Apni Pathshala

अभ्यास द्वीप शक्ति 2026

Exercise island power 2026

Exercise island power 2026

संदर्भ:

हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अंडमान और निकोबार कमान (ANC) के अंतर्गत एक उच्च-तीव्रता वाला त्रि-सेवा अभ्यास, ‘द्वीप शक्ति’ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच निर्बाध तालमेल का प्रदर्शन किया गया।

अभ्यास द्वीप शक्ति 2026 के बारे मे:

    • परिचय: द्वीप शक्ति एक त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसे तटीय और द्वीपीय क्षेत्रों में भारत की एकीकृत युद्ध क्षमताओं का परीक्षण और सत्यापन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
    • अवधि और स्थान: यह 24-28 मार्च 2026 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित किया गया।
    • सहभागिता: भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना (तीनों अंगों) ने इसमें भाग लिया।
  • मेजबान: अंडमान और निकोबार कमान (ANC)।
    • उद्देश्य: समुद्री और द्वीप वातावरण में भारत की एकीकृत युद्ध क्षमताओं का परीक्षण करना और रिमोट आइलैंड्स को समुद्री खतरों से बचाने के लिए बलों की त्वरित तैनाती को वैलिडेट करना।
    • प्रक्रियाएं: अभ्यासों में एम्फीबियस असॉल्ट (जल-थल हमला), तटीय रक्षा, और संयुक्त समुद्री प्रभुत्व संचालन शामिल थे। 
  • अभ्यास गतिविधियां: 
  • एम्फीबियस असॉल्ट (Amphibious Assault): नौसेना के जहाजों से सैनिकों को तट पर उतारने की जटिल युद्धाभ्यास।
  • बहु-डोमेन युद्ध (Multi-Domain Warfare): यह अभ्यास जमीनी, समुद्री और हवाई तीनों डोमेन में एकीकृत युद्ध कौशल पर केंद्रित था।
  • तकनीकी एकीकरण: अभ्यास के दौरान नई पीढ़ी की तकनीकों और हथियारों का उपयोग किया गया, जो भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को दर्शाता है।

महत्व:

  • थिएटर कमान का महत्व: यह अभ्यास भारत के एकमात्र सक्रिय थिएटर कमान, ANC (Andaman & Nicobar Command), की परिचालन तत्परता को मजबूत करता है।
  • भारत-प्रशांत (Indo-Pacific) रणनीति: भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह मलक्का जलडमरूमध्य की निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति है।
  • संयुक्तता (Jointness): यह अभ्यास “सशस्त्र बलों के पुनर्गठन” के अनुरूप तीनों अंगों के बीच “संयुक्तता” और परिचालन सामंजस्य को बढ़ावा देता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top