Rajasthan Police Constable City Intimation Slip & Admit Card 2025 OUT
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 9 सितम्बर 2025 से कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी 13 और 14 सितम्बर को होने वाली लिखित परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan Police Constable City Intimation Slip & Admit Card 2025 OUT Overview
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती अभियानों में से एक है, जिसमें लगभग 10,000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 13 और 14 सितम्बर 2025 को विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी और इसके लिए प्रारंभिक चरण में 9 सितम्बर से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है, ताकि परीक्षार्थी समय रहते अपने केंद्र और परीक्षा पारी से अवगत हो सकें। वहीं प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड 11 सितम्बर 2025 को जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल और SSO आईडी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इस परीक्षा का आयोजन 13 सितम्बर को दूसरी पारी में और 14 सितम्बर को दोनों पारियों में किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
भर्ती संगठन |
राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड |
कुल पद |
10,000 (कांस्टेबल) |
परीक्षा तिथि |
13 और 14 सितम्बर 2025 |
सिटी इंटिमेशन स्लिप |
9 सितम्बर 2025 |
एडमिट कार्ड |
11 सितम्बर 2025 |
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन (लिखित परीक्षा) |
प्रश्नों की संख्या |
150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न |
अंक प्रणाली |
प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती |
आधिकारिक पोर्टल |
SSO ID |
Rajasthan Police Constable 2025 City Intimation Slip Download
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए विभाग द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप 9 सितम्बर से ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। यह स्लिप उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस जिले और किस केंद्र पर निर्धारित की गई है तथा किस पारी में उन्हें उपस्थित होना होगा। इस जानकारी से अभ्यर्थियों को अपनी यात्रा और अन्य तैयारी समय से करने में सहायता मिलती है। उम्मीदवारों को लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल में जाना होगा और वहां दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके स्लिप डाउनलोड की जा सकती है। आपकी सुविधा के लिए नीचे इसे डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।
Rajasthan Police Constable 2025 City Intimation Slip Download |
नीचे दी गई तालिका में सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया और आवश्यक विवरण को संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किया गया है।
Download Steps: Rajasthan Police Constable 2025 City Intimation Slip |
|
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक SSO ID पोर्टल या विभाग की वेबसाइट पर जाएं। |
2 |
लॉगिन करने के लिए यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें। |
3 |
लॉगिन पूरा हो जाने के बाद “Recruitment Portal” शीर्षक वाले सेक्शन को चुनें। |
4 |
यहां आपको “City Intimation Slip 2025” को डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा। |
5 |
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी अपनी परीक्षा केंद्र, जिला और पारी संबंधी जानकारी देख सकेंगे। |
6 |
उम्मीदवार स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते है। |
Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 Download
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र 11 सितम्बर 2025 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसमें परीक्षा केंद्र, पारी, रिपोर्टिंग समय और सभी महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज रहते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाएगा और इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी sso आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आपकी सुविधा के लिए नीचे इसे डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।
नीचे दी गई तालिका में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है।
Download Steps: Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 |
|
चरण |
विवरण |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। |
2 |
लॉगिन पेज खुलने के बाद आप अपनी SSO ID और अपने पासवर्ड को दर्ज करें। |
3 |
लॉगिन करने के बाद “Recruitment Portal” सेक्शन को खोलें। |
4 |
इस पेज पर “Rajasthan Police Constable Admit Card 2025” को डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें। |
5 |
इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। |
6 |
उम्मीदवार को एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए कि सभी विवरण सही हैं। |
7 |
अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें। |
8 |
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। |
Rajasthan Police Constable 2025 – Help Line Number
राजकॉम हेल्पलाइन नंबर |
7340557555, 9352323625 |
विभागीय संपर्क नंबर |
0141-2821597 |
ईमेल आईडी |
Rajasthan Police Constable Exam Day Guidelines 2025
नीचे दी गई तालिका में परीक्षा दिवस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का विवरण दिया गया है,जिनका पालन करना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। |
एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना आवश्यक है। |
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा और केवल नीले या काले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाना होगा। |
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। |
प्रवेश पत्र पर अंकित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और पालन करना प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आवश्यक है। |
FAQs: Rajasthan Police Constable Exam Date 2025
प्रश्न 1: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2025 को विभाग द्वारा 11 सितम्बर 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
प्रश्न 2: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कब से देखी जा सकती है?
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 को 9 सितम्बर से जारी किया गया है। अभ्यर्थी लॉगिन करके अपने परीक्षा केंद्र, जिला और पारी की पूरी जानकारी देख सकते हैं। यह सुविधा परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए दी गई है।
प्रश्न 3: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रारूप में आयोजित होगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/