Apni Pathshala

चीन में आँखरहित घोंघे की नई प्रजाति, Erhaia dijiang रखा गया है नाम

चीन में आँखरहित घोंघे की नई प्रजाति, Erhaia dijiang रखा गया है नाम

Erhaia dijiang

Image Credit: Pensoft blog – Pensoft Publishers

संदर्भ:

हाल ही में वैज्ञानिकों ने चीन के युन्नान प्रांत के युक्सी शहर में स्थित एक अंधेरी पहाड़ी गुफा के भीतर मीठे पानी के घोंघे की एक अत्यंत दुर्लभ और अनूठी आँखरहित नई प्रजाति एरहाइया डिजिआंग (Erhaia dijiang) की खोज की।

एरहाइया डिजिआंग प्रजाति का के बारे में:

  • वर्गीकरण: Erhaia dijiang गैस्ट्रोपोडा (Gastropoda) वर्ग के एरहाइडी (Erhaiidae) परिवार से संबंधित है, जो छोटे आकार के मीठे पानी के घोंघों का एक समूह है।
    • वैज्ञानिक रूप से इसे एक पूर्ण ट्रोग्लोबियोन्ट (Troglobiont) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
      • ट्रोग्लोबियोन्ट वे जीव होते हैं जो लाखों वर्षों के विकासवादी क्रम (Evolutionary Process) के कारण केवल और केवल अंधेरी गुफाओं के भीतर रहने के लिए अनुकूलित हो चुके होते हैं।
  • शारीरिक विशेषताएं: एरहाइया डिजिआंग (Erhaia dijiang) का शरीर पूरी तरह से रंगहीन और रंजकता विहीन (Unpigmented) होता है।
    • इसका सुरक्षा कवच या खोल (Shell) शंक्वाकार और पारदर्शी (Conical Translucent Shell) होता है, जिसके माध्यम से इसके अंदरूनी नाजुक अंगों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। 
  • नामकरण: शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति का नाम प्राचीन चीनी पौराणिक कथाओं के एक प्रसिद्ध पर्वत देवता ‘दी जियांग’ (Di Jiang) पर रखा है।
    • प्राचीन चीनी ग्रंथ ‘क्लासिक ऑफ माउंटेन्स एंड सीज’ (Classic of Mountains and Seas / शान हाई जिंग) में दी जियांग को एक बिना चेहरे और बिना आंखों वाले पौराणिक प्राणी के रूप में दर्शाया गया है। 
    • चूंकि इस घोंघे में भी आंखें पूरी तरह से लुप्त हो चुकी हैं, इसलिए यह नाम इसके शारीरिक स्वरूप पर बिल्कुल सटीक बैठता है। 
  • भौगोलिक अवस्थिति: इसकी खोज चीन के युन्नान प्रांत (Yunnan China New Species) के युक्सी शहर के होंगटा जिले की एक गुफा में की गई है।
  • उच्चतम तुंगता रिकॉर्ड: यह प्रजाति समुद्र तल से 2,062 मीटर (6,765 फीट) की ऊंचाई पर स्थित गुफा में पाई गई है।
    • यह संपूर्ण एरहाइडी (Erhaiidae) परिवार के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक ऊंचाई पर दर्ज आवास (Highest-altitude Distribution) है।
  • जलीय वातावरण: यह घोंघा गुफा के भीतर 1 मीटर से भी कम गहरे छिछले पानी में डूबे हुए कंकड़-पत्थरों और चट्टानों के मलबे के बीच निवास करता है।
    • यहाँ के पानी का तापमान साल भर 20°C के आसपास बेहद स्थिर बना रहता है। 
  • व्यवहार: प्रयोगशाला के परीक्षणों में जब इन घोंघों को कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में लाया गया, तो उन्होंने तीव्र असहजता दिखाई और तुरंत पत्थरों के नीचे अंधेरे स्थानों में छिपने का प्रयास किया। यह उनके अति-प्रकाशभय (Extreme Photophobia) व्यवहार को दर्शाता है।
  • आहार: यह मुख्य रूप से डायटम्स (Diatoms) पर निर्भर करता है, जो गुफा के पानी में डूबी चट्टानों की सतह पर उगने वाले सूक्ष्म शैवाल (Microscopic Algae) होते हैं।
  • स्थिति: प्रारंभिक खोज अभियानों में वैज्ञानिकों को पूरी गुफा में केवल 3 जीवित वयस्क घोंघे और 1 खाली खोल मिला है। कोई भी किशोर (Juvenile) घोंघा नहीं पाया गया, जो यह संकेत देता है कि इनकी जनसंख्या अत्यंत विरल है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: Erhaia dijiang क्या है और चीन में इस नई Snail Species की खोज कहां हुई?

उत्तर: यह मीठे पानी में रहने वाले आँखरहित गुफा घोंघे की एक नई खोजी गई दुर्लभ प्रजाति है। इसकी खोज दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के युक्सी शहर में एक पहाड़ी गुफा के भीतर हुई है।

प्रश्न 2: Erhaia dijiang Eyeless Snail की आंखें क्यों नहीं होती हैं?

उत्तर: पूर्णतः अंधकारमय गुफाओं में रहने के कारण (Subterranean Biology Research) इसके विकासवादी इतिहास में आंखों की संरचनाएं पूरी तरह से पतित (Degenerated) हो चुकी हैं, क्योंकि पूर्ण अंधकार में दृष्टि की कोई आवश्यकता नहीं होती।

प्रश्न 3: चीन की इस नई Cave Snail Species का नाम Dijiang क्यों रखा गया?

उत्तर: इसका नाम प्राचीन चीनी ग्रंथ ‘शान हाई जिंग’ में वर्णित ‘दी जियांग’ (Di Jiang) नामक एक पौराणिक बिना चेहरे और आंखों वाले पर्वत देवता के नाम पर प्रेरित है।

प्रश्न 4: Erhaia dijiang का प्राकृतिक Habitat कहां है?

उत्तर: इसका प्राकृतिक आवास समुद्र तल से 2,062 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक अंधेरी गुफा के भीतर 20°C तापमान वाले छिछले मीठे पानी और डूबे हुए पत्थरों के बीच है।

प्रश्न 5: Eyeless Freshwater Snail अंधेरी गुफाओं में कैसे जीवित रहता है?

उत्तर: प्रकाश की अनुपस्थिति में यह जीव अपनी लंबी, संवेदनशील स्पर्शिकाओं (Slender Tentacles) की मदद से रास्ता ढूंढता है और चट्टानों पर उगने वाले डायटम्स (सूक्ष्म शैवाल) को खाकर ऊर्जा प्राप्त करता है। 

प्रश्न 6: Erhaia dijiang Discovery का वैज्ञानिक महत्व क्या है?

उत्तर: यह चीन में खोजा गया पहला मीठे पानी का गुफा घोंघा है, जो वैज्ञानिकों को भूमिगत जलीय जीवन (Underground Aquatic Life) के विकास और गुफा संरक्षण (Conservation of Cave Species) को समझने के लिए नया डेटा प्रदान करता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top