संदर्भ:
डिमेंशिया (Dementia): वेल्स में किए गए एक नए विश्लेषण में पाया गया कि शिंगल्स वैक्सीन ने डिमेंशिया के नए मामलों में 20% तक कमी की है — जो अब तक के किसी भी ज्ञात उपाय से अधिक प्रभावी साबित हुआ है।
डिमेंशिया (Dementia) क्या हैं?
- डिमेंशिया एक सामान्य शब्द है, जो स्मृति (memory), सोचने (thinking) और समझने (reasoning) की क्षमताओं में कमी को दर्शाता है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है।
- यह मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के कारण होता है और यह बुढ़ापे का सामान्य हिस्सा नहीं है।
डिमेंशिया (Dementia) के प्रकार:
- अल्ज़ाइमर रोग:
- वास्कुलर डिमेंशिया:
- फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया
- ल्यूवी बॉडी डिमेंशिया
- मिक्स्ड डिमेंशिया
लक्षण (Symptoms of Dementia):
- हाल की घटनाओं को भूलना
- बोलने या दूसरों को समझने में कठिनाई
- कामों की योजना और संगठन में परेशानी
- व्यवहार और व्यक्तित्व में बदलाव
- दृष्टि और स्थान की समझ में कमी
- मूड में बदलाव और भावनात्मक प्रतिक्रिया
निदान और उपचार (Diagnosis and Treatment)
-
निदान (Diagnosis):
- डॉक्टर स्मृति और संज्ञानात्मक कार्यों की जांच कर के इसका निदान करते हैं।
- इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ब्रेन स्कैन आदि शामिल हो सकते हैं।
-
उपचार (Treatment):
- डिमेंशिया का कोई स्थायी इलाज नहीं है।
- लेकिन इलाज से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।