Apni Pathshala

अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर अंतरिक्ष यात्रा का प्रभाव

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर अंतरिक्ष यात्रा का प्रभाव: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से फंसे हुए हैं। उनका पृथ्वी पर लौटना अंतरिक्ष यान की तकनीकी समस्याओं के कारण विलंबित हो गया है। यह घटना लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशनों से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों को उजागर करती है।

अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर अंतरिक्ष यात्रा का प्रभाव :

  1. हड्डी और मांसपेशियों का कमजोर होना:
    • हड्डियों की कमजोरी: माइक्रोग्रैविटी के कारण भार सहन करने वाली हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। हड्डी घनत्व प्रति माह 1-2% तक घटता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
    • मांसपेशियों का क्षय (Muscle Atrophy):
      • अंतरिक्ष में मांसपेशियों पर भार कम पड़ता है, जिससे मांसपेशियों की ताकत और आकार घटने लगता है
      • हृदय की कार्यक्षमता भी कम हो जाती है, जिससे पृथ्वी पर लौटने पर रक्तचाप नियंत्रण में समस्या होती है।
    • संतुलन और समन्वय की समस्या: माइक्रोग्रैविटी भीतरू कान (Inner Ear) की संतुलन क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे घूमने और शरीर के स्थान का अनुमान लगाने में कठिनाई होती है।
  2. लाल रक्त कोशिकाओं की कमी (Space Anaemia): अंतरिक्ष में लाल रक्त कोशिकाओं की क्षति अधिक होती है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकती है।
  3. अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ा न्यूरोऑक्यूलर सिंड्रोम (SANS):
    • शरीर के तरल पदार्थ सिर की ओर चले जाते हैं, जिससे आंखों के पीछे तरल का दबाव बढ़ता है।
    • चेहरे की सूजन और दृष्टि कमजोर होने की समस्या उत्पन्न होती है।
    • 70% अंतरिक्ष यात्री, जो लंबे मिशन पर गए, इस समस्या से प्रभावित हुए हैं।
  4. जीन अभिव्यक्ति (Gene Expression) में बदलाव:
    • NASA Twins Study (2016) के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रा के कारण डीएनए मिथाइलेशन और जीन अभिव्यक्ति में बदलाव आता है।
    • अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली के जीन में 7% स्थायी परिवर्तन देखे गए।
  5. तेज विकिरण (Radiation Exposure) के प्रभाव: डीएनए को क्षति, कैंसर का बढ़ा हुआ खतरा, तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव, और प्रतिरक्षा प्रणाली की गड़बड़ी।

Impact of Space Travel on Astronaut Health

  • मानसिक तनाव (Psychological Stress):
    • लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से मानसिक तनाव, नींद की कमी और मूड डिसऑर्डर हो सकते हैं।
    • पृथ्वी से दूर रहने के कारण अकेलापन और चिंता बढ़ सकती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

क्या अंतरिक्ष यात्रा से स्थायी परिवर्तन होते हैं?

  1. अल्पकालिक मिशन (कुछ दिन के लिए):
    • 95% शारीरिक प्रभाव पृथ्वी पर लौटने के बाद ठीक हो जाते हैं।
    • शरीर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाता है।
  2. दीर्घकालिक मिशन (कई महीने या वर्ष):
    • सुधार का समय अंतरिक्ष में बिताए गए समय के अनुपात में होता है।
    • कुछ प्रभाव स्थायी हो सकते हैं, जैसे:
      • हड्डियों की कमजोरी
      • न्यूरोऑकुलर सिंड्रोम
      • हृदय संबंधी परिवर्तन

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की वापसी में  देरी के कारण:

  1. प्रक्षेपण (Launch) से पहले की समस्याएँ:
    • दबाव वाल्व में खराबी: एटलस V रॉकेट के ऊपरी हिस्से में दबाव वाल्व (Pressure Valve) में समस्या आई।
    • इंजीनियरिंग समस्याएँ: यान के विभिन्न मैकेनिज़्म में तकनीकी दिक्कतें आईं, जिससे अतिरिक्त सुरक्षा जाँच करनी पड़ी।
    • ऑक्सिडाइज़र वाल्व की खराबी: ईंधन जलाने में मदद करने वाले ऑक्सिडाइज़र को नियंत्रित करने वाला वाल्व ठीक से काम नहीं कर रहा था।
  2. प्रक्षेपण के बाद की समस्याएँ:
    • हीलियम लीक: यान के प्रणोदन (Propulsion) प्रणाली में 5 स्थानों पर हीलियम रिसाव (Helium Leak) पाया गया।
    • थ्रस्टर खराबी: कुछ मैन्युवरिंग थ्रस्टर (Maneuvering Thrusters) काम करना बंद कर दिए, जिससे नियंत्रण में दिक्कत आई।
    • प्रोपेलेंट वाल्व फेल: ईंधन प्रवाह नियंत्रित करने वाला एक महत्वपूर्ण वाल्व खराब हो गया, जिससे उड़ान के दौरान सुधार करना पड़ा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top