Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Out
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 13 अगस्त 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी इसे SSO ID या RSMSSB पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश पत्र परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है और इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Out Overview
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज 13 अगस्त 2025 को जारी कर दिए गए है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जिसके लिए राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 अगस्त 2025 को ऑफलाइन मोड में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को 13 अगस्त 2025 से अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या SSO ID पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। यह प्रवेश पत्र उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र में प्रवेश और पहचान की पुष्टि के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक निर्धारित हैं और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को प्रश्नों के चयन में सतर्क रहना होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, जिसमें उम्मीदवारों को OMR शीट पर उत्तर भरने होंगे और प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी ले जाना अनिवार्य है, और पहचान पत्र की फोटो हाल ही में अपडेट की हुई होनी चाहिए ताकि फोटो मिलान में कोई समस्या न आए। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 |
|
आयोजन संस्था |
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम |
पटवारी |
कुल पद |
3,705 |
एडमिट कार्ड जारी तिथि |
13 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि |
17 अगस्त 2025 |
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन (OMR आधारित) |
पहली शिफ्ट का समय |
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
दूसरी शिफ्ट का समय |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
आधिकारिक वेबसाइट |
|
लॉगिन पोर्टल |
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Download
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त 2025 से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए है, जिसे अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या SSO ID पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधे डाउनलोड पेज पर पहुंच सकते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड करना होगा। नीचे इसे डाउनलोड करने के चरण सारणीबद्ध किए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें? |
|
क्रमांक |
डाउनलोड करने के चरण |
1 |
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। |
2 |
होम पेज पर दिख रहे “Get Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। |
3 |
पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिंक को चुनें। |
4 |
अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। |
5 |
लॉगिन करने के लिए सबमिट बटन दबाएं। |
6 |
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। |
7 |
एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें। |
8 |
प्रिंट आउट निकाल ले, जिसे आवश्यक रूप से परीक्षा केंद्र लेकर पर जाएं। |
Details Mentioned on Rajasthan Patwari Admit Card 2025
राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 में कई महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित होती हैं, जिन्हें परीक्षा के दौरान ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है। ये विवरण उम्मीदवार की पहचान, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं को स्पष्ट करते हैं। सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में निम्नलिखित बिंदुओं की पुष्टि करनी चाहिए:
उम्मीदवार का नाम रोल नंबर आवेदन संख्या परीक्षा तिथि और समय परीक्षा केंद्र का पूरा पता अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर शिफ्ट का विवरण परीक्षा के नियम एवं निर्देश |
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। नीचे महत्वपूर्ण निर्देशों का उल्लेख किया गया है।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 महत्वपूर्ण निर्देश |
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले लगभग 1 घंटे पहले पहुंचें। |
एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाए। |
मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लेकर जाए। |
10% से अधिक प्रश्न बिना उत्तर छोड़ना प्रतिबंधित है। |
प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प होंगे। यदि कोई प्रश्न हल नहीं करना है, तो पांचवें विकल्प को भरना आवश्यक है। |
फोटो पहचान पत्र की फोटो एडमिट कार्ड से मेल खानी चाहिए। |
परीक्षा केंद्र में परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन अनिवार्य है। |
FAQs: Rajasthan Patwari Admit Card 2025
प्रश्न 1: राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 की समय-सारिणी क्या है?
इस वर्ष राजस्थान पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना आवश्यक है।
प्रश्न 2: राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 13 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होती है।
प्रश्न 3: राजस्थान पटवारी परीक्षा के दौरान किन निर्देशों का पालन करना जरूरी है?
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड व वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। मोबाइल या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ लेकर जाना मना है। सभी नियमों और समय का कड़ाई से पालन करें।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/