Apni Pathshala

रोडामाइन बी क्या हैं?

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

हाल के अध्ययनों से पता चला है कि रोडामाइन बी, डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे म्यूटेशन और संभावित रूप से कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। भारत में इसे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों में उपयोग के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

  • हालांकि प्रतिबंध के बावजूद, भारत में खाद्य पदार्थों में रोडामाइन बी  के व्यापक उपयोग ने गंभीर स्वास्थ्य चिंताओं का कारण बना हुआ है।

रोडामाइन बी के बारे में:

परिचय: Rhodamine B एक कृत्रिम रंग (synthetic dye) है, जिसका मुख्य रूप से टेक्सटाइल, कागज और चमड़ा उद्योगों में उपयोग किया जाता है। हालांकि, इसे अवैध रूप से खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न होते हैं।

भौतिक विशेषताएँ:

  • यह जल में घुलनशील यौगिक है।
  • पाउडर के रूप में यह हरा दिखाई देता है, जबकि जल में घुलने पर यह चमकीला फ्लोरेसेंट गुलाबी रंग में बदल जाता है।

Rhodamine B के उपयोग:

  1. औद्योगिक अनुप्रयोग (Industrial Applications): कपड़ा, स्याही (inks), स्याही निर्माण, सौंदर्य प्रसाधन (cosmetics) और खाद्य रंगों में जीवंत रंग उत्पन्न करने के लिए उपयोग किया जाता है।
  2. फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोपी (Fluorescence Microscopy): इसकी फ्लोरेसेंट विशेषताओं के कारण इसे प्रयोगशालाओं में कोशिकीय संरचनाओं (cellular structures) और आणविक इंटरैक्शन (molecular interactions) के सटीक दृश्यांकन के लिए उपयोग किया जाता है।

Rhodamine B के हानिकारक प्रभाव:

  1. कैंसरकारी गुण (Carcinogenic Properties): पशु अध्ययनों में यह डीएनए क्षति, उत्परिवर्तन (mutations) और संभावित ट्यूमर वृद्धि से जुड़ा पाया गया है।
  2. विषाक्त प्रभाव (Toxic Effects): लंबे समय तक संपर्क में रहने से यकृत (liver), गुर्दे (kidneys) और मूत्राशय (bladder) को नुकसान हो सकता है।
  3. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative Stress): यह कोशिकीय क्षति (cellular damage) को बढ़ावा देता है, जिससे ऑक्सीडेटिव गतिविधि में वृद्धि होती है।
  4. पर्यावरणीय खतरे (Environmental Hazards): औद्योगिक अपशिष्ट जल में उपस्थित अवशिष्ट रंग पर्यावरणीय पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystems) को दूषित कर सकते हैं।
  5. संवेदनशील समूह (Vulnerable Groups): बच्चे और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों (immunocompromised individuals) के लिए यह अधिक हानिकारक साबित हो सकता है।

Rhodamine B के नियम और प्रतिबंध:

  1. FSSAI के नियम (FSSAI Regulations): भारत में खाद्य उत्पादों में Rhodamine B का उपयोग स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है।
    • इसका उपयोग खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (Food Safety & Standards Act, 2006) के तहत दंडनीय अपराध है।
  2. हाल ही की कार्रवाई (Recent Actions): वर्ष 2024 में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, और हिमाचल प्रदेश में इसके उपयोग पर प्रतिबंध और सख्त उपाय लागू किए गए हैं।
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States): FDA (Food and Drug Administration) ने Rhodamine B को खाद्य पदार्थों के लिए असुरक्षित माना है और इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।
    • जनवरी 2025 में, बढ़ते कैंसरकारी प्रमाणों के कारण और सख्त प्रतिबंध लगाए गए।
  4. यूरोपीय संघ (European Union):
    • यूरोपीय संघ ने इसे अत्यधिक चिंता वाला पदार्थ‘ (Substance of Very High Concern) के रूप में वर्गीकृत किया है।
    • कैंसरजनक और त्वचा संवेदनशीलता जोखिम के कारण इसे कॉस्मेटिक्स में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top