Apni Pathshala

INS मालवण P81

INS Malvan P81

INS Malvan P81

संदर्भ:

हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा INS Malwan (P81) को अपने बेड़े में शामिल किया गया। यह पोत एन्टी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) श्रेणी का दूसरा स्वदेशी पोत है।

INS मालवण की प्रमुख विशेषताएं:

  • निर्माता: इसका निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा किया गया है।
  • नामकरण: इस पोत का नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक तटीय शहर ‘मालवन’ के नाम पर रखा गया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसैनिक विरासत से गहराई से जुड़ा है।
  • आकार और विस्थापन: इसकी लंबाई लगभग 80 मीटर है और इसका विस्थापन (Displacement) 1,100 टन के करीब है।
  • प्रणोदन (Propulsion): यह पोत वॉटरजेट प्रोपल्शन प्रणाली से लैस है, जो उथले पानी (Shallow Waters) में इसे अत्यधिक चपलता और गतिशीलता (Manoeuvrability) प्रदान करती है।
  • स्वदेशी सामग्री: इसमें 80% से अधिक स्वदेशी उपकरण लगे हैं, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की सफलता को दर्शाते हैं।
  • हथियार और सेंसर: यह आधुनिक टॉरपीडो, एंटी-सबमरीन रॉकेट्स (RBU-6000), उन्नत रडार और सोनार प्रणालियों (DRDO विकसित ‘अभय’ सोनार) से सुसज्जित है। 

रणनीतिक महत्व:

  • तटीय सुरक्षा: INS Malwan विशेष रूप से उथले और तटीय जल (Littoral Waters) में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • बहुआयामी क्षमताएं: एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) के अलावा, यह पोत खदान बिछाने, समुद्री निगरानी और कम तीव्रता वाले समुद्री ऑपरेशनों (LIMO) के लिए भी सक्षम है।
  • अभय-श्रेणी का स्थान: ये नए पोत भारतीय नौसेना के पुराने हो रहे ‘अभय-श्रेणी’ के कोरवेट का स्थान लेंगे। यह नए अवतार में पूर्ववर्ती ‘INS Malwan’ (एक माइन्सवीपर जो 2003 तक सेवा में रहा) की परंपरा को आगे बढ़ाता है।
  • परियोजना का नाम: ASW Shallow Water Craft (ASW-SWC) प्रोजेक्ट
  • कुल नियोजित पोत: 8 (CSL द्वारा) + 8 (GRSE द्वारा) = कुल 16
  • प्रोजेक्ट श्रेणी: माहे-क्लास (Mahe-class)
  • उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में बढ़ती पनडुब्बी गतिविधियों का मुकाबला करना

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top