Apni Pathshala

RSSB LDC Answer Key 2026 Out 

RSSB LDC Answer Key 2026

RSSB LDC Answer Key 2026 Out 

RSSB LDC Answer Key 2026: RSSB LDC 2026 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी आज 23 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। 5 जुलाई 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

RSSB LDC Answer Key 2026 Overview 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) और लिपिक ग्रेड-II (Clerk Grade-II) के पदों के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी आज 23 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है. यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 10,644 पदों को भरने के लिए 5 जुलाई 2026 को दो पालियों (Shifts) में आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर की में प्रश्न सेटों के सही विकल्प और मास्टर प्रश्न पत्र के विवरण शामिल हैं। इसमें अंकों की गणना करने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की अंकन पद्धति (Marking Scheme) का पालन करना होगा, जिसके तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.666 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1/3 भाग की नेगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक अंकन) की जाएगी।

संगठन का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामलिपिक ग्रेड-II (LDC) और कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
विज्ञापन संख्या04/2026
कुल रिक्तियां (Posts)10,644 पद
लिखित परीक्षा की तिथि05 जुलाई 2026
परीक्षा की पालियां (Shifts)दो पालियां (Shift 1: सुबह 9:30 से 12:30 | Shift 2: दोपहर 3:00 से 6:00)
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि23 जुलाई 2026
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking)1/3 अंक प्रति गलत उत्तर
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Download Link 

बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत आयोजित हुई एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी वेबसाइट पर लाइव कर दी है. परीक्षा देने वाले छात्र अब इस Answer Key PDF को डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक मार्किंग स्कीम के अनुसार अपने अनुमानित प्राप्तांकों का सटीक मिलान कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है:

RSSB LDC Answer Key PDF Download 

Step-by-Step Guide to Download RSSB LDC Answer Key PDF 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को अपने ब्राउज़र में खोलें।
कैंडिडेट कॉर्नर खोजें: होमपेज पर दिख रहे “Candidate’s Corner” या “Latest News” सेक्शन पर क्लिक करें।
उत्तर कुंजी लिंक: इसके बाद “Answer Key” विकल्प का चयन करें और “LDC Grade II/Junior Assistant 2026 Primary Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
PDF डाउनलोड: संबंधित शिफ्ट और पेपर कोड के अनुसार जारी उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल को स्क्रीन पर खोलें और इसे अपने डिवाइस में सेव/डाउनलोड करें।

RSSB LDC Answer Key 2026 Objection Raise Online Window

बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर आपत्ति दर्ज (Objection Raised Process) करने की ऑनलाइन विंडो सक्रिय की जाएगी। यदि किसी भी उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा जारी किए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर एसएसओ (SSO) पोर्टल के माध्यम से अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न तय आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और साथ ही बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्ति को सही साबित करने के लिए मानक और प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकों (Authentic References) के दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करने होंगे।

What Next After RSSB LDC Written Exam?

RSSB द्वारा जल्द ही आपत्ति दर्ज हुए प्रश्न ऑन की जांच की जाएगी इसके बाद आधिकारिक उत्तर कुंजी एवं प्रथम चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण (Phase-II) कंप्यूटर पर होने वाला टंकण गति एवं दक्षता परीक्षण (Typing & Efficiency Test) होगा। मुख्य परीक्षा के कट-ऑफ को पार करने वाले शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को इस स्किल टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य है, जिसके नियम नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट हैं:

RSSB LDC Phase-II Typing Test Criteria
भाषा (Language)परीक्षण का प्रकार (Test Type)कुल समय (Duration)अधिकतम अंक (Max Marks)
हिन्दी (Hindi)गति परीक्षण (Speed Test)10 मिनट25 अंक
दक्षता परीक्षण (Efficiency Test)100 मिनट (कुल)25 अंक
अंग्रेजी (English)गति परीक्षण (Speed Test)10 मिनट25 अंक
दक्षता परीक्षण (Efficiency Test)10 मिनट25 अंक

FAQs:

  1. RSSB LDC Answer Key 2026 कब जारी हुई?

    यह परीक्षा 5 जुलाई 2026 को हुई थी; इसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 24 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

  2. RSSB LDC उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

    आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर “Candidate’s Corner” में “Answer Key” सेक्शन से पीडीएफ डाउनलोड करें।

  3. क्या उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं?

    हाँ, उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति और प्रमाण दर्ज करा सकते हैं।

  4. RSSB LDC Response Sheet कैसे देखें?

    उम्मीदवार अपनी SSO ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  5. अंतिम उत्तर कुंजी कब जारी होगी?

    प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त सभी आपत्तियों के निवारण के बाद, परिणाम के साथ अंतिम (Final) उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 

  6. उत्तर कुंजी के आधार पर अंक कैसे निकालें?

    सही उत्तरों के निर्धारित अंक जोड़ें और आधिकारिक नोटिफिकेशन के नियमानुसार नेगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक अंक) घटाकर कुल प्राप्तांक निकालें। 

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top