Apni Pathshala

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित की गई प्रथम श्रेणी शिक्षक (स्कूल व्याख्याता) भर्ती परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी की आधिकारिक PDF आयोग की आधिकारिक पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026 Overview 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 मई 2026 से 11 जून 2026 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक करवाया गया था। विभाग द्वारा इस विशाल भर्ती प्रक्रिया को विज्ञापन संख्या 06/Exam/School Lect.&Coach/RPSC/EP-1/2025-26 के अंतर्गत कुल 3225 पदों को भरने के लिए शुरू किया गया था। इसी के तहत आयोग ने आज प्रारंभिक चरण में सामान्य विज्ञान, हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, वाणिज्य और रसायन विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों की प्रोविशनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बाकी बचे हुए तकनीकी व ऐच्छिक विषयों की उत्तर कुंजी भी आने वाले दिनों में क्रमिक रूप से पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। 

भर्ती बोर्ड का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम

स्कूल व्याख्याता / प्रथम श्रेणी शिक्षक (School Lecturer)

कुल पदों की संख्या

3225 पद

विज्ञापन संख्या

06/Exam/School Lect.&Coach/RPSC/EP-1/2025-26

परीक्षा आयोजन की तिथियां

31 मई से 11 जून 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

5 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC School Lecturer Answer Key 2026  Download Link 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आज विशेष रूप से ग्रुप-ए और हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, वाणिज्य, रसायन विज्ञान विषयों की प्रोविशनल उत्तर कुंजी को आधिकारिक सूचना के साथ पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। नीचे दी गई विषय-वार तालिका में सभी जारी किए गए विषयों के डाउनलोड लिंक उपलब्ध करवाए हैं, जिन पर क्लिक करके आप अपने विषय की उत्तर कुंजी सीधे अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं। 

विषय

डाउनलोड लिंक

सामान्य जागरूकता एवं सामान्य अध्ययन (GA & GS)

यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें

हिंदी (Hindi)

यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें

इतिहास (History)

यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें

अंग्रेजी (English)

यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें

व्यापार (Commerce)

यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें

रसायन विज्ञान (Chemistry)

यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें

Rajasthan 1st Grade Teacher Answer Key Download Process

आरपीएससी प्रथम श्रेणी शिक्षक परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा:

सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र में राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट RPSC Home खोलें।

वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ (Homepage) पर दिए गए ‘Candidate Information’ विकल्प पर कर्सर ले जाएं।

इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू में दिखाई दे रहे ‘Answer Keys’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर वर्ष 2026 की विभिन्न परीक्षाओं की उत्तर कुंजी की एक सूची प्रदर्शित होगी।

इस सूची में से आपको “Provisional Answer Key for School Lecturer (School Edu.) Exam 2025-26” के साथ अपने संबंधित विषय का चयन करना होगा।

अपने विषय के नाम के सामने दिए गए पीडीएफ (PDF) आइकन या लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, इसे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके सुरक्षित कर लें।

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

आरपीएससी द्वारा जारी की गई इस प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर यदि किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर के विकल्प पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वे आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आयोग द्वारा ऑनलाइन आपत्ति विंडो 6 जून 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 खुली रखी जाएगी। ध्यान रहे कि बिना प्रामाणिक प्रमाण (Standard Books Source) के भेजी गई आपत्तियों को आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे पूरी आपत्ति प्रक्रिया विस्तार से दी गई है, जिसका अनुसरण करके आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 

सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO Rajasthan Portal पर जाएं और अपनी एसएसओ आईडी व पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध ‘Recruitment Portal’ ऐप का चयन करें।

रिक्रूटमेंट पोर्टल के भीतर चालू परीक्षाओं के सेक्शन में जाकर ‘Question Objection’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

अपनी परीक्षा (School Lecturer 2025) और अपने विषय का चयन करें।

अब उस प्रश्न संख्या को चुनें जिसके उत्तर पर आपको आपत्ति है, और अपना सही विकल्प दर्ज करें।

अपनी आपत्ति के समर्थन में प्रामाणिक पुस्तकों के स्कैन किए गए दस्तावेज़ या पृष्ठ को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।

आयोग द्वारा प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से करें।

शुल्क भुगतान के बाद अपनी आपत्ति को अंतिम रूप से सबमिट करें और पावती रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें।

FAQs: 

Q1: When was the RPSC School Lecturer Answer Key released?
Ans: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के मुख्य विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी आज 5 जून 2026 को जारी कर दी गई है।

Q2: How to download RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026?
Ans: उम्मीदवार उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेब पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। 

Q3: How to raise objections against the RPSC Answer Key?
Ans: उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 (रात 12:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। इस निर्धारित तिथि की अंदर उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Q4: RPSC 1st Grade Teacher भर्ती 2026 कुल कितने पदों के लिए आयोजित की जा रही है?
Ans: यह भर्ती परीक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता (School Lecturer) के कुल 3225 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top