LIC AAO Specialist Vacancy 2025 Out
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वर्ष 2025 के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) स्पेशलिस्ट भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 410 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट और लीगल के पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार licindia.in की आधिकारिक वेबसाइट से 16 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
LIC AAO Specialist Vacancy 2025 Out Overview
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 410 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, एक्चुरियल, इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट और लीगल जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह अधिसूचना 16 अगस्त 2025 को जारी की गई है और आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू होकर 08 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 03 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाने की संभावना है जबकि मुख्य परीक्षा 08 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। इसमें चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं। अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को लगभग ₹88,635 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा जिसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी जोड़े जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
LIC AAO Specialist Vacancy 2025 |
|
संगठन का नाम |
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) |
भर्ती का नाम |
सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 |
कुल पद |
410 |
आवेदन शुरू होने की तिथि |
16 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
08 सितंबर 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
08 सितंबर 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा तिथि |
03 अक्टूबर 2025 (संभावित) |
मुख्य परीक्षा तिथि |
08 नवंबर 2025 (संभावित) |
वेतनमान |
₹88,635/- प्रतिमाह + भत्ते |
आधिकारिक वेबसाइट |
LIC AAO Specialist Vacancy 2025: Vacancies Details
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा जारी की गई सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 में कुल 410 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को विभिन्न विशेषज्ञ श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिससे अलग-अलग प्रोफेशनल पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अवसर मिल सके। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, एक्चुरियल, इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट और लीगल जैसे पद शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी श्रेणियों और उनकी संख्या स्पष्ट रूप से दी गई है।
पद का नाम |
कुल पद |
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) |
30 |
कंपनी सेक्रेटरी (CS) |
10 |
एक्चुरियल (Actuarial) |
30 |
इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट |
310 |
लीगल (Legal) |
30 |
कुल |
410 |
LIC AAO Specialist Vacancy 2025: Eligibility Criteria
LIC AAO स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है तथा संबंधित क्षेत्र में पेशेवर योग्यता या अनुभव होना चाहिए। 18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें वर्ग के अनुसार आरक्षण लागू है। नीचे दी गई तालिका में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत है।
पद का नाम |
शैक्षणिक योग्यता / अनुभव |
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) |
स्नातक डिग्री और ICAI की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण |
कंपनी सेक्रेटरी (CS) |
स्नातक डिग्री और ICSI सदस्यता |
एक्चुरियल (Actuarial) |
स्नातक डिग्री और न्यूनतम 6 पेपर पास |
इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट |
स्नातक डिग्री, बीमा क्षेत्र में 5 वर्ष अनुभव |
लीगल (Legal) |
स्नातक डिग्री इन लॉ, न्यूनतम 50% अंक, 2 वर्ष अनुभव |
LIC AAO Specialist Vacancy 2025: Application Fee
LIC AAO स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार चाहें तो ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार शुल्क का विवरण दिया गया है।
श्रेणी |
आवेदन शुल्क (₹) |
Gen/ OBC/ EWS |
700 |
SC/ ST/ PwBD |
85 |
LIC AAO Specialist Vacancy 2025: Application Process
LIC AAO स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया का चरणवार विवरण नीचे दिया गया है।
चरण |
विस्तृत विवरण |
1 |
सबसे पहले ब्राउजर के माध्यम से LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा। |
2 |
भर्ती अनुभाग में जाकर “LIC AAO Specialist Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करना आवश्यक है। |
3 |
यदि उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहा है तो उसे नया पंजीकरण करना होगा। इसके लिए नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य मूलभूत जानकारी भरनी होगी। पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे। |
4 |
लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र खुल जाएगा, जिसमें उम्मीदवार को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर अनुभव जैसी जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरनी होगी। |
5 |
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप और आकार में पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। |
6 |
आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद उम्मीदवार को श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है। |
7 |
सबमिट करने से पहले उम्मीदवार को पूरे आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करना चाहिए। यदि किसी भी जानकारी में गलती हो तो उसे सुधारना आवश्यक है। |
8 |
सभी विवरण सही होने पर उम्मीदवार को आवेदन पत्र सबमिट करना होगा। आवेदन सबमिट होने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट भविष्य की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखे। |
LIC AAO Specialist Vacancy 2025: Selection Process
LIC AAO स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण में प्रदर्शन और प्राप्त अंकों के आधार पर ही अगले चरण में प्रवेश दिया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद अंत में, सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन होगा, जिसके आधार पर अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी। नीचे तालिका में चयन प्रक्रिया की जानकारी प्रस्तुत है।
चरण |
विवरण |
प्रारंभिक परीक्षा |
इसमें अभ्यर्थियों की सामान्य क्षमता, तर्कशक्ति और संख्यात्मक योग्यता की जांच की जाएगी। यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी। |
मुख्य परीक्षा |
इस परीक्षा में विषय संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, बीमा उद्योग और लेखन कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। |
साक्षात्कार |
चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण और संवाद कौशल परखा जाएगा। इसमें विशेषज्ञों के साथ आमने-सामने बातचीत शामिल होगी। |
दस्तावेज़ सत्यापन |
अंतिम चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज़ों की जाँच की जाएगी। |
FAQs: LIC AAO Specialist Recruitment 2025
प्रश्न 1: LIC AAO Specialist Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
LIC AAO स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 08 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
प्रश्न 2: LIC AAO Specialist Recruitment 2025 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 410 पद जारी किए गए हैं, जो विभिन्न विशेषज्ञ श्रेणियों जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, एक्चुरियल, इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट और लीगल के लिए आरक्षित हैं।
प्रश्न 3: LIC AAO Specialist Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/