Apni Pathshala

TIME100 Next India List जारी, जानिए सूची में शामिल प्रमुख व्यक्तित्वो के नाम

TIME100 Next India List जारी, जानिए सूची में शामिल प्रमुख व्यक्तित्वो के नाम 

संदर्भ:

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘टाइम’ (TIME Magazine) ने भारत के भविष्य को आकार देने वाले 100 उभरते नेताओं की सूची ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया 2026’ (TIME100 Next India List 2026) का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण जारी किया। 

  • यह पहल रिलायंस (Reliance) के सहयोग से प्रस्तुत की गई है, जिसमें व्यवसाय, विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कला, खेल और सामाजिक न्याय के अग्रणी व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है।

Image Credit: TIME 

TIME100 Next India List 2026: 

  • चयन का आधार: TIME100 Next India 2026 में परंपरागत वरिष्ठता के बजाय विचारों, नवाचार और भविष्य पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभाव (Future Impact) को प्राथमिकता दी गई है।
  • संपादकीय नेतृत्व: टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स (Sam Jacobs) के मार्गदर्शन में निहा मसीह, गायत्री रंगाचारी शाह और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों की टीम ने भारत व प्रवासी भारतीय समुदाय (Indian Diaspora) से इन प्रतिभाओं का चयन किया है।
  • विशेष लेख (Guest Tributes): इस सूची में शामिल हस्तियों पर ए.आर. रहमान, एस.एस. राजामौली, विशाल भारद्वाज, अल्लू अर्जुन और आयुष्मान खुराना जैसी देश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने परिचय लेख लिखे हैं। 
  • तीन वैश्विक कवर चेहरे (Three Worldwide Cover Stars): इस उद्घाटन संस्करण के लिए अवनी राय और सारंग गुप्ता द्वारा तैयार किए गए तीन वैश्विक कवर जारी किए गए हैं: 
  • आलिया भट्ट (Alia Bhatt): भारतीय सिनेमा और वैश्विक मंच पर अपनी पीढ़ी की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्री व निर्माता। 
  • पवन कुमार चंदना (Pawan Kumar Chandana): निजी अंतरिक्ष कंपनी ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ (Skyroot Aerospace) के सह-संस्थापक एवं सीईओ, जिनके नेतृत्व में भारत वाणिज्यिक प्रक्षेपण के माध्यम से पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचा है।
  • सिनेमा का सामूहिक कवर: उभरते फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया (Payal Kapadia), आर्यन खान (Aryan Khan) और थेजा रियो (Theja Rio)। 
  • पांच प्रमुख श्रेणियों में शामिल व्यक्तित्व: TIME100 Next India 2026 को पांच मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
  • नेता (Leaders): गगनयान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla), सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला (Adar Poonawalla), ज़ेरोधा के निखिल कामथ (Nikhil Kamath), ब्लिंकिट के अलबिंदर सिंह ढींडसा, गायक दिलजीत दोसांझ, अभिनेत्री नयनतारा और अधिकार कार्यकर्ता ग्रेस बानू।
  • नवप्रवर्तक (Innovators): बायोटेक उद्यमी लियो मावेली, जीवविज्ञानी अंजना बद्रीनारायणन, मासिक धर्म स्वास्थ्य उद्यमी सौम्या डबरीवाल और आराधना राय गुप्ता, तथा संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर।
  • विलक्षण प्रतिभाएं (Phenoms): विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश (Gukesh Dommaraju), युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन व मीराबाई चानू, तथा अभिनेता अली फजल व साई पल्लवी।
  • कलाकार (Artists): विक्की कौशल, सामंथा रुथ प्रभु, तापसी पन्नू, तृप्ति डिमरी, दुलकर सलमान, और गायक प्रतीक कुहाड़।
  • अधिंवक्ता / सामाजिक पैरोकार (Advocates): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एडलवाइस की सीईओ राधिका गुप्ता, और परीक्षा-सुधार व्हिसलब्लोअर सार्थक सिद्धांत।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: TIME100 Next India List 2026 क्या है?

उत्तर: टाइम100 नेक्स्ट इंडिया 2026 (TIME100 Next India) टाइम मैगजीन का पहला क्षेत्रीय संस्करण है, जो भारत के 100 उभरते व्यक्तित्वों को सम्मानित करता है।

प्रश्न 2: TIME100 Next India की पहली सूची कब जारी की गई?

उत्तर: टाइम मैगजीन ने इस ऐतिहासिक सूची का पहला संस्करण 19 नवंबर 2026 को रिलायंस (Reliance) की साझेदारी में आधिकारिक रूप से जारी किया है। 

प्रश्न 3: TIME100 Next India 2026 के कवर पर किन हस्तियों को जगह मिली है?

उत्तर: इस विशेष संस्करण के तीन वैश्विक कवर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट, स्काईरूट के सीईओ पवन कुमार चंदना, आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो हैं।

प्रश्न 4: TIME100 Next India List में शामिल प्रमुख भारतीय नाम कौन से हैं?

उत्तर: इसमें गगनयान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, वैभव सूर्यवंशी, निखिल कामथ, अदार पूनावाला, दिलजीत दोसांझ और हरमनप्रीत कौर शामिल हैं।

प्रश्न 5: TIME100 Next India 2026 सूची को किन श्रेणियों में बांटा गया है?

उत्तर: इस सूची का चयन कलाकार (Artists), विलक्षण प्रतिभाएं (Phenoms), नवप्रवर्तक (Innovators), नेता (Leaders) और अधिवक्ता (Advocates) नामक पांच प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत किया गया है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top