Apni Pathshala

IBPS SO Notification 2026

IBPS SO Notification 2026

IBPS SO Notification 2026

IBPS SO Notification 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 30 जून 2026 को CRP SPL-XVI विज्ञापन के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 745 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

IBPS SO Recruitment 2026 Overview

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Scale I) की भर्ती के लिए CRP SPL-XVI विज्ञापन के तहत 745 रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (AFO), लॉ ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, एचआर/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तिथि 1 जुलाई 2026 और अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post-Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इसकी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) 29 अगस्त 2026 को और मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

संगठन का नामबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
विज्ञापन संख्याCRP SPL-XVI
पद का नामस्पेशलिस्ट ऑफिसर – Specialist Officer (Scale I)
कुल रिक्तियां745 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
आवेदन शुरू होने की तिथि01 जुलाई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा तिथि (Prelims)29 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा तिथि (Mains)01 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS Specialist Officer Vacancy Details 2026

IBPS SO भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 745 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें सबसे अधिक पद आईटी ऑफिसर और एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए आरक्षित किए गए हैं। पदों के नाम एवं उनकी संख्या के लिए नीचे सारणी देखें: 

पद का नामपदों की संख्या
आईटी ऑफिसर (IT Officer Scale-I)301
एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (AFO Scale-I)190
लॉ ऑफिसर (Law Officer Scale-I)105
राजभाषा अधिकारी (Rajbhasha Adhikari Scale-I)89
एचआर/पर्सनल ऑफिसर (HR/Personnel Officer Scale-I)60
मार्केटिंग ऑफिसर (Marketing Officer Scale-I)0
कुल पद (Total)745

IBPS SO Eligibility Criteria 2026

आवेदकों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के भीतर होनी चाहिए और पदों के अनुसार संबंधित स्ट्रीम में डिग्री होना आवश्यक है। नीचे पद के अनुसार योग्यता मानदंड दिया गया है:

पद का नाम (Post Name)आयु सीमा (Age Limit)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
IT Officer (Scale I)20 से 30 वर्षकंप्यूटर साइंस/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स में 4 साल की इंजीनियरिंग/ बी.टेक डिग्री या पीजी डिग्री।
Agricultural Field Officer20 से 30 वर्षकृषि (Agriculture)/ बागवानी/ पशुपालन या संबंधित विषय में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री।
Rajbhasha Adhikari20 से 30 वर्षहिंदी में स्नातकोत्तर (Post-Graduate) डिग्री के साथ स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक विषय हो।
Law Officer (Scale I)20 से 30 वर्षकानून में स्नातक की डिग्री (LLB) और बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकित होना अनिवार्य।
HR/Personnel Officer20 से 30 वर्षस्नातक के साथ दो वर्षीय पूर्णकालिक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या कार्मिक प्रबंधन/ IR/ HR/ HRD में डिप्लोमा।
Marketing Officer20 से 30 वर्षस्नातक के साथ दो वर्षीय पूर्णकालिक MMS (मार्केटिंग) / MBA (मार्केटिंग) या पीजीडीबीएम डिग्री।
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 वर्ष और पीडब्लूडी (PwD) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

IBPS SO Selection Process & Exam Pattern 2026

IBPS Specialist Officer की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों पर आधारित है और अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई सारणी देखें: 

परीक्षा का चरणसंशोधित अंक योजना और विस्तृत परीक्षा पैटर्न
चरण 1: संशोधित प्रारंभिक परीक्षा (Revised Prelims Exam)
कुल प्रश्न: 100• कुल अंक: 125• कुल समय: 80 मिनट
(यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का है)
1. IT Officer, AFO, HR/Personnel Officer & Marketing Officer के लिए:• इंग्लिश लैंग्वेज: 25 प्रश्न• रीजनिंग: 25 प्रश्न• क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 25 प्रश्न• प्रोफेशनल नॉलेज: 25 प्रश्न
2. Law Officer & Rajbhasha Adhikari के लिए:• इंग्लिश लैंग्वेज: 25 प्रश्न• रीजनिंग: 25 प्रश्न• जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग उद्योग के विशेष संदर्भ में): 25 प्रश्न• प्रोफेशनल नॉलेज: 25 प्रश्न
महत्वपूर्ण नियम: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग काटी जाएगी।
चरण 2: संशोधित मुख्य परीक्षा (Revised Mains Exam)
कुल प्रश्न: 150 (ऑब्जेक्टिव) + 2 (डिस्क्रिप्टिव)• कुल अंक: 225 अंक• कुल समय: 155 मिनट
(इसके अंक फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे)
सभी पदों (IT / AFO / HR / Marketing / Law / Rajbhasha) के लिए परीक्षा संरचना:
A. ऑब्जेक्टिव टेस्ट (Objective Test) – कुल 150 प्रश्न (200 अंक):इंग्लिश लैंग्वेज: 30 प्रश्न (30 अंक)• रीजनिंग: 40 प्रश्न (40 अंक)• तीसरा सेक्शन:   – IT/AFO/HR/Marketing के लिए: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 30 प्रश्न (30 अंक)   – Law/Rajbhasha के लिए: जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग): 30 प्रश्न (30 अंक)• प्रोफेशनल नॉलेज (ऑब्जेक्टिव): 50 प्रश्न (100 अंक)
B. डिस्क्रिप्टिव पेपर (Descriptive Paper) – कुल 2 प्रश्न (25 अंक):IT / AFO / HR / Marketing / Law के लिए: इंग्लिश लैंग्वेज (2 प्रश्न – 25 अंक)• Rajbhasha Adhikari के लिए: प्रोफेशनल नॉलेज (2 प्रश्न – 25 अंक)
महत्वपूर्ण नियम: ऑब्जेक्टिव सेक्शन में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
चरण 3: साक्षात्कार (Interview)
कुल अंक: 100 अंक• न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक: 40% (SC/ST/OBC/PwD के लिए 35%)
मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इस अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार के व्यावहारिक ज्ञान, व्यक्तित्व और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जायेगा।
अंतिम चयन (Final Allotment)
अंतिम वेटेज अनुपात: 80:20
अंतिम चयन सूची केवल मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू (Interview) के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को फाइनल मेरिट में नहीं जोड़ा जाएगा।

IBPS SO Application Fees 2026

उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करने के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान 21 जुलाई 2026 से पहले करना होगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (General / OBC / EWS)₹850/-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग (SC / ST / PwD)₹175/-

How to Apply Online for IBPS SO 2026?

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

वेबसाइट खोलें: सबसे पहले बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
भर्ती लिंक चुनें: होमपेज पर “CRP Specialist Officers” लिंक पर क्लिक करें और फिर “CRP-SPL-XVI” को चुनें।
नया पंजीकरण करें: “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
आईडी-पासवर्ड नोट करें: पंजीकरण के बाद स्क्रीन पर जनरेट हुए प्रोविशनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को नोट कर लें।
विवरण भरें: अब अपने अकाउंट में लॉग इन करके शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत और संपर्क संबंधी सभी आवश्यक विवरणों को सही से भरें।
दस्तावेज अपलोड करें: अपनी लाइव तस्वीर, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र निर्धारित साइज में अपलोड करें।
शुल्क भुगतान: अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/कार्ड/यूपीआई) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें: पूरी तरह से भरे फॉर्म को रीचेक करें और ‘Final Submit’ पर क्लिक करके इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

IBPS SO Salary Structure 2026

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Scale I) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मूल वेतन के साथ कई तरह के भत्ते जैसे डीए, एचआरए और मेडिकल अलाउंस दिए जाते हैं। नीचे संबंधित सारणी देखें: 

पद का नाम (Post Name)पे-स्केल / ग्रेड (Pay Scale Grade)प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay)इन-हैंड सैलरी (Appx In-Hand Salary)
आईटी ऑफिसर (Scale-I)जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I₹48,480/-₹62,000 – ₹68,000 (प्रति माह)
एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसरजूनियर Management ग्रेड स्केल-I₹48,480/-₹62,000 – ₹68,000 (प्रति माह)
लॉ ऑफिसर (Scale-I)जूनियर Management ग्रेड स्केल-I₹48,480/-₹62,000 – ₹68,000 (प्रति माह)
राजभाषा अधिकारीजूनियर Management ग्रेड स्केल-I₹48,480/-₹62,000 – ₹68,000 (प्रति माह)
एचआर/पर्सनल ऑफिसरजूनियर Management ग्रेड स्केल-I₹48,480/-₹62,000 – ₹68,000 (प्रति माह)
मार्केटिंग ऑफिसरजूनियर Management ग्रेड स्केल-I₹48,480/-₹62,000 – ₹68,000 (प्रति माह)

IMPORTANT LINKS:

Notification PDF Click Here 
Apply Link Click Here 

FAQs:

  1. IBPS SO Notification 2026 कब जारी हुआ?

    IBPS SO 2026 का आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन 30 जून 2026 को जारी किया गया है।

  2. IBPS SO 2026 का आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन 30 जून 2026 को जारी किया गया है।

    उम्मीदवार 1 से 21 जुलाई 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  3. IBPS SO में कौन-कौन से पद होते हैं?

    इसमें IT, एग्रीकल्चर (AFO), लॉ, राजभाषा, HR/पर्सनल और मार्केटिंग ऑफिसर के पद शामिल हैं। 

  4. IBPS SO चयन प्रक्रिया क्या है?

    चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (Interview)। 

  5. IBPS SO परीक्षा कब होगी?

    संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top