Apni Pathshala

F-16 Fighter Jet: परिचय, निर्माता, तकनीक एवं विशेषताएं

F-16 Fighter Jet: परिचय, निर्माता, तकनीक एवं विशेषताएं

F-16 Fighter Jet

संदर्भ:

हाल ही में अमेरिका के मिशिगन में एक नियमित प्रशिक्षण मिशन (Routine Training Mission) के दौरान अमेरिकी वायुसेना का एक F-16 फाइटर जेट (F-16 Fighter Jet) दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

F-16 फाइटर जेट के बारे में:

  • परिचय: F-16 Fighter Jet एक सिंगल-इंजन, मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है जो हर मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है।
  • मूल निर्माता: इसे शुरुआत में जनरल डायनामिक्स द्वारा डिजाइन किया गया था। वर्तमान में इसका उत्पादन और अपग्रेड अमेरिकी रक्षा दिग्गज लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) द्वारा किया जाता है। 
  • पृष्ठभूमि: इस विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान वर्ष 1974 में भरी थी और इसे आधिकारिक रूप से 1978 में अमेरिकी वायुसेना में शामिल किया गया था।
  • वैश्विक उपस्थिति: यह दुनिया का सबसे व्यापक रूप से संचालित लड़ाकू विमान है। वर्तमान में दुनिया भर के 25 से अधिक देश अपनी हवाई सुरक्षा के लिए इसका संचालन करते हैं।
  • विशेषताएं:
    • फ्लाई-बाय-वायर नियंत्रण प्रणाली (Fly-By-Wire Control System): यह दुनिया का पहला लड़ाकू विमान था जिसने पारंपरिक यांत्रिक लिंकेज के स्थान पर डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर (Fly-By-Wire) नियंत्रण प्रणाली को अपनाया।
      • यह कंप्यूटर-आधारित तकनीक विमान को उच्च गति पर असाधारण स्थिरता और तीव्र युद्धाभ्यास क्षमता (Maneuverability) प्रदान करती है।
    • एईएसए रडार तकनीक (F-16 AESA Radar): इसके सबसे आधुनिक संस्करण F-16 ब्लॉक 70/72 (F-16 Block 70/72) में नॉर्थरोप ग्रुम्मन का APG-83 एईएसए रडार (Active Electronically Scanned Array) लगाया गया है।
      • यह पायलट को 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों (जैसे F-22 और F-35) के समान रडार क्षमताएं और हर मौसम में सटीक लक्ष्य साधने (All-Weather Targeting) की शक्ति देता है।
  • बबल कैनोपी (Bubble Canopy): बिना फ्रेम वाली यह कैनोपी पायलट को 360-डिग्री की निर्बाध दृश्यता (Visibility) प्रदान करती है।
  • साइड-स्टिक कंट्रोलर (Side-Stick Controller): दाईं ओर स्थित साइड-स्टिक पायलट को अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण बल (G-Force) के दौरान भी विमान पर सटीक नियंत्रण बनाए रखने में मदद करती है।
  • ऑटोमैटिक ग्राउंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (Auto GCAS): ब्लॉक 70 वेरिएंट में शामिल यह प्रणाली पायलट के अचेत होने की स्थिति में विमान को जमीन से टकराने (Controlled Flight into Terrain) से स्वचालित रूप से बचाती है। 
  • हथियार और पेलोड क्षमता: यह विमान आंतरिक रूप से एक 20 मिमी M61 वल्कन तोप (M61 Vulcan Cannon) से लैस है।
    • इसके अलावा, यह हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों (जैसे AIM-9 साइडवाइंडर और AIM-120 एमरैम) और विभिन्न प्रकार के स्मार्ट बमों को ले जाने के लिए 9 हार्डपॉइंट्स (Hardpoints) प्रदान करता है।

इन विमानों का महत्व:

  • बहु-भूमिका सक्षमता: एक मल्टीरोल फाइटर (Multirole Fighter) होने के कारण यह एक ही उड़ान में हवाई डॉगफाइट और सतह पर सटीक हमलों (Air-to-Surface Attacks) को अंजाम दे सकता है।
  • विस्तारित सेवा जीवन: लॉकहीड मार्टिन के अनुसार, ब्लॉक 70/72 का संरचनात्मक जीवन 12,000 घंटे तक बढ़ाया गया है, जिससे यह विमान वर्ष 2060+ तक परिचालन में प्रासंगिक रहेगा।
  • सैन्य इतिहास: खाड़ी युद्ध और आतंकवाद विरोधी वैश्विक अभियानों में इसकी युद्ध-प्रभावशीलता बार-बार प्रमाणित हो चुकी है।
    • पहला हवाई मुकाबला (1981)
      : इतिहास में F-16 द्वारा पहली बार दुश्मन के विमान को मार गिराने (Air-to-Air Kill) का रिकॉर्ड इजरायली वायुसेना के नाम है, जिसने 1981 में सीरिया के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया था. 
    • ऑपरेशन ओपेरा (1981): इजरायल ने इराक के ओसिराक (Osirak) परमाणु रिएक्टर को तबाह करने के लिए F-16 का ही इस्तेमाल किया था, जो इसके सटीक जमीनी हमले (Ground Attack) की क्षमता का बड़ा उदाहरण बना. 
    • बेका घाटी युद्ध (1982): सीरिया के खिलाफ हवाई युद्ध में इजरायली F-16 विमानों ने बिना किसी नुकसान के सीरियाई सोवियत-निर्मित विमानों को भारी शिकस्त दी.
  • खाड़ी युद्ध (Operation Desert Storm – 1991): अमेरिकी वायुसेना ने इराक के खिलाफ डेजर्ट स्टॉर्म ऑपरेशन में रिकॉर्ड 249 F-16 विमान तैनात किए थे.
    • इन्होंने पूरे युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा 13,340 से अधिक उड़ानें (Sorties) भरीं और इराक के सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों व जमीनी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया.
  • बाल्कन युद्ध: 1990 के दशक में नाटो (NATO) के नेतृत्व में बोस्निया और यूगोस्लाविया में हवाई प्रतिबंध क्षेत्र (No-Fly Zone) लागू करने और हवाई हमलों में F-16 ने मुख्य भूमिका निभाई।
  • आतंकवाद विरोधी अभियान: 2001 के बाद अफगानिस्तान (Operation Enduring Freedom) और इराक युद्ध (2003) में अमेरिकी गठबंधन सेनाओं ने आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक बमबारी (Precision Strike) के लिए इसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: F-16 Fighter Jet क्या है?

उत्तर: यह अमेरिका द्वारा विकसित एक एकल-इंजन वाला, हर मौसम में काम करने वाला सुपरसोनिक बहु-भूमिका लड़ाकू विमान (Multirole Fighter) है। 

प्रश्न 2: F-16 Fighting Falcon का manufacturer कौन है?

उत्तर: वर्तमान में इस लड़ाकू विमान का निर्माण और वैश्विक तकनीकी अपग्रेड अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 3: F-16 में कौन-सी advanced technology इस्तेमाल होती है?

उत्तर: इसमें कंप्यूटर-नियंत्रित फ्लाई-बाय-वायर (Fly-by-Wire) प्रणाली, उन्नत मिशन कंप्यूटर और अत्याधुनिक डिजिटल इंटरकम्युनिकेशन सिस्टम का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 4: F-16 Block 70/72 की मुख्य features क्या हैं?

उत्तर: इसकी विशेषताओं में 12,000 घंटे का विस्तारित ढांचागत जीवन, ऑटोमैटिक ग्राउंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (Auto GCAS) और उन्नत हथियार क्षमताएं शामिल हैं। 

प्रश्न 5: F-16 में कौन-सा AESA Radar लगाया गया है?

उत्तर: इसके नवीनतम प्रारूपों में नॉर्थरोप ग्रुम्मन कंपनी का अत्याधुनिक APG-83 स्केलेबल एजाइल बीम रडार (SABR) एईएसए रडार लगा है। 

प्रश्न 6: क्या F-16 एक Multirole Fighter Jet है?

उत्तर: हाँ, यह हवा-से-हवा में हवाई युद्ध (Dogfights) लड़ने और जमीन पर सटीक बमबारी करने में सक्षम एक बहु-भूमिका लड़ाकू विमान है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top