Rajasthan Patwari Result 2025
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज ने बताया कि रिजल्ट की घोषणा दीपावली के बाद की जा सकती है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3075 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
Rajasthan Patwari Result 2025 Soon
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 राज्य के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक रही, जिसमें इस वर्ष लगभग 6.76 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को राज्यभर के 38 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न करवाई गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। अब सभी उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा है। RSSB के अध्यक्ष अलोक राज के अनुसार, बड़ी संख्या में प्राप्त ऑब्जेक्शनों के निराकरण के बाद और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रिजल्ट की घोषणा दीपावली के बाद की जा सकती है, संभवतः अक्टूबर के अंत या नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में। इस भर्ती के माध्यम से 3075 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परिणाम घोषित होते ही बोर्ड की वेबसाइट पर कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन चरण के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। परिणाम जाती होने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे।
|
भर्ती संगठन |
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
|
परीक्षा का नाम |
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 |
|
परीक्षा तिथि |
17 अगस्त 2025 |
|
पदों की संख्या |
3075 |
|
रिजल्ट घोषणा की संभावना |
दीपावली के बाद (अक्टूबर के अंत या नवंबर 2025 में) |
|
उत्तर कुंजी स्थिति |
प्रोविजनल आंसर की जारी |
|
अगला चरण |
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं फाइनल मेरिट लिस्ट |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
Steps to Check Rajasthan Patwari Result 2025
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करना होगा। राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।
|
क्रमांक |
विस्तृत विवरण |
|
1 |
उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। |
|
2 |
वेबसाइट के होम पेज पर “Results” या “परिणाम” टैब पर क्लिक करें। यहां विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की सूची दिखाई देगी। |
|
3 |
सूची में “Rajasthan Patwari Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक सक्रिय होने पर सबसे ऊपर प्रदर्शित रहेगा। |
|
4 |
लिंक खुलने पर उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी। |
|
5 |
सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन दबाएं। |
|
6 |
अब स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा। इसे ध्यानपूर्वक जांचें और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें। |
FAQs: राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025
प्रश्न 1: राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 की घोषणा दीपावली के बाद की जा सकती है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज के अनुसार, ऑब्जेक्शन और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि परिणाम अक्टूबर के अंत या नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।
प्रश्न 2: राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 कैसे चेक किया जा सकता है?
अभ्यर्थी अपना राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 केवल ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर “Patwari Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रश्न 3: राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 के बाद अगला चरण क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 में कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस कटऑफ में सफल होंगे, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
