Apni Pathshala

पद्म पुरस्कार 2026

पद्म पुरस्कार 2026

Padma Awards 2026

 

संदर्भ:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 25 मई, 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2026 के लिए 66 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार 2026 का वितरण:

  • कुल पुरस्कार: 131
  • पद्म विभूषण: 05 (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए)
  • पद्म भूषण: 13 (उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए)
  • पद्म श्री: 113 (विशिष्ट सेवा के लिए)
  • महिलाएं: 19
  • मरणोपरांत सम्मानित: 16
  • विदेशी/NRI/PIO श्रेणी: 06

2026 के पद्म पुरस्कारों के प्रमुख विजेताओं की सूची:  

  1. पद्म विभूषण विजेता 2026 (कुल संख्या: 05) 

यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए दिया जाता है। 

क्र.सं.

विजेता का नाम

क्षेत्र (Field)

राज्य / देश

प्रशासनिक/सांस्कृतिक महत्व

1

श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)

कला (सिनेमा)

महाराष्ट्र

भारतीय सिनेमा में पांच दशकों से अधिक का उत्कृष्ट योगदान।

2

श्री वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत)

सार्वजनिक मामले

केरल

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज वामपंथी राजनेता।

3

सुश्री एन. राजम

कला (संगीत)

उत्तर Pradesh

प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय वायलिन वादक।

4

श्री के. टी. थॉमस

सार्वजनिक मामले / कानून

केरल

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और न्यायविद्।

5

श्री पी. नारायणन

साहित्य एवं शिक्षा

केरल

शिक्षा और शैक्षणिक सुधारों में अद्वितीय योगदान।

  1. प्रमुख पद्म भूषण विजेता 2026 (कुल संख्या: 13)

यह ‘उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा’ के लिए प्रदान किया जाता है। महत्वपूर्ण प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

क्र.सं.

विजेता का नाम

क्षेत्र (Field)

राज्य / देश

परीक्षा की दृष्टि से मुख्य बिंदु

1

श्री ममूटी

कला (सिनेमा)

केरल

मलयालम और भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता।

2

सुश्री अलका याग्निक

कला (पार्श्व गायन)

महाराष्ट्र

भारतीय संगीत उद्योग में शीर्ष महिला पाशर्व गायिका।

3

श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत)

सार्वजनिक मामले

झारखंड

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख आदिवासी नेता।

4

श्री भगत सिंह कोश्यारी

सार्वजनिक मामले

उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।

5

श्री पीयूष पांडे (मरणोपरांत)

कला (विज्ञापन)

महाराष्ट्र

भारतीय विज्ञापन जगत (Advertising) के पुरोधा।

6

श्री विजय अमृतराज

खेल (टेनिस)

भारत / USA

अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारतीय टेनिस को पहचान दिलाने वाले खिलाड़ी।

7

श्री उदय कोटक

व्यापार और उद्योग

महाराष्ट्र

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र (कोटक महिंद्रा) के प्रमुख उद्यमी।

8

शतावधानी डॉ. आर. गणेश

कला (अवधानम)

कर्नाटक

100 बौद्धिक चुनौतियों का तुरंत काव्यात्मक उत्तर देने की प्राचीन कला के विशेषज्ञ।

  1. प्रमुख पद्म श्री विजेता 2026 (कुल संख्या: 113)

यह किसी भी क्षेत्र में ‘विशिष्ट सेवा’ के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। सर्वाधिक चर्चित हस्तियां इस प्रकार हैं: 

क्र.सं.

विजेता का नाम

क्षेत्र (Field)

राज्य / देश

चर्चा का कारण (UPSC Context)

1

श्री रोहित शर्मा

खेल (क्रिकेट)

महाराष्ट्र

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईसीसी ट्रॉफी विजेता।

2

सुश्री हरमनप्रीत कौर

खेल (क्रिकेट)

पंजाब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान।

3

श्री आर. माधवन

कला (सिनेमा)

महाराष्ट्र

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता और निर्देशक (‘रॉकेट्री’)।

4

प्रो. एम. जगदीश कुमार

साहित्य एवं शिक्षा

दिल्ली

यूजीसी (UGC) के अध्यक्ष और अकादमिक सुधारक।

5

सुश्री सविता पुनिया

खेल (हॉकी)

हरियाणा

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और गोलकीपर।

6

श्री के. पजनीवेल

खेल (मार्शल आर्ट)

पुडुचेरी

पारंपरिक स्वदेशी मार्शल आर्ट ‘सिलंबम‘ के संरक्षणकर्ता।

7

डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी

विज्ञान एवं इंजीनियरिंग

बिहार

कृषि विस्तार वैज्ञानिक, जिन्होंने किसानों के सशक्तिकरण पर काम किया।

8

श्री अनिल कुमार रस्तोगी

कला (थिएटर)

उत्तर प्रदेश

थियेटर और रंगमंच के माध्यम से सामाजिक संदेश देने वाले कलाकार।

पद्म पुरस्कार के बारे में:

  • स्थापना: इन पुरस्कारों की स्थापना 1954 में हुई थी।
  • नामांकन: गृह मंत्रालय का ‘राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल’ (awards.gov.in) आम जनता और संस्थाओं से नामांकन स्वीकार करता है। 
  • चयन समिति: पुरस्कारों का निर्णय ‘पद्म पुरस्कार समिति’ द्वारा किया जाता है, जिसका गठन प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं।
  • संवैधानिक प्रावधान: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने बालाजी राघवन बनाम भारत संघ (1995) मामले में स्पष्ट किया था कि पद्म पुरस्कार अनुच्छेद 18(1) के तहत ‘उपाधियां’ (Titles) नहीं हैं, बल्कि ‘सम्मान’ हैं। इसलिए, इनका उपयोग नाम के आगे या पीछे प्रत्यय/उपसर्ग के रूप में नहीं किया जा सकता।
  • नकद पुरस्कार: इन पुरस्कारों के साथ कोई नकद राशि या पेंशन नहीं दी जाती है। राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक प्रदान किया जाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top