Patna High Court Stenographer Recruitment 2025
पटना उच्च न्यायालय ने वर्ष 2025 के लिए ग्रुप-सी (स्टेनोग्राफर) भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कुल 111 पद निकाले गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से 19 सितम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Patna High Court Stenographer Recruitment 2025 Overview
पटना उच्च न्यायालय द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती अधिसूचना 2025 जारी कर दी गई है। यह भर्ती 20 अगस्त 2025 को अधिसूचना संख्या PHC/02/2025 के तहत प्रकाशित की गई है। इसमें कुल 111 रिक्तियाँ घोषित की गई हैं जो ग्रुप-सी पदों के अंतर्गत आती हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार 21 अगस्त से 19 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें चयन प्रक्रिया बहुस्तरीय है, जिसमें पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, फिर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा और अंत में साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से अंग्रेज़ी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 वेतनमान के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये मासिक वेतन के साथ विभिन्न भत्तों का लाभ प्राप्त होगा।
भर्ती संस्था |
पटना उच्च न्यायालय |
पद का नाम |
स्टेनोग्राफर (ग्रुप-सी) |
कुल रिक्तियाँ |
111 |
अधिसूचना संख्या |
PHC/02/2025 |
अधिसूचना जारी तिथि |
20 अगस्त 2025 |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
21 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
19 सितंबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता |
12वीं उत्तीर्ण एवं अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड व टाइपिंग प्रमाणपत्र |
आयु सीमा |
18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड व कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, साक्षात्कार |
परीक्षा स्तर |
राज्य स्तरीय |
वेतनमान |
₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-4 पे मैट्रिक्स) |
आधिकारिक वेबसाइट |
Patna High Court Stenographer Vacancies 2025
इस भर्ती अधिसूचना में कुल 111 पदों की घोषणा की गई है। सभी पद स्टेनोग्राफर (ग्रुप-सी) श्रेणी में आते हैं और इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी लागू होगा। श्रेणीवार विस्तृत विभाजन आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराया जाएगा।
श्रेणी |
रिक्तियाँ |
सामान्य (UR) |
111 |
पिछड़ा वर्ग (BC) |
|
अति पिछड़ा वर्ग (EBC) |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
|
अनुसूचित जाति (SC) |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
Patna High Court Stenographer Eligibility Criteria 2025
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष है। साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता |
12वीं पास + अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड और टाइपिंग प्रमाणपत्र |
न्यूनतम आयु |
18 वर्ष |
अधिकतम आयु (सामान्य) |
37 वर्ष |
अधिकतम आयु (BC/EBC/EWS/महिला) |
40 वर्ष |
अधिकतम आयु (SC/ST) |
42 वर्ष |
Patna High Court Stenographer Application Fee 2025
पटना उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए स्वीकार किया जाएगा।
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
सामान्य (UR) / BC / EBC / EWS |
₹1100 |
SC / ST / दिव्यांग (OH) |
₹550 |
Also Check: BSSC CGL Recruitment 2025 OUT |
Patna High Court Stenographer Application Process 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद आवश्यक विवरण भरते हुए सभी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। नीचे आवेदन करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिस पर क्लिक करके आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
पटना उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 : आवेदन प्रक्रिया |
|
चरण |
प्रक्रिया का विवरण |
चरण 1 |
उम्मीदवार को सबसे पहले पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट खोले और भर्ती अनुभाग पर जाए। |
चरण 2 |
भर्ती अधिसूचना “Stenographer Recruitment 2025” को ध्यानपूर्वक पढ़ें। |
चरण 3 |
“Registration” लिंक पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करे। |
चरण 4 |
पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग कर आवेदन पत्र खोलें और सभी आवश्यक व्यक्तिगत तथा शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। |
चरण 5 |
हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी निर्धारित आकार और प्रारूप में अपलोड करें। |
चरण 6 |
आवश्यक श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें। |
चरण 7 |
शुल्क भुगतान पूरा होने पर आवेदन पत्र को पुनः जाँचें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। |
चरण 8 |
सफलतापूर्वक सबमिट किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य की प्रक्रिया के लिए उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें। |
Patna High Court Selection Process 2025
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट देना होगा। अंतिम चरण में साक्षात्कार होगा, जिसमें व्यक्तित्व, संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम रूप से चयन के लिए उम्मीदवार का सभी चरणों में सफल होना आवश्यक है।
चरण |
विवरण |
चरण 1: लिखित परीक्षा |
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें मुख्य रूप से अंग्रेज़ी व्याकरण तथा कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आगे की टाइपिंग टेस्ट परीक्षा में भाग लेंगे। |
चरण 2: अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट |
इसमें उम्मीदवार को 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन सुनकर नोट करना होगा, जिसके बाद निर्धारित समय में उसका ट्रांसक्रिप्शन करना होगा। इसके साथ ही अंग्रेज़ी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति प्रदर्शित करनी होगी। |
चरण 3: साक्षात्कार |
अंतिम चरण साक्षात्कार का होगा, जिसमें चयन समिति उम्मीदवार के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संचार कौशल और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची इन तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। |
Patna High Court Exam Pattern 2025
इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल 50 अंक निर्धारित हैं, जिनमें 30 अंक अंग्रेज़ी व्याकरण से और 20 अंक कंप्यूटर विषय से संबंधित होंगे। गलत उत्तरों पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है। लिखित परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार हैं:
विषय |
अंक |
अंग्रेज़ी भाषा एवं व्याकरण |
30 |
बेसिक कंप्यूटर ज्ञान |
20 |
कुल |
50 |
FAQs: पटना उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2025
प्रश्न 1: पटना उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का प्रमाणपत्र होना चाहिए। न्यूनतम शॉर्टहैंड गति 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग गति 40 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है।
प्रश्न 2: पटना उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन तिथियाँ क्या हैं?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पूरा कर लें।
प्रश्न 3: पटना उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें लिखित परीक्षा, अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड एवं कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और अंत में साक्षात्कार शामिल हैं। अंतिम मेरिट सूची अभ्यर्थियों के सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/