International Yoga Day
संदर्भ:
21 जून को पूरी दुनिया में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day – IYD) मनाया जा रहा है। यह दिन योग के वैश्विक महत्व और जीवन में उसके सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्या है? (What is International Yoga Day?)
- परिचय (About): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य, कल्याण और शांति के लिए योग के लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
- इसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, योग को भारत की प्राचीन परंपरा के उपहार के रूप में प्रचारित करना, और इसके अभ्यास के माध्यम से वैश्विक सौहार्द एवं शांति को बढ़ावा देना है।
उत्पत्ति और संयुक्त राष्ट्र की घोषणा (Origin & UN Declaration):
- भारत ने 2014 में 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव रखा, जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) घोषित किया गया।
- पहला योग दिवस वर्ष 2015 में “Yoga for Harmony and Peace” थीम के साथ मनाया गया।
21 जून का महत्व (Significance of 21st June):
- 21 जून को योग दिवस इसलिए चुना गया क्योंकि यह ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) का दिन होता है — यानी उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन।
- इस दिन सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं, जो योगिक परंपराओं में आध्यात्मिक जागरूकता के आरंभ का प्रतीक माना जाता है।
वैश्विक मान्यता (Global Recognition):
- यूनेस्को (UNESCO) ने 2016 में योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage of Humanity) के रूप में शामिल किया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने योग को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का एक प्रभावी साधन माना है, जो गैर–संक्रामक रोगों (NCDs) से लड़ने में सहायक है, और इसे अपने वैश्विक कार्य योजना (2018–30) में शामिल किया है।
- भारत सरकार के युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने 2015 में योग को ‘प्राथमिकता खेल विषय’ (Priority Sports Discipline) के रूप में घोषित किया।
योग क्या है? (What is Yoga?)
- परिचय (About): योग संस्कृत शब्द “युज्” (अर्थात्मिलन या एकता) से निकला है, जो मन और शरीर की एकता का प्रतीक है।
इसका उद्भव सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है — पशुपति मुहर पर ध्यान मुद्रा में योगिक आकृति और अवशेष इसके प्रमाण हैं।
योग का उल्लेख वेदों में भी मिलता है, और इसे व्यवस्थित रूप में पातंजल योगसूत्र (ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी) में संकलित किया गया। - दर्शन में स्थान: योग भारत के छहआस्तिक (शास्त्रीय) दर्शनों में से एक है — (न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा और वेदांत)।
आधुनिक प्रासंगिकता (Modern Relevance):
- योगसमग्र स्वास्थ्य (Holistic Health) को बढ़ावा देता है — यह शारीरिक लचीलापन, मानसिक स्पष्टता और तनाव से राहत प्रदान करता है।
- कोविड-19 के दौरानमनो–सामाजिक पुनर्वास में योग का उपयोग किया गया।
- आज यह विश्व भर में लोकप्रिय है — विशेष रूप सेहठ योग, अष्टांग योग और अय्यंगर योग के रूपों में।
भारत की योग से जुड़ी पहलें (India’s Initiatives Related to Yoga):
- M-Yoga App
- योग में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम
- फिट इंडिया मूवमेंट में योग को शामिल किया गया है।