World Health Assembly
संदर्भ:
78वीं विश्व स्वास्थ्य महासभा ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सर्वसम्मति से ‘त्वचा रोगों को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता’ घोषित करने वाला प्रस्ताव पारित किया।
- यह निर्णय इस बात का संकेत है कि अब त्वचा स्वास्थ्य को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में मान्यता दी जा रही है।
- वर्षों की वैश्विक पैरवी और जागरूकता के बाद यह पहल विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में त्वचा रोगों की अनदेखी और सीमित संसाधनों की समस्या को उजागर करती है।
World Health Assembly (WHA) का स्किन हेल्थ पर प्रस्ताव –
- वैश्विक कार्य योजना: डब्ल्यूएचए-80 (वर्ष 2027) तक एक वैश्विक कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिसका उद्देश्य होगा
- रोगों की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, उपचार, और पर्यावरणीय लचीलापन को बढ़ाना।
- निगरानी और निदान:
- रोगों की निगरानी प्रणाली को सशक्त करने पर ज़ोर दिया गया है।
- निदान क्षमता (diagnostic capacity) को बढ़ाया जाएगा।
- एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस (AMR) और जलवायु से जुड़े त्वचा रोगों से निपटने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
- वैश्विक सहयोग:
- डब्ल्यूएचओ का यह प्रस्ताव त्वचा रोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में समावेश पर ज़ोर देता है।
- समावेशी अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा, विशेषकर रंगीन त्वचा और उपेक्षित त्वचा रोगों के लिए।
- इलाज की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
- राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्ट्रियाँ और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य क्षमताएँ विकसित की जाएंगी।
- भारत के लिए अवसर: भारत, जहांत्वचा रोगों का बोझ बहुत अधिक है, इस प्रस्ताव का लाभ उठाकर—
- सार्वजनिक त्वचा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर सकता है।
- अनुसंधान और डेटा संग्रहण को बढ़ावा दे सकता है।
- प्राथमिक स्वास्थ्यकर्मियों को त्वचा रोगों का प्रशिक्षण प्रदान कर सकता है।
- और बीमा कवरेज के लिए नीति-स्तर पर पहल कर सकता है।
क्षेत्रीय प्रभाव और चुनौतियाँ–
यह प्रस्ताव दक्षिण एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रस्ताव के मुख्य उद्देश्य:
- वित्तीय असमानताओं (funding disparities) को दूर करने के लिए विभिन्न पक्षकारों (stakeholders) के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
- त्वचा स्वास्थ्य को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में एकीकृत (integrate) करना।
विश्व स्वास्थ्य सभा के बारे में (About World Health Assembly):
- यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्णय लेने वाली संस्था है।
- इसमें सभी WHO सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं और यह कार्यकारी बोर्ड द्वारा तैयार किए गए विशिष्ट स्वास्थ्य एजेंडे पर केंद्रित होती है।
कार्य (Functions):
- विश्व स्वास्थ्य सभा का मुख्य कार्य संगठन की नीतियों को निर्धारित करना, महानिदेशक की नियुक्ति करना, वित्तीय नीतियों की निगरानी करना और प्रस्तावित कार्यक्रम बजट की समीक्षा और स्वीकृति देना है।
- स्वास्थ्य सभा प्रतिवर्ष जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित की जाती है।