DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के कुल 5346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 9 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Overview
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2025 के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 5346 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो दिल्ली सरकार के अधीन अध्यापन क्षेत्र में स्थायी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती में गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान सहित कई विषयों में पद जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ड्रॉइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए भी रिक्तियाँ निर्धारित की गई हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 09 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 07 नवंबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें और सभी दस्तावेज़ सही प्रारूप में अपलोड करें। इसके लिए चयन प्रक्रिया हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी तिथि बाद में जारी होगी।
भर्ती बोर्ड |
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
पद का नाम |
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) व अन्य |
कुल पद |
5346 |
नौकरी का प्रकार |
स्थायी (Permanent) |
नौकरी का स्थान |
दिल्ली |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
09 अक्टूबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
07 नवंबर 2025 |
अधिकतम आयु सीमा |
32 वर्ष (नियमों के अनुसार छूट) |
चयन प्रक्रिया |
कम्प्यूटर आधारित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट |
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Vacancies Detail
DSSSB ने इस भर्ती में कुल 5346 पद जारी किए हैं। इनमें गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान सहित कई विषयों के शिक्षक पद शामिल हैं। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग रिक्तियाँ निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही ड्रॉइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए भी पद जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पात्रता और विषयानुसार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
विषय / पोस्ट नाम |
कुल पद |
TGT (Mathematics) |
1120 |
TGT (English) |
973 |
TGT (Social Science) |
402 |
TGT (Natural Science) |
1132 |
TGT (Hindi) |
556 |
TGT (Sanskrit) |
758 |
TGT (Urdu) |
161 |
TGT (Punjabi) |
227 |
Drawing Teacher |
15 |
Special Education Teacher |
2 |
कुल पद |
5,346 |
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Eligibility Criteria
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा संबंधी पात्रताएँ बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई हैं। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। पदों के अनुसार योग्यता संबंधी पात्रताएँ नीचे तालिका में दी गई है।
पोस्ट का नाम |
शैक्षिक योग्यता |
आयु सीमा (7/11/2025) |
TGT Teacher |
संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed / B.El.Ed, CTET उत्तीर्ण |
अधिकतम 32 वर्ष |
Drawing Teacher |
5 वर्ष डिप्लोमा या स्नातक/परास्नातक डिग्री (Drawing/Painting/Fine Art) |
अधिकतम 32 वर्ष |
Special Education Teacher |
स्नातक + B.Ed (Special Education), CTET उत्तीर्ण |
अधिकतम 32 वर्ष |
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 – Application Fee
DSSSB TGT भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण श्रेणी के अनुसार किया गया है। इसमें सामान्य (UR), OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST, PH और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क पूरी तरह से माफ है। इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
सामान्य (UR) / OBC / EWS |
₹100 |
SC / ST / PH / महिला |
₹0 |
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 – Application Process
DSSSB TGT भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। नीचे सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया को चरणवार सरल भाषा में तालिकाबद्ध किया गया है।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएँ। |
2 |
नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण करें। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन करें। |
3 |
इसके बाद आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि सही-सही भरें। |
4 |
अब हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके उन्हें भी अपलोड करे। |
5 |
आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक प्रीव्यू करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं। |
6 |
इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करे। अंत में आवेदन जमा करें और सफल सबमिट का पुष्टिकरण प्राप्त करें। |
7 |
आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें। |
FAQs: DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025
Q1. DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद सभी दस्तावेज़ अपलोड करके और शुल्क भुगतान करके आवेदन करना होगा।
Q2. DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 में कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 5346 पद जारी किए गए हैं। विभिन्न विषयों जैसे गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान के लिए रिक्तियाँ हैं। पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।
Q3. DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 की आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु सीमा का निर्धारण 07/11/2025 के अनुसार किया जाएगा।
Q4. DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 में पात्रता क्या है?
इसमें TGT Teacher पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक और B.Ed / B.El.Ed आवश्यक है। CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्रॉइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए विशेष डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है।
Q5. DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 का आवेदन शुल्क कितना है?
UR, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। SC, ST, PH और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/