Apni Pathshala

Earthshot Prize 2026: मुंबई में आयोजित हुआ छठा संस्करण, जानिए विजेताओं के नाम

Earthshot Prize 2026: मुंबई में आयोजित हुआ छठा संस्करण, जानिए विजेताओं के नाम

संदर्भ:

इस वर्ष के अर्थशॉट प्राइज 2026 (The Earthshot Prize 2026) का छठा संस्करण 17 नवंबर 2026 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में संपन्न हुआ। यह पहला अवसर है जब भारत ने इस वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार समारोह (Global Environmental Awards) की मेजबानी की है।  

Image Credit: The Earthshot Prize

अर्थशॉट प्राइज क्या है?

  • परिचय: Earthshot Prize, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु नवाचार के क्षेत्र में दिए जाने वाले विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।
  • स्थापना: इस पुरस्कार की शुरुआत अक्टूबर 2020 में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रसिद्ध प्रकृतिवादी सर डेविड एटनबरो (Sir David Attenborough) द्वारा की गई थी।
    • यह अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के वर्ष 1962 के ‘मूनशॉट’ (Moonshot) अभियान से प्रेरित है।
  • दशकीय मिशन (2021–2030): यह एक 10-वर्षीय वैश्विक पहल है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष 5 विजेताओं (कुल 50 विजेताओं) को पुरस्कृत करना और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (UN SDGs) की प्राप्ति में तेजी लाना है।
  • मेजबान शहर: मुंबई (2026) से पूर्व इसके पांच संस्करण क्रमशः लंदन (2021), बोस्टन (2022), सिंगापुर (2023), केप टाउन (2024) और रियो डी जनेरियो (2025) में आयोजित किए जा चुके हैं।
    • भारत के कई नवाचार इस मंच पर सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें ताकाचार (2021), खेती (2022), भूमित्रा (2023), एस4एस टेक्नोलॉजीज (2024) और गुजरात राज्य (2025 – पार्टिकुलेट उत्सर्जन ट्रेडिंग योजना के लिए फाइनलिस्ट) प्रमुख हैं।

Earthshot Prize 2026 समारोह के मुख्य बिंदु:

  • आयोजन: Earthshot Prize 2026, दो दिन 16 और 17 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य पुरस्कार समारोह (Awards Night) 17 नवंबर को संपन्न हुआ। 
  • प्रायोजक: इस छठे संस्करण का मुख्य प्रायोजक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) था।
    • ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन (केट) इस समारोह में उपस्थित रहे।
  • भागीदार: समारोह में 169 देशों से प्राप्त लगभग 7,000 नामांकनों में से चुने गए 15 वैश्विक फाइनलिस्ट और 5,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
  • पुरस्कार राशि (Prize Money): प्रत्येक श्रेणी के विजेता को अपने पर्यावरणीय समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू करने हेतु 1 मिलियन पाउंड (£1 Million) (लगभग ₹12.5 करोड़) की उत्प्रेरक निधि (Catalytic Funding) प्रदान की गई।
  • प्रथम चिल्ड्रन्स अर्थशॉट (First-ever Children’s Earthshot): मुंबई संस्करण की एक विशेष उपलब्धि ‘म्यूजियम ऑफ सॉल्यूशंस’ में आयोजित प्रथम चिल्ड्रन्स अर्थशॉट रहा।
    • जिसमें भारत के नौ राज्यों और दिल्ली से 9 से 17 वर्ष की आयु के 15 युवा फाइनलिस्ट टीमों ने अपने हरित नवाचार प्रस्तुत किए। 

अर्थशॉट प्राइज 2026 विजेताओं की संपूर्ण सूची (Earthshot Prize 2026 Winners List):

पांचों श्रेणियों के विजेता और उनके योगदान निम्नलिखित हैं:

पुरस्कार श्रेणी (Earthshot Category)विजेता का नाम एवं देश (Winner & Country)प्रमुख पर्यावरणीय योगदान एवं नवाचार (Key Environmental Contribution)
1. स्वच्छ वायु (Clean Our Air)महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (भारत)भारत में 4 लाख से अधिक किफायती इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन (Electric Three-Wheelers) उतारकर शहरी वायु प्रदूषण कम करने और 2030 तक 10 लाख ईवी (EVs) के लक्ष्य हेतु।
2. प्रकृति की रक्षा और पुनर्स्थापना (Protect and Restore Nature)भूटान (Bhutan)संवैधानिक रूप से देश के कम से कम 60% भूभाग पर वन आवरण बनाए रखने (जो दक्षिण एशिया के 1.6 अरब लोगों की जल सुरक्षा सुनिश्चित करता है) और ‘रिस्टोर भूटान’ पहल के तहत 2030 तक 50,000 हेक्टेयर भूमि को पुनर्जीवित करने हेतु।
3. महासागरों का पुनरुद्धार (Revive Our Oceans)नियू ओशन वाइड ट्रस्ट (Niue Ocean Wide Trust – नियू)प्रशांत महासागर के इस द्वीपीय राष्ट्र में ब्रिटेन के क्षेत्रफल से भी बड़े समुद्री क्षेत्र के स्वदेशी संरक्षण (जिससे मछलियों की आबादी में 60% वृद्धि हुई) और $18 मिलियन के स्थायी संरक्षण कोष हेतु।
4. अपशिष्ट-मुक्त विश्व का निर्माण (Build a Waste-Free World)पीएफएएस-फ्री फ्रांस (PFAS-Free France – फ्रांस)उपभोक्ता वस्तुओं में विषाक्त ‘फॉरएवर केमिकल्स’ (PFAS) पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला ऐतिहासिक कानून (2025) पारित कराने और ‘प्रदूषक भुगतान सिद्धांत’ लागू करने हेतु।
5. जलवायु में सुधार (Fix Our Climate)ओर्स्टेड (Ørsted – डेनमार्क)कोयला-आधारित ऊर्जा कंपनी से विश्व की अग्रणी अपतटीय पवन ऊर्जा (Offshore Wind) कंपनी में रूपांतरित होकर प्रत्यक्ष कार्बन उत्सर्जन में 98% से अधिक की कटौती करने हेतु।

(नोट: भारत से अहमदाबाद स्थित महिला हाउसिंग ट्रस्ट (Mahila Housing Trust) भी ‘फिक्स अवर क्लाइमेट’ श्रेणी में अंतिम 15 फाइनलिस्ट में शामिल था, जो कम आय वाले घरों को अत्यधिक गर्मी से बचाने हेतु रिफ्लेक्टिव रूफ कोटिंग पर कार्य कर रहा है।)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: अर्थशॉट प्राइज 2026 का छठा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर: अर्थशॉट प्राइज 2026 का छठा संस्करण 17 नवंबर 2026 को पहली बार भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

प्रश्न 2: Earthshot Prize 2026 में किस भारतीय कंपनी ने पुरस्कार जीता है?

उत्तर: भारत की महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने चार लाख से अधिक इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन उतारने हेतु स्वच्छ वायु श्रेणी का पुरस्कार जीता है।

प्रश्न 3: अर्थशॉट प्राइज 2026 के सभी पांच विजेताओं के नाम क्या हैं?

उत्तर: वर्ष 2026 के पांच विजेता भूटान, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, नियू ओशन वाइड ट्रस्ट, पीएफएएस-फ्री फ्रांस और डेनमार्क की ओर्स्टेड कंपनी हैं।

प्रश्न 4: Earthshot Prize winners 2026 को कितनी पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है?

उत्तर: अर्थशॉट प्राइज के प्रत्येक श्रेणी विजेता को अपने पर्यावरणीय समाधानों को बड़े पैमाने पर विस्तार देने हेतु एक मिलियन पाउंड राशि मिलती है।

प्रश्न 5: अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर: इस वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार की स्थापना अक्टूबर 2020 में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रकृतिवादी सर डेविड एटनबरो द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top