Apni Pathshala

सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी – Sunita Williams Return to Earth

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

Sunita Williams Return to Earth: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरीबुचविलमोर नौ महीने के विस्तारित अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। 

Sunita Williams Return to Earth: key Points

NASA’s Boeing CST-100 Starliner Mission (2024-2025)

  • मिशन की शुरुआत:
    • 5 जून, 2024 को Boeing के CST-100 Starliner पर इसका प्रक्षेपण किया गया।
    • यह इसका पहला मानवयुक्त परीक्षण उड़ान (First Crewed Test Flight) था।
  • मूल योजना: यह मिशन मूल रूप से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 8 दिनों का मिशन था।
  • तकनीकी समस्याएँ और मिशन का विस्तार: तकनीकी समस्याओं के कारण अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष में रहना 9 महीनों से अधिक समय तक बढ़ गया।
  • वापसी: 18 मार्च, 2025 को यह मिशन SpaceX के Crew Dragon कैप्सूल के माध्यम से धरती पर वापस लौटा।

मिशन के विस्तार का कारण:

  1. Boeing Starliner की तकनीकी समस्याएँ:
    • हेलियम लीक (Helium Leaks) और थ्रस्टर की खराबी (Thruster Malfunctions) के कारण Boeing Starliner को वापस लाना असुरक्षित हो गया।
    • 28 में से 5 थ्रस्टर फेल हो गए, जो दिशा-निर्देशन और पुनः प्रवेश (Steering and Reentry) के लिए महत्वपूर्ण थे।
  2. अनियोजित विस्तार (Unplanned Extended Stay):
    • यह मिशन मूल रूप से 8 दिनों का था, लेकिन Starliner की समस्याओं के कारण यह 286 दिनों (9 महीने से अधिक) के लिए बढ़ गया।
    • NASA ने Starliner को बिना इंसानों के वापस भेजने का निर्णय लिया और उनके लौटने की व्यवस्था SpaceX के Crew Dragon कैप्सूल के माध्यम से की।
  3. प्रतिस्थापन मिशन में देरी (Delay in Replacement Mission): उनका प्रतिस्थापन मिशन, SpaceX Crew-10, मार्च 2025 तक स्थगित हो गया, जिससे उनकी वापसी और भी लंबी हो गई।
  4. सुरक्षा चिंताएँ (Safety Concerns): NASA ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और सुनिश्चित किया कि वापसी के लिए प्रयोग किया जाने वाला अंतरिक्षयान पूरी तरह से कार्यात्मक और भरोसेमंद (Fully Functional and Reliable)हो।

Boeing’s Starliner (CST-100)

परिचय (Introduction):

  • Boeing’s Starliner, जिसे CST-100 (Crew Space Transportation) के नाम से भी जाना जाता है, एक क्रू कैप्सूल (Crew Capsule) है जो अंतरिक्ष यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य (Partially Reusable) है, जिसका अर्थ है कि इसे कई मिशनों के लिए पुनः उपयोग किया जा सकता है।

संरचना (Structure):

यह दो मॉड्यूल्स में बँटा हुआ है:

  1. क्रू मॉड्यूल (Crew Module): इसमें अंतरिक्ष यात्री यात्रा के दौरान रहते हैं।
  2. सर्विस मॉड्यूल (Service Module):
    • यह अंतरिक्ष यान का पावरहाउस (Powerhouse) है।
    • कार्य: बिजली प्रदान करना, गति नियंत्रण, तापमान नियंत्रण (Temperature Control), वायु और जल की आपूर्ति करना।

Boeing’s Starliner मिशन (Mission):

उद्देश्य (Objective):

  • यह परीक्षण करना कि Starliner अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में कितना प्रभावी ढंग से कार्य करता है।
  • यह लॉन्च के एक दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के साथ डॉक (Dock) करने और लगभग 10 दिनों तक वहाँ रहने के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सुनिता विलियम्स की प्रमुख उपलब्धियां और रिकॉर्ड:

  1. अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने वाली महिला: कुल 9 स्पेसवॉक पूरे किए, जो 62 घंटे के थे, और इससे पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा।
  2. अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने वाली तीसरी महिला: तीन मिशनों में कुल मिलाकर 500 दिनों से अधिक का समय अंतरिक्ष में बिताया।
  3. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की पहली महिला कमांडर: अपने 2024-2025 के विस्तारित प्रवास के दौरान कमांडर के रूप में सेवा दी।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top