Apni Pathshala

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Out

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 02 अप्रैल 2026 को सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। 05 और 06 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी अब अपनी SSO ID या आवेदन संख्या के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Overview: RPSC Sub Inspector Admit Card 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 2025 के तहत कुल 1015 रिक्त पदों (SI और प्लाटून कमांडर) के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिसके तहत परीक्षा का आयोजन 05 और 06 अप्रैल 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (सामान्य हिंदी) और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान) निर्धारित है। आयोग ने 29 मार्च 2026 को ही परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation) पोर्टल पर लाइव कर दी थी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, अब उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है और अपने परीक्षा केंद्र का सटीक पता और रिपोर्टिंग समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

भर्ती निकाय

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं प्लाटून कमांडर

कुल रिक्तियां

1015 पद

परीक्षा की तिथियां

05 और 06 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड जारी तिथि

02 अप्रैल 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन (OMR आधारित)

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Download Link 

RPSC ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक अपने ‘Recruitment Portal’ और राजस्थान SSO पोर्टल पर सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से सीधे लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं: 

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Download

How to Download RPSC Sub Inspector Admit Card 2026?

अभ्यर्थी बिना किसी तकनीकी समस्या के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन करें:

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं या SSO Rajasthan पोर्टल ओपन करें।

​लॉगिन: अपनी SSO ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें।

​रिक्रूटमेंट पोर्टल: ‘Citizen Apps (G2C)’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment Portal’ का चयन करें।

​एडमिट कार्ड लिंक: पोर्टल के ऊपरी हिस्से में ‘Get Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।

​भर्ती का चयन: “Sub-Inspector / Platoon Commander Comb. Comp. Exam 2025” के सामने दिए गए ‘Get Admit Card’ लिंक को दबाएं।

​डाउनलोड: आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। इसकी सभी जानकारियों (नाम, फोटो, केंद्र) का मिलान करें।

​प्रिंट: भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की कम से कम दो रंगीन प्रतियां (Color Printout) निकालकर सुरक्षित रख लें।

Mentioned Details on RPSC Sub Inspector Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित जानकारियों की सटीकता सुनिश्चित करें। यदि किसी जानकारी में त्रुटि हो तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ईमेल आईडी या दूरभाष नंबर पर कॉल करे।

अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर

पिता का नाम एवं जन्म तिथि

परीक्षा केंद्र का पूरा पता और कोड

परीक्षा की तिथि और शिफ्ट का समय

अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर

रिपोर्टिंग और गेट क्लोजिंग का समय

FAQs: RPSC Sub Inspector Admit Card 2026

  1. RPSC SI Admit Card 2026 कब जारी किया गया है?

उत्तर: RPSC SI परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड आज 02 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए गए हैं।  

  1. RPSC SI एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता है?

उत्तर: आप अपनी SSO ID और पासवर्ड या आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि के माध्यम से RPSC SI Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. क्या RPSC SI Exam 2026 परीक्षा में पांचवां विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा?

उत्तर: हाँ, RPSC ने घोषणा की है कि ओएमआर शीट में ‘अनुत्तरित प्रश्न’ के लिए पांचवें विकल्प को भरने हेतु उम्मीदवारों को अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top