Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
भारत और UAE-CEPA के 3 वर्ष: भारत और UAE के बीच CEPA 18 फरवरी 2022 को हस्ताक्षरित हुआ और 1 मई 2022 से लागू हुआ। यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
समग्र आर्थिक सहयोग समझौता (CEPA) – भारत और UAE:
- परिचय:
- समग्र आर्थिक सहयोग समझौता (Comprehensive Economic Cooperation Agreement – CEPA) भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौता है।
- यह व्यापार, निवेश और बाजार पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
- समझौते की विशेषताएँ:
- व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क (Tariffs) कम किए गए हैं।
- सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स और सेवाएँ जैसे प्रमुख क्षेत्रों को लाभ होगा।
- व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यापार में बाधाओं को कम करने का प्रावधान।
- संभावित प्रभाव:
- यह समझौता भारत–UAE के आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा।
- अगले 5 वर्षों में माल व्यापार 100 अरब डॉलर और सेवाओं का व्यापार 1.5 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान।
- भविष्य में और सहयोग के लिए एक ठोस नींव तैयार करेगा।
भारत और UAE-CEPA का महत्व:
- द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि:
- माल व्यापार को अगले 5 वर्षों में 100 अरब डॉलर और सेवाओं के व्यापार को 15 अरब डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य।
- खाड़ी क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में UAE के साथ आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।
- रोजगार और आर्थिक विकास: व्यापार उदारीकरण और बेहतर बाजार पहुंच से 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना।
- भारतीय उत्पादों के लिए वरीयता प्राप्त बाजार पहुंच:
- श्रम–प्रधान क्षेत्रों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
- भारत के 90% निर्यात पर कोई शुल्क (Zero-Duty Market Access) नहीं लगेगा, जिससे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा।
- खाड़ी क्षेत्र में व्यापार संबंधों की मजबूती: भारतीय निर्यातकों को UAE के पड़ोसी बाजारों जैसे GCC देशों, अफ्रीका और यूरोप में विस्तार करने का अवसर मिलेगा।
भारत–UAE द्विपक्षीय संबंध:
- राजनयिक संबंध (Diplomatic Ties):
- भारत और UAE के बीच 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
- दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी है।
- व्यापारिक संबंध (Trade Relations):
- UAE, भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।
- FY 2023-24 में भारत से UAE को 35.62 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया गया।
- रक्षा सहयोग (Defense Cooperation):
- दोनों देशों के वायुसेनाओं के बीच “डेजर्ट ईगल“ (Desert Eagle) द्विपक्षीय अभ्यास।
- संयुक्त सैन्य अभ्यास “डेजर्ट साइक्लोन“ (Desert Cyclone) का भी आयोजन।