Apni Pathshala

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

विषय सूची

  1. परिचय
  2. इतिहास
  3. पुरस्कार राशि व प्रदानकर्ता
  4. धुंडीराज गोविंद दादासाहेबफाल्के
  5. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले विजेताओं की सूची (1969 से 2021)
  6. पुरस्कार के बारे में कुछ रोचक तथ्य
  7. परीक्षाओं में पूछें गए प्रश्न
  8. FAQ’s

परिचय

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा उद्योग में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जिसका नाम भारतीय सिनेमा के महान निर्देशक, निर्माता धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है, जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

इतिहास

  • यह पुरस्कार पहली बार 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया गया था।
  • दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना 1969 में भारत सरकार द्वारा धुंडीराज फाल्के के फ़िल्म जगत में अग्रणी कार्य को सम्मानित करने और उपलब्धियों को पहचानने के लिए की गई थी।
  • यह पुरस्कार सबसे पहले भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ‘देविका रानी’ को दिया गया था।
  • तब से, उत्कृष्ट फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिवर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है।

पुरस्कार राशि व प्रदानकर्ता

  • इस प्रतिष्ठित सम्मान में एक स्वर्ण कमल (गोल्डन लोटस) पदक, एक प्रमाण पत्र, रेशम की एक पट्टिका, एक शॉल और 15,00,000 रुपये (हाल ही 2024 में इसको 10 लाख से 15 लाख किया हैं) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत संचालित संस्था, फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का चयन भारतीय फिल्म उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियों से बनी एक समिति की देखरेख में किया जाता है।

धुंडीराज गोविंद दादासाहेबफाल्के

  • दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडीराज गोविन्द फाल्के था। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र में नासिक के त्र्यंबकेश्वर कस्बे में हुआ था।
  • दादा साहेब फाल्के ने 1885 में मुंबई के सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स और 1890 में कलाकृति, इंजीनियरिंग, ड्राइंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई गुजरात के वडोदरा से पूरी की थी।
  • वह जर्मनी गए और वहां फिल्म बनाना सीखा। वहां ड्राफ्टमैन की नौकरी भी की, लेकिन मन नहीं लगा तो मुंबई लौट आए और प्रिंटिंग प्रेस शुरू की।
  • मुंबई के अमेरिका-इंडिया थिएटर में उन्होंने विदेशी फिल्म ‘लाइफ ऑफ क्राइस्ट’ देखी। यह मूक फिल्म थी। इसे देखने के बाद उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया।
  • उन्होंने पहली फिल्म राजा हरिश्चन्द्र बनाई, जो भारत की फुल लेंथ फीचर फिल्म थी। अप्रैल 1913 में रिलीज हुई यह एक मूक फिल्म थी।
  • दादा साहेब फाल्के ‘हरिश्चंद्र फिल्म’ के निर्माता, निर्देशक, लेखक, कैमरामैन स्वयं थे। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार उन्होंने स्वयं और हरिश्चंद्र के बेटे रोहिताश्व की भूमिका उनके बेटे भालचंद्र फाल्के ने निभाई थी।
  • फाल्के ने 1932 में आखिरी मूक फिल्म ‘सेतुबंधन’ और आखरी बोलती फिल्म ‘गंगावतरण’ 1937 में बनाई थी। उन्होंने कुल 125 फिल्में बनाई।
  • दादा साहेब फाल्के को “भारतीय सिनेमा के जनक” (Father of Indian Cinema) के रूप में जाना जाता है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले विजेताओं  की सूची (1969 से 2021)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले विजेताओं  की सूची

क्रम

वर्ष

कलाकार

भाषा व क्षेत्र

पहला

1969

देविका रानी चौधरी

अभिनेत्री (हिन्दी)

दूसरा

1970

बी॰ एन॰ सरकार

निर्माता (बंगाली)

तीसरा

1971

पृथ्वी राज कपूर (मरणोंपरांत)

अभिनेता (हिन्दी)

चौथा

1972

पंकज मलिक

संगीतकार (बंगाली /हिंदी)

5वाँ

1973

रूबी मेयर्स सुलोचना

अभिनेत्री (हिन्दी)

6वाँ

1974

बोम्मि रेड्डी नरसिम्हा रेड्डी

निर्देशक (तेलगु)

7वाँ

1975

धीरेन्द्रनाथ गांगुली

अभिनेता, निर्देशक (बंगाली)

8वाँ

1976

कानन देवी

अभिनेत्री (बंगाली)

9वाँ

1977

नितिन बोस,

छायाकार, निर्देशक, लेखक (बंगाली)

10वाँ

1978

राय चन्द बोराल

संगीतकार, निर्देशक (बंगाली)

11वाँ

1979

सोहराब मोदी

अभिनेता, निर्देशक, निर्माता (हिन्दी)

12वाँ

1980

पैडी जयराज

अभिनेता, निर्देशक (तेलुगु/हिन्दी)

13वाँ

1981

नौशाद अली

संगीतकार (हिन्दी)

14वाँ

1982

एल॰ वी॰ प्रसाद

अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (तेलगु/तमिल)

15वाँ

1983

दुर्गा खोटे

अभिनेत्री (हिन्दी/मराठी)

16वाँ

1984

सत्यजीत रे

निर्देशक (बंगाली/हिंदी)

17वाँ

1985

वी शांताराम

अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (हिन्दी/मराठी)

18वाँ

1986

बी॰ नागि रेड्डी

निर्माता (तेलगु)

19वाँ

1987

राज कपूर

अभिनेता, निर्देशक, निर्माता (हिन्दी)

20वाँ

1988

अशोक कुमार

अभिनेता (हिन्दी)

21वाँ

1989

लता मंगेशकर

पार्श्वगायिका

22वाँ

1990

अक्किनेनी नागेश्वर राव

अभिनेता (तेलगु)

23वाँ

1991

भालजी पेंढारकर

निर्देशक, निर्माता, लेखक (मराठी)

24वाँ

1992

भूपेन हजारिका

पार्श्वगायक, संगीतकार (असमिया, बंगला, हिंदी)

25वाँ

1993

मजरुह सुल्तानपुरी

गीतकार (हिन्दी)

26वाँ

1994

दिलीप कुमार

अभिनेता (हिन्दी)

27वाँ

1995

राजकुमार

अभिनेता (कन्नड़)

28वाँ

1996

शिवाजी गणेशन

अभिनेता (तमिल)

29वाँ

1997

कवि प्रदीप

गीतकार (हिन्दी)

30वाँ

1998

बी. आर.  चोपड़ा

निर्माता, निर्देशक (हिन्दी)

31वाँ

1999

हृषिकेश मुखर्जी

निर्देशक (हिन्दी)

32वाँ

2000

आशा भोंसले

पार्श्व गायिका

33वाँ

2001

यश चोपड़ा

निर्माता, निर्देशक (हिन्दी)

34वाँ

2002

देव आनंद

अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (हिन्दी)

35वाँ

2003

मृणाल सेन

निर्देशक (बंगाली)

36वाँ

2004

अदूर गोपालकृष्णन

निर्देशक (मलयालम)

37वाँ

2005

श्याम बेनेगल

निर्देशक (हिन्दी)

38वाँ

2006

तपन सिन्हा

निर्देशक (बंगाली, हिंदी)

39वाँ

2007

मन्ना डे

पार्श्व गायक

40वाँ

2008

वी के मूर्ती

छायाकार

41वाँ

2009

डी रामानायडू

निर्माता, निर्देशक (तेलगु)

42वाँवाँ

2010

के बालाचंदर

निर्देशक (तमिल/तेलगु)

43वाँ

2011

सौमित्र चटर्जी

अभिनेता (बंगाली)

44वाँ

2012

प्राण

अभिनेता (हिन्दी)

45वाँ

2013

गुलजार

गीतकार, निर्माता (हिन्दी)

46वाँ

2014

शशि कपूर

अभिनेता (हिन्दी)

47वाँ

2015

मनोज कुमार

अभिनेता (हिन्दी)

48वाँ

2016

कसीनथुनी विश्वनाथ

निर्देशक (तेलगु)

49वाँ

2017

विनोद खन्ना

(मरणोपरांत)

अभिनेता (हिन्दी)

50वाँ

2018

अमिताभ बच्चन

अभिनेता (हिन्दी)

51वाँ

2019

रजनीकांत

अभिनेता (हिंदी/तमिल)

52वाँ

2020

आशा पारेख

अभिनेत्री (हिंदी)

53वाँ

2021

वहीदा रहमान

अभिनेत्री (हिंदी)

रजनीकांत ने 2019 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीता और उन्हें 2021 में सम्मानित किया गया, जबकि आशा पारेख ने 2020 में यह पुरस्कार जीता, लेकिन COVID महामारी के कारण उन्हें यह पुरस्कार 2022 में मिला।

पुरस्कार के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • यह पुरस्कार 1969 में स्थापित किया गया था।
  • इसका नाम भारतीय सिनेमा के पिता, दादा साहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है।
  • पहली बार यह पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
  • अब तक 53 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है।
  • इनमें से 2 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है।
  • कुछ भाई-बहनों ने भी अलग-अलग वर्षों में यह पुरस्कार जीता है, जैसे कि लता मंगेशकर और आशा भोसले, राज कपूर और शशि कपूर आदि।

परीक्षाओं में पूछें गए प्रश्न

1. किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपलब्धि के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) फिल्में

(ब) पत्रकारिता
(स) साहित्य
(द) खेल
उत्तर : (अ) फिल्में

2.प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार का आरंभ किस वर्ष में किया गया था?
(अ) 1969

(ब) 1968
(स) 1967
(द) 1966
उत्तर : (अ) 1969

3. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता कौन थे?
(अ) कानन देवी

(ब) पृथ्वीराज कपूर
(स) सत्यजीत रे
(द) देविका रानी
उत्तर : (द) देविका रानी

4. निम्नलिखित में से कौन दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वालों में से एक है?
(अ) बोमन ईरानी

(ब) धर्मेंद्र
(स) संजय दत्त
(द) शशि कपूर
उत्तर : (द) शशि कपूर

5. निम्नलिखित सभी भाई-बहनों ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता है, सिवाय ______
(अ) लता मंगेशकर और आशा भोसले

(ब) बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा
(स) राज कपूर और शशि कपूर
(द) महेश भट्ट और विक्रम भट्ट
उत्तर : (द) महेश भट्ट और विक्रम भट्ट

6. निम्नलिखित में से किस गायक/गायिका को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला है?
(अ) तलत महमूद

(ब) आशा भोसले
(स) गीता दत्त
(द) सोनू निगम
उत्तर : (ब) आशा भोसले

7. दादा साहब फाल्के पुरस्कार के तहत पुरस्कार के रूप में कितनी राशि दी जाती है?
(अ) ₹ 2 लाख

(ब) ₹ 4 लाख
(स) ₹ 5 लाख
(द) ₹ 15 लाख
उत्तर : (द) 15 लाख (हाल ही 2024 में इसको 10 लाख से 15 लाख किया हैं)

8. अप्रैल 2018 में मरणोपरांत प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(अ) शशि कपूर

(ब) श्रीदेवी
(स) प्राण
(द) विनोद खन्ना
उत्तर : (द) विनोद खन्ना

FAQ’s

1. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार क्या है?
उत्तर :- यह भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है, जो उन कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

2. पुरस्कार का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तर :- यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के जनक, धुंडीराज गोविंद फाल्के, जिन्हें दादा साहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है, के नाम पर रखा गया है।

3. यह पुरस्कार कब से दिया जा रहा है?
उत्तर :- यह पुरस्कार 1969 से दिया जा रहा है।

4. पुरस्कार में क्या शामिल है?
उत्तर :- पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और ₹10 लाख का नकद पुरस्कार शामिल है।

5. पुरस्कार विजेता का चयन कैसे किया जाता है?
उत्तर :- पुरस्कार विजेता का चयन सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है।

6. कुछ प्रसिद्ध पुरस्कार विजेता कौन हैं?
उत्तर :- कुछ प्रसिद्ध पुरस्कार विजेताओं में देविका रानी, लता मंगेशकर, सत्यजीत रे, ऋषिकेश मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, और वहीदा रहमान शामिल हैं।

7. पुरस्कार कब और कहाँ दिया जाता है?
उत्तर :- यह पुरस्कार हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है, जो आमतौर पर नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।

8. क्या यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है?
उत्तर :- हाँ, यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।

Disclaimer: The article may contain information pertaining to prior academic years; for further information, visit the exam’s official or concerned website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Blogs

Scroll to Top