BPSC AEDO Recruitment 2025
Bihar Public Service Commission (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) Recruitment 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत बिहार में 935 स्थायी पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी। नीचे इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
BPSC AEDO Recruitment 2025 Highlights
Bihar Public Service Commission (BPSC) ने Assistant Education Development Officer (AEDO) Recruitment 2025 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य में शिक्षा क्षेत्र में दक्ष और प्रतिबद्ध अधिकारियों की नियुक्ति करना है। इस भर्ती के तहत कुल 935 स्थायी पदों को भरा जाएगा, जो विभिन्न श्रेणियों और जिलों के अनुसार वितरित हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 27 अगस्त 2025 से होगी और 26 सितंबर 2025 को आवेदन की अंतिम तिथि होगी। इस समयावधि में उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करना अनिवार्य है। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के चरण शामिल होंगे, जिनकी तिथियां बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।
भर्ती संस्था |
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम |
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) |
कुल पद |
935 |
विज्ञापन संख्या |
87/2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
27 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
26 सितंबर 2025 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
26 सितंबर 2025 |
आवेदन माध्यम |
ऑनलाइन |
प्रमुख चयन प्रक्रिया |
प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन |
वेतनमान |
29,200-92,300 (Level-5) |
अधिकारिक वेबसाइट |
BPSC AEDO भर्ती 2025 Vacancies
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) 2025 के लिए कुल 935 पद जारी किए हैं। ये पद विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
वर्ग |
पद संख्या |
सामान्य (UR) |
374 |
EWS |
93 |
EBC |
168 |
BC |
112 |
BC (महिला) |
28 |
SC |
150 |
ST |
10 |
कुल |
935 |
BPSC AEDO भर्ती 2025 Eligibility Criteria
BPSC AEDO भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है, इस आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसमें सरकारी नियमों के अनुसार सभी वर्गों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
वर्ग |
शैक्षणिक योग्यता |
पुरुष आयु सीमा |
महिला आयु सीमा |
अनारक्षित (UR) |
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
21-37 वर्ष |
21-40 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) |
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
21-40 वर्ष |
21-40 वर्ष |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) |
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
21-42 वर्ष |
21-42 वर्ष |
BPSC AEDO भर्ती 2025 Application Fee
BPSC AEDO भर्ती 2025 में आवेदन के लिए आवेदन संबंधी शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही कर सकते है। इसके लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 निर्धारित है।
वर्ग |
आवेदन शुल्क (रूपये) |
भुगतान माध्यम |
अनारक्षित / अन्य राज्य |
100 |
ऑनलाइन |
SC / ST / PH / महिला / अन्य श्रेणियाँ |
100 |
ऑनलाइन |
BPSC AEDO भर्ती 2025 Application Process
BPSC AEDO भर्ती 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन रूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। नीचे सारणी में चरणबद्ध तरीके से आवेदन करने की प्रक्रिया का वर्णन किया गया हैं।
क्रमांक |
प्रक्रिया |
1 |
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और नई रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें। |
2 |
यदि प्रथम बार आवेदन कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें। |
3 |
10वीं, 12वीं, स्नातक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, डोमिसाइल, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करें। |
4 |
व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी सही रूप में भरें। |
5 |
सभी आवश्यक दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करें। |
6 |
आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की जाँच करें, किसी प्रकार का बदलाव जमा करने के बाद नहीं होगा। |
7 |
ऑनलाइन मोड में निर्धारित शुल्क जमा करें। |
8 |
फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। |
Important Links for BPSC AEDO Vacancy 2025
Online Apply |
|
Official Notification Download |
FAQs: BPSC AEDO Recruitment 2025
Q1: BPSC AEDO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?
BPSC AEDO Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 अगस्त 2025 निर्धारित है। सभी उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Q2: BPSC AEDO Recruitment 2025 में आयु सीमा क्या मांगी गई है?
BPSC AEDO Recruitment 2025 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37–42 वर्ष तक होगी।
Q3: BPSC AEDO Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/