Apni Pathshala

MP Police Recruitment 2026

MP Police Recruitment 2026

MP Police Recruitment 2026

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने आगामी पुलिस भर्ती के लिए 9,662 पदों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद, अब कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा।

MP Police Recruitment 2026: गृह विभाग द्वारा 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से कुल 9,662 पदों पर भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस बड़ी भर्ती के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के पद जैसे कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), कांस्टेबल (ड्राइवर), सूबेदार, सब-ईस्पेक्टर (SI) और स्टेनो कैडर शामिल किए गए हैं। राज्य सरकार का कुल 18,000 पुलिस पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य है, जिसमें से पहले चरण में 9,662 पदों को हरी झंडी मिली है। बहुत जल्द MP ESB द्वारा जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों की आयु सीमा (Age Limit), शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification), चरणबद्ध चयन प्रक्रिया (Selection Process) और आवेदन शुल्क (Application Fees) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें और नियम स्पष्ट कर दिए जाएंगे।

भर्ती बोर्ड का नामकर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश (MPESB)
विभाग का नामगृह विभाग, मध्य प्रदेश सरकार
स्वीकृत कुल पद9,662 पद
पदों के नामकांस्टेबल (GD/ड्राइवर), सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो
आवेदन मोडऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Police Vacancy 2026: Post-Wise Details

MP गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अलग-अलग संवर्गों के लिए चार विभिन्न आदेशों के तहत रिक्तियों की संख्या तय की है। नीचे संबंधित सारणी देखें:

कांस्टेबल (GD): 7,500 पद
कांस्टेबल (ड्राइवर): 1,000 पद
स्टेनो कैडर: 655 पद
सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI): 507 पद

MP Police Eligibility Criteria: पात्रता और आयु सीमा नियम

विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक शैक्षणिक और आयु पात्रता मानदंड जल्द जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए पिछली भर्ती के आधार पर अनुमानित योग्यता विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नाम (Post)शैक्षणिक योग्यता (Education)आयु सीमा (Age Limit)शारीरिक मानदंड (PST/PET)
कांस्टेबल (GD)10वीं पास (ST वर्ग के लिए 8वीं पास)18 से 33 वर्ष (सामान्य वर्ग)पुरुष ऊँचाई: 168 सेमी, महिला ऊँचाई: 155 सेमी
कांस्टेबल (ड्राइवर)10वीं पास + भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस18 से 33 वर्ष (+सरकारी नियमानुसार छूट)शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक)
सब-इंस्पेक्टर (SI) / सूबेदारमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)21 से 33 वर्ष (+श्रेणीवार छूट)पुरुष सीना: 81-86 सेमी, दौड़ परीक्षण अनिवार्य
स्टेनो कैडर12वीं पास + शॉर्टहैंड टाइपिंग सर्टिफिकेट व CPCT18 से 33 वर्षन्यूनतम शारीरिक योग्यता मानदंड लागू

MP Police Selection Process: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 के भर्ती चरणों की आधिकारिक घोषणा अधिसूचना के साथ की जाएगी। सामान्यतः अपनाई जाने वाली पिछली चयन प्रक्रिया एवं अंकन प्रणाली की विस्तृत रूपरेखा निम्न प्रकार है:

चरण (Stages)विवरण और परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern & Scheme)कुल अंक (Marks)
प्रथम चरण: लिखित परीक्षा (CBT)वस्तुनिष्ठ प्रश्न (सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, विज्ञान)। कोई नकारात्मक अंकन नहीं।100 अंक
द्वितीय चरण: शारीरिक परीक्षा (PPT/PST)शारीरिक माप (Height/Chest) और शारीरिक दक्षता (800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक)।क्वालीफाइंग / संवर्ग अनुसार अंक
तृतीय चरण: स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)केवल ड्राइवर (ड्राइविंग टेस्ट) और स्टेनो (शॉर्टहैंड/टाइपिंग टेस्ट) पदों के लिए अनिवार्य।क्वालीफाइंग
अंतिम चरण: दस्तावेज़ और चिकित्सामूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन (DV) तथा पूर्ण चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)।अनिवार्य (Pass/Fail)

MP Police Salary Structure: वेतनमान और भत्ते

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत नियुक्त होने वाले विभिन्न पदों के लिए सातवें वेतनमान (7th Pay Commission) के अनुसार आकर्षक वेतन संरचना निर्धारित है:

पद का नामपे-स्केल / वेतनमानअनुमानित इन-हैंड सैलरी
कांस्टेबल (GD/ड्राइवर)₹19,500 – ₹62,000₹24,000 – ₹27,000 + भत्ते (DA, HRA)
स्टेनो कैडर / ASI₹25,300 – ₹80,500₹32,000 – ₹35,000 + भत्ते
सब-इंस्पेक्टर (SI) / सूबेदार₹32,800 – ₹1,03,600₹42,000 – ₹46,000 + भत्ते

FAQs:

  1. MP Police Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

    मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कुल 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है।

  2. भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी?

    गृह विभाग की प्रशासनिक मंजूरी के बाद, कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। 

  3. कौन-कौन से पदों पर भर्ती की जाएगी?

    मुख्य रूप से कांस्टेबल (GD), कांस्टेबल (ड्राइवर), सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार और स्टेनो कैडर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

  4. MP Police भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?

    कांस्टेबल के लिए न्यूनतम 10वीं पास (ST हेतु 8वीं) और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए मान्यता प्राप्त स्नातक (Graduation) अनिवार्य होगी। 

  5. आवेदन कैसे किया जाएगा?

    नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे। 

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top