Apni Pathshala

Assam Rifles Recruitment 2026 Out

Assam Rifles Recruitment 2026 Out

असम राइफल्स महानिदेशालय द्वारा 06 अप्रैल 2026 को ‘अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति योजना’ (Compassionate Ground Appointment Scheme) के तहत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 117 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें राइफलमैन GD, हवलदार क्लर्क और वारंट ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2026 तक ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

Overview: Assam Rifles Recruitment 2026

असम राइफल्स महानिदेशालय द्वारा 06 अप्रैल 2026 को विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 117 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें राइफलमैन GD, हवलदार क्लर्क और वारंट ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए है जिनके परिजन असम राइफल्स में सेवा के दौरान शहीद हुए, सेवा के दौरान मृत्यु हुई, या चिकित्सीय आधार पर सेवामुक्त किए गए। इस प्रक्रिया के तहत पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि कुछ पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट शामिल होंगे। 6 अप्रैल 2026 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 11 में 2026 निर्धारित है। भर्ती रैली का आयोजन संभावित रूप से जुलाई या अगस्त 2026 में लोखरा (असम) में किया जाएगा।

भर्ती निकाय

महानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग

भर्ती का प्रकार

अनुकंपा आधार नियुक्ति (Compassionate Ground)

कुल रिक्तियां

117 पद

आवेदन प्रारंभ तिथि

06 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

11 मई 2026

भर्ती रैली तिथि

जुलाई/अगस्त 2026 (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

assamrifles.gov.in

Assam Rifles Recruitment 2026: Vacancies Detail 

इस भर्ती अभियान के तहत पदों का आवंटन विभिन्न ट्रेडों में किया गया है। राइफलमैन/राइफलवुमेन (जीडी) के लिए सर्वाधिक पद आरक्षित किए गए हैं:

पद का नाम (Post Name)

कुल रिक्तियां

पात्रता

राइफलमैन/राइफलवुमेन (GD)

95

पुरुष एवं महिला

वारंट ऑफिसर (Cipher)

6

केवल पुरुष

हवलदार (Clerk)

3

पुरुष एवं महिला

राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल)

2

केवल पुरुष

राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड)

1

केवल पुरुष

अन्य तकनीकी ट्रेड (Mason, Mechanic, आदि)

10

केवल पुरुष

कुल योग

117

 

Assam Rifles Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक और आयु संबंधी अनिवार्यताओं को पूरा करना होगा। आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) उत्तीर्ण। क्लर्क पदों के लिए 12वीं।

तकनीकी योग्यता

संबंधित ट्रेडों के लिए ITI या डिप्लोमा प्रमाण पत्र अनिवार्य।

आयु सीमा

18 से 25 वर्ष (पदानुसार 28 वर्ष तक)।

विशेष पात्रता

केवल असम राइफल्स के शहीद/मृत/लापता कर्मियों के आश्रित सदस्य।

Assam Rifles Recruitment 2026: Selection Process 

असम राइफल्स में चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा:

दस्तावेज़ सत्यापन (DV): आवेदन की प्रारंभिक स्क्रीनिंग और मूल दस्तावेजों की जांच।

​शारीरिक परीक्षण (PST/PET): दौड़ और शारीरिक माप (ऊंचाई/सीना) का परीक्षण।

​लिखित परीक्षा: सामान्य ज्ञान, गणित और तर्कशक्ति पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा।

​ट्रेड/कौशल टेस्ट: तकनीकी पदों के लिए संबंधित कार्य का व्यावहारिक परीक्षण।

​मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पूर्व विस्तृत चिकित्सा जांच।

Assam Rifles Recruitment 2026: Application Process 

असम राइफल्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन और ईमेल आधारित है। जिसमें आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

​फॉर्म डाउनलोड: आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें या अधिसूचना से प्रिंट लें।

​विवरण भरें: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मृतक कर्मी से संबंध और शैक्षणिक विवरण स्पष्ट भरें।

​दस्तावेज़ संलग्न करें: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ लगाएं।

​लिफाफे पर लिखें: यदि डाक से भेज रहे हैं, तो लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR COMPASSIONATE GROUND APPOINTMENT” स्पष्ट लिखें।

​भेजने का पता: आवेदन पत्र को ‘Directorate General Assam Rifles (Recruitment Branch), Laitkor, Shillong, Meghalaya – 793010’ पर भेजें या आधिकारिक ईमेल पर स्कैन कॉपी भेजें।

​अंतिम तिथि: सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन 11 मई 2026 से पहले मुख्यालय पहुँच जाए।

FAQs: Assam Rifles Recruitment 2026

  1. Assam Rifles Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है।

  1. क्या सामान्य नागरिक Assam Rifles के 117 पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, यह विशेष भर्ती केवल Compassionate Ground (अनुकंपा आधार) के तहत असम राइफल्स के शहीद या मृतक कर्मियों के आश्रितों के लिए है।

  1. असम राइफल्स भर्ती रैली 2026 कहाँ आयोजित की जाएगी?

उत्तर: भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई-अगस्त 2026 में लोखरा, असम में आयोजित की जाएगी।

  1. Assam Rifles Recruitment 2026 भर्ती में राइफलमैन जीडी के लिए कुल कितने पद हैं?

उत्तर: Assam Rifles भर्ती में राइफलमैन/राइफलवुमेन (GD) के लिए कुल 95 पदों को अधिसूचित किया गया है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top