Apni Pathshala

दूसरा राष्ट्रीय जीन बैंक: भारत की खाद्य सुरक्षा का भविष्य

संदर्भ:

सरकार ने दूसरा राष्ट्रीय जीन बैंक स्थापित करने की घोषणा की है, जिसमें 10 लाख फसल जर्मप्लाज्म संरक्षित किए जाएंगे ताकि भविष्य में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह पहल केंद्रीय बजट 2025-26 की नवाचार में निवेश थीम के तहत की गई है।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: ICAR-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR), नई दिल्ली।
  • वैश्विक रैंक: यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक है।
  • संग्रह: 4,71,561 नमूने (Accessions) 2157 प्रजातियों के।
  • उपयोग: यह सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लिए फसल सुधार और आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन हेतु उपलब्ध है।
  • द्वितीय जीन बैंक: उन्नत तकनीक से सुसज्जित दूसरा जीन बैंक स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 10 लाख जर्मप्लाज्म (Germplasm) को संरक्षित करने की क्षमता होगी।
  • उद्देश्य: भारत को वैश्विक जैव विविधता संरक्षण (Biodiversity Conservation) में अग्रणी बनाना।

जीन बैंक (Gene Bank) क्या है?

परिभाषा: जीन बैंक एक भंडारण सुविधा है, जहां बीज, पराग (Pollen) या पौधों के ऊतक (Plant Tissues) को संरक्षित किया जाता है, ताकि वनस्पति प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाया जा सके।

महत्व:

  • कृषि अनुसंधान और फसल प्रजनन (Crop Breeding) में सहायक।
  • जैव विविधता (Biodiversity) को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए महत्वपूर्ण फसल किस्मों को संरक्षित करता है।

भारत का पहला राष्ट्रीय जीन बैंक:

  • स्थापना: 1996
  • स्थल: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (ICAR-NBPGR), नई दिल्ली।

नए जीन बैंक का उद्देश्य:

  • भविष्य की खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लिए आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करना। 

भारत का दूसरा राष्ट्रीय जीन बैंक मुख्य बिंदु:

  • स्थान: अभी तय नहीं हुआ।
  • घोषणा: केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई।

मुख्य विशेषताएँ:

  • क्षमता: 10 लाख जर्मप्लाज्म लाइनों को संरक्षित करने की क्षमता, जिससे भारत की जीन बैंकिंग क्षमता दोगुनी होगी।
  • अत्याधुनिक तकनीक: उन्नत आनुवंशिक भंडारण (Genetic Storage) तकनीकों से सुसज्जित।
  • लक्ष्य: भविष्य के कृषि विकास, जलवायु अनुकूलन और पोषण सुरक्षा को समर्थन देना।
  • सुरक्षा: प्राकृतिक या मानव-जनित खतरों से बचाव के लिए सुरक्षित डुप्लीकेट जीन भंडार के रूप में कार्य करेगा।

भारत के राष्ट्रीय जीन बैंक में संरक्षित जर्मप्लाज्म की वर्तमान स्थिति (2025)

  • कुल संग्रह: 7 लाख (0.47 मिलियन) एक्सेशन्स (जनवरी 15, 2025 तक)

श्रेणियाँ और उनकी संख्या:

  • अनाज (Cereals): 7 लाख (0.17 मिलियन) एक्सेशन्स
  • मोटे अनाज (Millets): 60,600+ एक्सेशन्स
  • दालें (Legumes): 69,200+ एक्सेशन्स
  • तिलहन (Oilseeds): 63,500+ एक्सेशन्स
  • सब्जियाँ (Vegetables): 30,000 के करीब

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top