Apni Pathshala

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 OUT

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 OUT

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का लिखित चरण 12 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसका परिणाम RSMSSB बोर्ड ने आज 30 अगस्त 2025 को घोषित कर दिया है।

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 OUT Overview 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा का चरण 12 अप्रैल 2025 को प्रदेश के 38 जिलों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रारंभ में इस भर्ती के अंतर्गत 803 पद निर्धारित थे, किंतु उम्मीदवारों की अधिक संख्या और विभागीय आवश्यकता को देखते हुए 165 अतिरिक्त पदों की वृद्धि की गई, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 968 हो गई। इस परीक्षा के लिए कुल 8,20,942 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि 6,10,168 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए, जो लगभग 74.33 प्रतिशत उपस्थिति दर्शाता है। RSMSSB बोर्ड ने आज 30 अगस्त 2025 को रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसके साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची भी जारी की गई है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक मानक परीक्षा (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरणों से गुजरना होगा। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में रोल नंबर सूची उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंकों की जानकारी स्कोरकार्ड के रूप में प्रदान की गई है, जिससे वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते है। इस वर्ष यह परीक्षा नॉन-सीईटी श्रेणी में आयोजित की गई है।

Rajasthan Jail Prahari Result 2025

भर्ती संगठन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

पद का नाम

जेल प्रहरी (वार्डन)

कुल पद

968 (803 मूल + 165 वृद्धि)

परीक्षा तिथि

12 अप्रैल 2025

आवेदन संख्या

8,20,942

उपस्थित अभ्यर्थी

6,10,168

उपस्थिति प्रतिशत

74.33%

परिणाम जारी होने की तिथि

30 अगस्त 2025

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, PST, PET, दस्तावेज़ सत्यापन

न्यूनतम उत्तीर्णांक

36% (सभी श्रेणियों हेतु समान)

आधिकारिक वेबसाइट

rsmssb.rajasthan.gov.in

Download Link for Rajasthan Jail Prahari Result 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीधा डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है। इस links के माध्यम से अभ्यर्थी आसानी से अपना परिणाम, श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची देख सकते है। परिणाम घोषित होने के बाद अब इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार पीडीएफ प्रारूप में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची भी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Result 2025

Merit wise List of Qualified Candidates – Part I

Merit wise List of Qualified Candidates – Part II

Merit wise List of Qualified Candidates – Part III

Download Steps: Rajasthan Jail Prahari Result 2025

Jail Prahari Result 2025 घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से कुछ सरल चरणों को अपनाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे इन चरणों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसका पालन करके आप आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है:

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Download कैसे करें?

क्रम

विवरण

1

अपने मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप ब्राउज़र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in टाइप करें और एंटर दबाएं।

2

वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर सभी नवीनतम सूचनाएं और अपडेट दिखाई देंगे। यहां से आपको परिणाम से संबंधित सेक्शन मिलेगा।

3

होमपेज पर उपलब्ध “Results” या “परिणाम” टैब पर क्लिक करें, जहां विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम सूचीबद्ध हैं।

4

इसमें Rajasthan Jail Prahari Result 2025 शीर्षक वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें। 

5

लिंक को क्लिक करने पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और अन्य आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।

6

पीडीएफ में अपना रोल नंबर तेजी से खोजने के लिए Ctrl+F (मोबाइल में सर्च विकल्प) का उपयोग करें।

7

रोल नंबर की पुष्टि करने के बाद पीडीएफ फाइल को अपने डिवाइस में सेव करें।

Also Check: Rajasthan Police SI/Platoon Commander Recruitment 2025

Mention Details on Rajasthan Jail Prahari Result 2025

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम में अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही दस्तावेज़ में उपलब्ध कराई जाती हैं। यह जानकारी उम्मीदवार को उनके चयन की स्थिति और आगे की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट रूप से बताती है। परिणाम में निम्न विवरण शामिल होते हैं –

परीक्षा का नाम और वर्ष

भर्ती विज्ञापन संख्या

पद का नाम और कुल रिक्तियां

चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक

परीक्षा तिथि और परिणाम जारी करने की तिथि

अगले चरण की चयन प्रक्रिया का विवरण

FAQs: Rajasthan Jail Prahari Result 2025 

प्रश्न 1: Rajasthan Jail Prahari Result 2025 कब जारी होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Jail Prahari Result 2025 की घोषणा 30 अगस्त 2025 को कर दी गई है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है।

प्रश्न 2: Rajasthan Jail Prahari Result 2025 कैसे देखें?

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर “परिणाम” वाले सेक्शन पर जाएं। वहां उपलब्ध लिंक से पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।

प्रश्न 3: Rajasthan Jail Prahari Result 2025 के बाद अगला चरण क्या होगा?

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेना होगा। इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बाद अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Trending Articles 

BSF Tradesman Recruitment 2025

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Out

DSSSB Group B & Group C Recruitment 2025

Bihar Jeevika Recruitment 2025 Notification Out

IB ACIO भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी

IB Security Assistant Recruitment 2025

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Out

Bank of Baroda SM & Officer Recruitment 2025

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top