Apni Pathshala

RRB Group D Result Out: Check CEN 08/2024 Level 1 Merit List and Cut Off Marks

RRB Group D Result 2026 out

RRB Group D Result Out: Check CEN 08/2024 Level 1 Merit List and Cut Off Marks

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1 जुलाई 2026 को CEN 08/2024 Level 1 का RRB Group D Result 2026 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने संबंधित रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं.

RRB Group D Result 2026 out Overview

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D CEN 08/2024 Level 1 Result की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ सभी रीजनल बोर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर रीजन-वाइज रिजल्ट PDF और कट-ऑफ मार्क्स (Cut-off Marks) एक-एक करके जारी करना शुरू कर दिया है. जैसा कि ज्ञात है यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के परिणामों में देरी देखने को मिली, इसका कारण तेलंगाना हाईकोर्ट में एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentice) मार्क्स के वेटेज को लेकर चल रहा एक कानूनी मामला (WP No. 7895/2026) था, जिसके कारण कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी थी. हालांकि, कोर्ट द्वारा रेलवे को रिजल्ट जारी करने की अनुमति मिलने के बाद अब बोर्ड परिणाम घोषित कर रहा है, जिसमें याचिकाकर्ताओं के लिए 15 पद सुरक्षित रखे गए हैं. जारी किए गए रिजल्ट PDF में केवल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं. इसके साथ ही, उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंकों का विवरण यानी स्कोरकार्ड आज शाम 6:00 बजे जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट स्टेटस और स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए पात्र माने जाएंगे.

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या (CEN)CEN 08/2024 (Level 1 Posts)
कुल रिक्तियां32,438 पद
CBT परीक्षा की तारीखें27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि1 जुलाई 2026
स्कोरकार्ड डाउनलोड का समयआज शाम 6:00 बजे से
चयन का अगला चरणफिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
आधिकारिक वेबसाइट लिंकIndian Railways Unified Portal

RRB Group D Result 2026 Download Link Zone Wise 

प्रत्येक रेलवे जोन अपनी आवंटित सीटों के अनुसार परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स एक-एक करके अपनी आधिकारिक साइट पर जारी कर रहा है. जैसे-जैसे सभी रीजनों के परिणाम घोषित होते जाएंगे, नीचे दी गई तालिका को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा. छात्र अपने संबंधित जोन के सामने दिए गए लिंक से सीधे रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

Railway Zone NameResult Download Link
RRB AhmedabadClick Here to Download PDF
RRB AjmerClick Here to Download PDF
RRB AllahabadClick Here to Download PDF
RRB BangaloreClick Here to Download PDF
RRB BhopalClick Here to Download PDF
RRB BhubaneswarClick Here to Download PDF
RRB BilaspurClick Here to Download PDF
RRB ChandigarhClick Here to Download PDF
RRB ChennaiClick Here to Download PDF
RRB GorakhpurClick Here to Download PDF
RRB GuwahatiClick Here to Download PDF
RRB JammuClick Here to Download PDF
RRB KolkataClick Here to Download PDF
RRB MaldaClick Here to Download PDF
RRB MumbaiClick Here to Download PDF
RRB MuzaffarpurClick Here to Download PDF
RRB PatnaClick Here to Download PDF
RRB RanchiClick Here to Download PDF
RRB SecunderabadClick Here to Download PDF
RRB SiliguriClick Here to Download PDF
RRB ThiruvananthapuramClick Here to Download PDF

Railway Group D Scorecard Download Link 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज शाम 6:00 बजे इस परीक्षा का आधिकारिक RRB Group D Scorecard 2026 जारी कर देगा. इस स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, कुल प्राप्त अंक, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और पीईटी (PET) के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल रहेंगी. छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं:

RRB Candidate Login Scorecard Link (Inactive)

RRB Group D Cut Off Marks 2026 (Zone Wise)

सभी रेलवे भर्ती बोर्डों ने क्षेत्रीय वेबसाइटों पर मेरिट सूची के साथ ही श्रेणी-वार (Category-wise) आधिकारिक कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। छात्र नीचे दी गई तालिका के माध्यम से अपने संबंधित रेलवे जोन के आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स की PDF सीधे डाउनलोड कर सकते हैं:

Railway Zone NameCut Off Marks 
RRB AhmedabadClick Here to Download PDF
RRB AjmerClick Here to Download PDF
RRB AllahabadClick Here to Download PDF
RRB BangaloreClick Here to Download PDF
RRB BhopalClick Here to Download PDF
RRB BhubaneswarClick Here to Download PDF
RRB BilaspurClick Here to Download PDF
RRB ChandigarhClick Here to Download PDF
RRB ChennaiClick Here to Download PDF
RRB GorakhpurClick Here to Download PDF
RRB GuwahatiClick Here to Download PDF
RRB JammuClick Here to Download PDF
RRB KolkataClick Here to Download PDF
RRB MaldaClick Here to Download PDF
RRB MumbaiClick Here to Download PDF
RRB MuzaffarpurClick Here to Download PDF
RRB PatnaClick Here to Download PDF
RRB RanchiClick Here to Download PDF
RRB SecunderabadClick Here to Download PDF
RRB SiliguriClick Here to Download PDF
RRB ThiruvananthapuramClick Here to Download PDF

What Next After RRB Group D CBT Result?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण यानी फारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) के लिए उपस्थित होना होगा. पीईटी केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, लेकिन इसमें पास होना अनिवार्य है. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और अंतिम मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा.

PET Criteria for Male Candidates (पुरुष)PET Criteria for Female Candidates (महिला)
* 2 मिनट में बिना गिराए 35 किलो वजन लेकर 100 मीटर चलना।* 2 मिनट में बिना गिराए 20 किलो वजन लेकर 100 मीटर चलना।
* 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ पूरी करना।* 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ पूरी करना।
* दोनों स्पर्धाओं के लिए केवल 1-1 मौका दिया जाएगा।* दोनों स्पर्धाओं के लिए केवल 1-1 मौका दिया जाएगा।

FAQs:

  1. RRB Group D Result 2026 कब जारी किया गया?

    रेलवे ग्रुप डी (CEN 08/2024) का परिणाम आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है.

  2. मैं अपना रेलवे ग्रुप डी स्कोरकार्ड कैसे और कब डाउनलोड कर सकता हूँ?

    आप आज शाम 6:00 बजे से अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके RRB Official Candidate Login पोर्टल से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  3. रेलवे ग्रुप डी परिणाम में देरी क्यों हुई थी?

    अप्रेंटिसशिप (Act Apprentice) अंकों के वेटेज को लेकर तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद के कारण परिणाम जारी करने पर अस्थायी रोक लगी हुई थी.

  4. CBT परीक्षा पास करने के बाद अगला चरण क्या है?

    CBT परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) पास करना होगा.

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top