Apni Pathshala

गुरुग्राम में भारत का पहला एलपीजी एटीएम लॉन्च (India first LPG ATM launched in Gurugram) | Ankit Avasthi Sir

India first LPG ATM launched in Gurugram

India first LPG ATM launched in Gurugram

संदर्भ:

हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ऊर्जा वितरण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए गुरुग्राम, हरियाणा में भारत का पहला 24×7 LPG ATM लॉन्च किया।

भारत का पहला LPG ATM:

  • परिचय: ‘भारतगैस इंस्टा एलपीजी’ (BharatGas Insta LPG) नामक इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में एलपीजी वितरण को स्वचालित, त्वरित और सुरक्षित बनाना है।
  • स्थान: यह एलपीजी एटीएम गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित सेक्टर-33, सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में स्थापित किया गया है। 
  • त्वरित सेवा: उपभोक्ता मात्र 2 से 3 मिनट के भीतर भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
  • कार्यप्रणाली: इसकी कार्यप्रणाली बैंक एटीएम के समान ही सरल और डिजिटल है: 
  1. मशीन की टचस्क्रीन पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  2. प्राप्त ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापन करें।
  3. अपने खाली सिलेंडर के बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  4. यूपीआई (UPI) या डेबिट कार्ड के माध्यम से डिजिटल भुगतान करें।
  5. मशीन खाली सिलेंडर को अंदर ले लेगी और एक नया भरा हुआ सिलेंडर डिस्पेंस कर देगी।
  • स्मार्ट सेंसर तकनीक: इस मशीन में एक साथ 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं। इसमें लगे स्मार्ट सेंसर स्टॉक 2 सिलेंडर से कम होते ही नजदीकी गैस एजेंसी को रिफिलिंग के लिए अलर्ट भेज देते हैं। 
  • कंपोजिट सिलेंडर: यह एटीएम विशेष रूप से 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट सिलेंडरों को डिस्पेंस करता है, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में कई गुना बेहतर हैं:

  • हल्का वजन: ये फाइबर से बने होते हैं और पारंपरिक सिलेंडरों (लगभग 31 किग्रा) के मुकाबले आधे वजन (लगभग 15 किग्रा) के होते हैं।
  • पारदर्शी बॉडी: उपभोक्ता सिलेंडर के बाहर से ही गैस के स्तर को देख सकते हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
  • सुरक्षा: ये सिलेंडर जंग-रहित और अधिक सुरक्षित माने जाते हैं।

महत्व:

  • ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security): वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के समय, यह मॉडल अंतिम-मील वितरण (Last-mile delivery) को सुदृढ़ करता है।
  • डिजिटल इंडिया और स्वचालन: यह पहल पेट्रोलियम क्षेत्र में ‘ईज ऑफ लिविंग’ (Ease of Living) को बढ़ावा देती है। यह मानवीय हस्तक्षेप को कम कर कालाबाजारी और वितरण में होने वाली देरी को समाप्त करने में सहायक है।
  • शहरी अवसंरचना (Urban Infrastructure): ‘स्मार्ट सिटी’ अवधारणा के तहत, ऐसी स्वचालित प्रणालियाँ कामकाजी पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं, जिन्हें अब गैस वितरण के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा।
  • पर्यावरण और स्वास्थ्य: एलपीजी एक स्वच्छ ईंधन है। वितरण सुलभ होने से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी, जो सतत विकास लक्ष्यों (SDG 7) के अनुरूप है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top