IBPS Clerk Prelims Result 2025 Out
IBPS ने आज 20 नवंबर 2025 को IBPS Clerk Prelims Result 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट ऑनलाइन IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं।
IBPS Clerk Prelims Result 2025 Out Overview
IBPS ने 20 नवंबर 2025 को IBPS Clerk Prelims Result 2025 ऑनलाइन जारी कर दिया है। IBPS Clerk CRP-CSA XV के लिए इस वर्ष 15,701 क्लर्क पदों पर भर्ती निकली थी और लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से अधिकांश ने 4 और 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। आज उसी संदर्भ में रिजल्ट जारी किया गया है, जो केवल क्वालिफाइंग स्टेटस को बताता है। जल्द ही IBPS एक सप्ताह के भीतर सेक्शनल और ओवरऑल स्कोरकार्ड के साथ राज्यवार कटऑफ भी जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस प्री परीक्षा में सफल हुए है, अब वे IBPS की अगली प्रक्रिया मेन्स परीक्षा के लिए योग्य है। यह मेन्स 29 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। मेन्स परीक्षा में General/Financial Awareness, Quantitative Aptitude, English Language और Reasoning Ability & Computer Aptitude जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए IBPS मेन्स एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किया जाएगा।
|
आयोजन संस्था |
Institute of Banking & Personnel Selection |
|
परीक्षा नाम |
IBPS Clerk Prelims CRP-CSA XV |
|
पद |
Clerk (Customer Service Associates) |
|
कुल रिक्तियां |
15701 |
|
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि |
4 और 5 अक्टूबर 2025 |
|
प्रीलिम्स रिजल्ट तिथि |
20 नवंबर 2025 |
|
मेन्स परीक्षा तिथि |
29 नवंबर 2025 |
|
चयन प्रक्रिया |
Prelims → Mains → LPT |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
IBPS Clerk Prelims Result 2025 Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना IBPS Clerk Prelims Result 2025 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि आवश्यक है।
IBPS Clerk Prelims Result 2025 Download Steps
उम्मीदवार IBPS Clerk Prelims Result 2025 को आधिकारिक वेबसाइट से कुछ सरल चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए टेबल में इन सभी चरणों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसे अपनाकर आप आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
|
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं। |
|
2 |
होमपेज पर “CRP Clerical Cadre” सेक्शन पर जाए। |
|
3 |
इस सेक्शन के भीतर “Common Recruitment Process for Clerical Cadre XV” लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। |
|
4 |
यहां उम्मीदवार को “Result Status of Online Preliminary Examination CRP-CSA XV” टेक्स्ट मिलेगा, इस पर क्लिक करे। |
|
5 |
लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां उम्मीदवार को अपना Registration Number या Roll Number दर्ज करे। |
|
6 |
इसके बाद Password या Date of Birth एवं कैप्चा को भरे। |
|
7 |
जानकारी सही भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें। |
|
9 |
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, क्वालिफाइंग स्टेटस, राज्य और अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, इसे PDF फॉर्मेट में सेव करे। |
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
