Apni Pathshala

भारतीय चाय बोर्ड

संदर्भ:

भारतीय चाय बोर्ड के अनुसार, भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया है।

मुख्य बिंदु (2024 चाय निर्यात)

  • भारत की रैंक: 2nd (केन्या के बाद, श्रीलंका को पीछे छोड़ा)।
  • कुल निर्यात: 255 मिलियन किलोग्राम।
  • निर्यात मूल्य: ₹7,111 करोड़ (2023 में ₹6,161 करोड़ से 15% वृद्धि)।
  • निर्यातित चाय के प्रकार:
    • ब्लैक टी (96%)
    • अन्य: ग्रीन टी, हर्बल टी, मसाला टी, लेमन टी।

मुख्य निर्यात बाजार:

  • 25+ देशों में निर्यात, जिनमें प्रमुख हैं – यूएई, इराक, ईरान, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन
  • इराक: सबसे बड़ा खरीदार, इस साल 40-50 मिलियन किलोग्राम चाय खरीदने की संभावना।

भारत के प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र:

  • असम: असम घाटी, कछार।
  • पश्चिम बंगाल: डुआर्स, तराई, दार्जिलिंग।
  • अन्य प्रसिद्ध चाय: नीलगिरी (दक्षिण भारत)।

भारत का चाय निर्यात क्यों बढ़ रहा है?

  • पश्चिम एशिया (इराक समेत) को निर्यात में 20% की वृद्धि।
  • भारतीय चाय का वैश्विक ब्रांडिंग और प्रचार।
  • चाय श्रमिकों के लिए बेहतर कल्याण योजनाएं।

भारतीय चाय बोर्ड (Tea Board of India):

  • स्थापना: 1954 (चाय अधिनियम, 1953 के तहत)।
  • उद्देश्य: चाय उद्योग का नियमन एवं उत्पादकों के हितों की रक्षा।
  • मुख्यालय: कोलकाता।
  • संरचना: 32 सदस्य, जिनमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष शामिल, जिन्हें भारत सरकार नियुक्त करती है

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top