल्में (फीचर और नॉन-फीचर) प्रदर्शित की जाएंगी।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top