Apni Pathshala

RPSC RAS 2023 Final Result Out

RPSC RAS 2023 Final Result Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम 15 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

RPSC RAS 2023 Final Result Out: Overview

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य और अधीनस्थ सेवाओं की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, RAS 2023 का परिणाम 15 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण—शामिल रहे। इस परीक्षा की अधिसूचना वर्ष 2023 के मध्य में जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत 905 पदों पर भर्ती की जानी थी। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई, जबकि मुख्य परीक्षा 20 एवं 21 जुलाई 2024 को सम्पन्न कराई गई। इसके पश्चात 2 जनवरी 2025 को मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर 2,168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चयनित किया गया। साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुए और कई चरणों में सम्पन्न हुए। इसमें प्रीलिम्स से मेन्स हेतु 19,355 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए और मेन्स से इंटरव्यू में कुल 2,168 उम्मीदवार सफल घोषित हुए। अंततः, सभी चरणों के मूल्यांकन के बाद 15 अक्टूबर 2025 को आयोग ने RAS 2023 Final Result जारी कर दिया है। RPSC ने RAS 2023 Final Result PDF अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अब सभी उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को अब राज्य प्रशासनिक, पुलिस, एवं अन्य अधीनस्थ सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 

आयोग का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा का नाम

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 (RAS 2023)

कुल रिक्तियां

905 पद

मुख्य परीक्षा परिणाम जारी

2 जनवरी 2025

फाइनल परिणाम जारी तिथि

15 अक्टूबर 2025

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा → मुख्य परीक्षा → साक्षात्कार

आधिकारिक वेबसाइट

https://rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS 2023 Final Result PDF Download Link

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2023 Final Result PDF अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के सभी चरण—प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार—सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं, वे अब अपने रोल नंबर के माध्यम से अंतिम चयन सूची में अपना नाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर PDF डाउनलोड करके और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। इस PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर क्रमवार दिए गए हैं।

Click Here to Download RAS 2023 Final Result PDF

Steps to Download RPSC RAS 2023 Final Result PDF

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए RPSC RAS 2023 Final Result PDF डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। प्रत्येक चरण को ध्यानपूर्वक करके आप बिना किसी त्रुटि के अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

डाउनलोड प्रक्रिया के चरण

1. सबसे पहले उम्मीदवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर या बाएं तरफ स्थित ‘Results’ टैब को चुनें।

3. सूची में “RAJ. STATE AND SUB. SERVICES COMB. COMP. EXAM 2023 – Final Result” शीर्षक वाले लिंक को ढूंढें।

4. लिंक पर क्लिक करते ही PDF फ़ाइल नई टैब में खुलेगी। दाईं ओर शीर्ष पर स्थित डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें या अपने ब्राउज़र से File → Download विकल्प चुनें।

5. डाउनलोड की गई PDF खोलें और Ctrl + F (Windows) या Cmd + F (Mac) दबाएं। अपना रोल नंबर टाइप करें और “Enter” दबाएं।

RPSC RAS 2023 Top 10 Selected Candidates

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2023 Final Result के साथ शीर्ष 10 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ये उम्मीदवार पूरे राजस्थान के विभिन्न जिलों से हैं और इनकी उपलब्धि मेहनत, समर्पण और सटीक तैयारी का परिणाम है। नीचे दी गई तालिका में RAS 2023 के शीर्ष 10 अभ्यर्थियों के नाम और गृह जिले दिए गए हैं।

रैंक

अभ्यर्थी का नाम

गृह जिला

1

कुशल चौधरी

अजमेर

2

अंकिता परासर

अजमेर

3

परमेश्वर चौधरी

अजमेर

4

रंजन कुमार शर्मा

झुंझुनू

5

विक्रम सिंह खिरिया

नागौर

6

राशि कुमावत

जयपुर

7

अंजनी कुमार

नागौर

8

प्रदीप सहारण

हनुमानगढ़

9

कमल चौधरी

नागौर

10

विकास सियाग

बीकानेर

905 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई है। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही राज्य प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य सेवाओं में नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

FAQs: RPSC RAS 2023 Final Result

Q1. RPSC RAS 2023 Final Result कब जारी किया गया?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2023 Final Result को 15 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से मेरिट लिस्ट में नाम देख सकते हैं।

Q2. RPSC RAS 2023 Final Result PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Results” सेक्शन में जाएं, फिर “RAJ. STATE AND SUB. SERVICES COMP. EXAM 2023 – Final Result” लिंक पर क्लिक करें। PDF खुलने पर उसे डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।

Q3. RPSC RAS 2023 में कुल कितनी रिक्तियां थीं?

RPSC RAS 2023 परीक्षा में कुल 905 पदों पर भर्ती की गई है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और अन्य अधीनस्थ सेवाओं के विभिन्न पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार — के माध्यम से पूरी हुई।

Q4. RPSC RAS 2023 Final Result में कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ है?

RPSC RAS 2023 Final Result में लगभग 905 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। ये वे उम्मीदवार हैं जिन्होंने सभी चरणों — Prelims, Mains और Interview — में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतिम मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है।

Trending Articles

RPSC RAS Mains Result 2025 Out

RRB ALP CBAT Result 2025 Out

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Out

RRB NTPC 2025-26 Vacancy Out

RRB JE Recruitment 2025 OUT

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 OUT

Delhi Police Constable Recruitment 2025

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025

DSSSB Primary Assistant Teacher Vacancy 2025 OUT

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025

DDA Recruitment for 1732 Posts 2025 OUT

MP Police ASI and Subedar Recruitment 2025

UKPSC Prelims Result 2025 Out

UPSSSC Junior Assistant Result 2025 Out

SSC GD Physical Result 2025 OUT

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top