Apni Pathshala

RRB Group D Exam City Slip 2025 Out

RRB Group D Exam City Slip 2025 Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शहर संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं, जो परीक्षा केंद्र की लोकेशन समझने और यात्रा की योजना बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

RRB Group D Exam City Slip 2025 Out Overview 

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिससे देशभर के लाखों उम्मीदवार जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था अब वे अपने परीक्षा शहर, तिथि, शिफ्ट और समय की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष CEN 08/2024 नोटिफिकेशन के अंतर्गत कुल 32,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और तकनीकी सहायता से जुड़े कई पद शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के लिए 1 करोड़ 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, इसलिए रेलवे ने उम्मीदवारों की सुविधा और सुचारु परीक्षा प्रबंधन हेतु परीक्षा शहर से संबंधित सभी विवरण पहले ही उपलब्ध करा दिए हैं। RRB द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच कई शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तीन शिफ्टों के लिए अलग अलग समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करते ही सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और उसके बाद अपने यात्रा प्रबंध, परीक्षा समय और अन्य तैयारियों को बेहतर ढंग से नियोजित कर सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

कुल रिक्तियां

32,438

कुल आवेदक

1,08,22,423

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

सिटी स्लिप जारी

19 नवंबर 2025

परीक्षा तिथियां

27 नवंबर 2025 – 16 जनवरी 2026

आधिकारिक वेबसाइट

www.rrbcdg.gov.in

RRB Group D Exam City Slip 2025 Download Link 

RRB Group D Exam City Slip 2025 डाउनलोड करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आधिकारिक लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी इंटिमेशन स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Exam City Slip 2025 Download

RRB Group D City Slip 2025 – Download Steps

RRB Group D Exam City Slip 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाना होगा, जहां ग्रुप D सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक सक्रिय किया गया है। नीचे आपकी सुविधा के लिए इसे डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया चरणबद्ध समझाई गई हैं।

1

सबसे पहले उम्मीदवार अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं, जैसे rrbcdg.gov.in, rrbmumbai.gov.in।

2

होमपेज पर दिखाई देने वाले विकल्पों में से “Group D City Intimation Slip 2025” या “CEN 08/2024 City Slip” लिंक खोजें।

3

लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

4

अगला चरण जन्मतिथि (Date of Birth) भरने का होगा। विवरण दर्ज करते समय यह सुनिश्चित करें कि DD/MM/YYYY फॉर्मेट सही हो।

5

इसके बाद स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखाई देगा। इसे ध्यानपूर्वक टाइप करें। 

6

सभी विवरण सही तरीके से दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड की प्रोसेसिंग के बाद सिस्टम आपकी सिटी स्लिप लोड कर देगा।

7

स्क्रीन पर खुली सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी ध्यान से पढ़ें। फिर स्लिप को PDF फॉर्म में डाउनलोड करें।

RRB Group D Exam Schedule 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Group D परीक्षा 2025 को देशभर में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए कई चरणों और शिफ्टों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच संचालित होगी। परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सुबह, दोपहर और शाम को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी सटीक परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय सिटी इंटिमेशन स्लिप में मिल जाएगा।

परीक्षा प्रारंभ तिथि

27 नवंबर 2025

परीक्षा समाप्ति तिथि

16 जनवरी 2026

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

शिफ्ट 1

सुबह 9:00 – 10:30 (रिपोर्टिंग 7:30 बजे)

शिफ्ट 2

दोपहर 12:45 – 2:15 (रिपोर्टिंग 11:15 बजे)

शिफ्ट 3

शाम 4:30 – 6:00 (रिपोर्टिंग 3:00 बजे)

गेट बंद होने का समय

प्रत्येक शिफ्ट से 1 घंटे पहले

FAQs: RRB Group D Exam City Slip 2025

Q 1. RRB Group D Exam City Slip 2025 कब जारी की गई?

RRB Group D Exam City Slip 19 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

Q 2. RRB Group D Exam City Slip 2025 क्या है?

RRB Group D Exam City Slip 2025 एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से पहले जारी करता है। इसमें उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट की जानकारी दी जाती है। 

Q 3. RRB Group D Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?

RRB Group D Exam City Slip 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाए, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन सफल होने पर परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी दिखाई देती है, जिसे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। 

Q 4. क्या RRB Group D Exam City Slip 2025 और एडमिट कार्ड एक ही हैं?

नहीं, RRB Group D Exam City Slip 2025 और एडमिट कार्ड दो अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी प्रदान करती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सटीक पता, उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस के निर्देश शामिल होते हैं। 

Trending Articles

UPSSSC Exam Calendar 2025-26 Out

RPSC RAS 2023 Final Result Out

RRB NTPC Undergraduate Notification 2025 Out

RRB NTPC Graduate Notification 2025-26 Out

UPSC Mains Result 2025 Out

RPSC School Lecturer Result 2025 Out

SBI Clerk Prelims Result 2025 Out

REET Mains Notification 2025 Out

UP Home Guard Recruitment 2025 OTR Process

UPPSC RO/ARO Mains Exam Date 2025 Out

UPSSSC Enforcement Constable Result 2025 Out

Rajasthan Police Constable Result 2025 Out

KVS & NVS Recruitment 2025 Out

BPSC 71st Prelims Result 2025 OUT

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top