संदर्भ:
हैडियन प्रोटोक्रस्ट (Hadean Protocrust): एक नए अध्ययन ने इस धारणा पर सवाल उठाया है कि हैडियन प्रोटोक्रस्ट के बाद पृथ्वी की रासायनिक संरचनाएं केवल सबडक्शन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही उत्पन्न हुईं।
हैडियन प्रोटोक्रस्ट (Hadean Protocrust):
परिभाषा (Definition):
- हैडियन प्रोटोक्रस्ट पृथ्वी की सबसे प्रारंभिक भू-पर्पटी (Earth’s earliest crust) को कहते हैं।
- यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी ठोस परत थी, जो Hadean aeon में बनी थी।
समय काल (Time Period):
- यह काल लगभग 4.6 अरब वर्ष पहले शुरू हुआ था।
- यह पृथ्वी का सबसे पहला भूवैज्ञानिक युग था।
मुख्य विशेषताएँ (Key Features):
- पृथ्वी का प्रारंभिक रूप: यह समय पृथ्वी के बनने के तुरंत बाद का था, जब इसका अधिकांश हिस्सा पिघला हुआ (molten) था।
- बाहरी आक्रमण: पृथ्वी की सतह पर लगातार ज्वालामुखीय विस्फोट और अंतरिक्षीय पिंडों की बमबारी (होती रही, जिससे इसकी सतह बनी और बिगड़ी।
- पर्यावरण की स्थिति: सतह अत्यंत गर्म, जहरीली गैसों से भरी हुई थी और तरल जल बहुत कम या न के बराबर था।
- पर्पटी का निर्माण: जैसे-जैसे पृथ्वी ठंडी हुई, कुछ मोटे हिस्से ठोस होकर प्राथमिक महाद्वीप (proto-continents) बने, जो नीचे की asthenospheric mantle पर तैरने लगे।
- प्लेट विवर्तनिकी की शुरुआत: समय के साथ ये पर्पटी प्लेटें एक-दूसरे से टकराईं, एक के नीचे गईं (subduction) या एक-दूसरे के पास से फिसलीं – जिससे प्लेट विवर्तनिकी की प्रक्रिया शुरू हुई।
- रासायनिक संकेत: इन गतियों से पर्पटी में विशेष रासायनिक चिह्न बने, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक प्लेटों की गतियों का इतिहास समझते हैं।
नई खोज:
- पहले माना जाता था कि ये रासायनिक संकेत subduction की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही बने होंगे।
- लेकिन हालिया शोध में दावा किया गया है कि ये संकेत Hadean Protocrust में भी मौजूद थे, यानी subduction शुरू होने से पहले ही।