Enhanced-SIT
संदर्भ:
उत्तरी ग्रीस के नाउस्सा क्षेत्र में वैज्ञानिक Enhanced Sterile Insect Technique (Enhanced-SIT) का परीक्षण कर रहे हैं। इस तकनीक का उद्देश्य आक्रामक फल मक्खी प्रजातियों को नियंत्रित करना है, जो विशेषकर आड़ू (peach) जैसी फसलों के लिए खतरा बनी हुई हैं।
Project REACT:
परिचय: Project REACT एक EU-वित्तपोषित (EU-funded) प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत €6.65 मिलियन, अवधि 4 वर्ष और इसमें 12 देश (जिनमें UK, इज़राइल और साउथ अफ्रीका भी शामिल) भाग ले रहे हैं।
लक्ष्य कीट (Target Pests):
- Mediterranean fruit fly: प्रमुख स्थानीय कीट।
- Oriental fruit fly: एशिया से आया आक्रामक कीट।
- Peach fruit fly: एशिया से फैला विनाशकारी कीट।
उपयोग की गई विधि:
- यूनिवर्सिटी ऑफ़ पाट्रास (University of Patras) में नसबंदी किए गए नर मक्खियों (Sterile Male Flies) को पाला गया।
- इन मक्खियों को बैक्टीरियल सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं, जिससे वे ज्यादा मजबूत, लंबे समय तक जीवित और संभोग (mating) में अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं।
- परिणामस्वरूप मादा मक्खियों से कोई संतान नहीं होती और धीरे-धीरे पूरी कीट आबादी समाप्त हो जाती है।
महत्त्व (Significance):
- कीटनाशक–मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और जैविक खेती संगत तरीका।
- यूरोप में पहली बार इस बेहतर नसबंदी कीट विधि का छोटे पैमाने पर फील्ड ट्रायल किया गया।
- शुरुआती नतीजों में कीट आबादी में उल्लेखनीय कमी पाई गई।
- जलवायु परिवर्तन से बढ़ते खतरों के बीच, यह भूमध्यसागरीय और यूरोपीय देशों के लिए मॉडल pest control strategy साबित हो सकता है।