Download Today Current Affairs PDF
भारत और मलेशिया 2 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच हरिमाऊ शक्ति-2024 संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगा। भारतीय सेना ने बताया कि युद्धाभ्यास मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेंटोंग कैंप में होगा।
भारत-मलेशिया संयुक्त अभ्यास (हरिमाऊ शक्ति-2024):
- आयोजित तिथि: 2 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2024।
- स्थान: बेंटोंग कैंप, कुआलालंपुर, मलेशिया।
- पिछला आयोजन: 2023 में मेघालय के उमरोई छावनी।
- प्रतिभागी: मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन और भारतीय राजपूत रेजिमेंट।
अभ्यास हरिमऊ शक्ति: महत्वपूर्ण जानकारी–
आरंभ: भारत और मलेशिया के बीच हरिमऊ शक्ति अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।
उद्देश्य:
- रक्षा सहयोग का विस्तार: भारतीय और मलेशियाई सेनाओं के बीच सैन्य तालमेल बढ़ाना।
- द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना: दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग को प्रोत्साहित करना।
युद्धाभ्यास:
- असली हथियारों का इस्तेमाल: हथियार, गोला-बारूद का प्रयोग असली युद्ध की तरह होता है।
- डमी टारगेट का उपयोग:
- सफेद रंग के कपड़े के साथ डमी टारगेट सेट किए जाते हैं।
- इन टारगेट पर अलग-अलग दूरी से फायरिंग की जाती है।
- आतंकी ऑपरेशन की तैयारी:
- डमी आतंकी ठिकाने बनाए जाते हैं।
- पूरे क्षेत्र को घेरकर सेना आतंकियों को बाहर निकलने से रोकती है।
- हेलिकॉप्टर ऑपरेशन:
- जवान हेलिकॉप्टर से उतरकर घरों के अंदर सावधानी से घुसते हैं।
- सेना के कुछ जवान आतंकियों की भूमिका निभाते हैं और उन्हें जिंदा पकड़ने का अभ्यास होता है।
- संयुक्त अभ्यास का प्लान:
- संयुक्त बलों का पूर्वाभ्यास: जंगल, अर्धशहरी और शहरी परिवेश में बलों के नियोजन का अभ्यास।
- खुफिया जानकारी का प्रबंधन: जानकारी एकत्र करने, मिलान और प्रसार का अभ्यास।
- ड्रोन और हेलीकॉप्टर का उपयोग: ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों के इस्तेमाल का अभ्यास।