Apni Pathshala

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 OUT

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 OUT

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस वर्ष यह परीक्षा दी है वे अब अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 OUT Overview 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने Ministerial and Isolated Categories भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी 3 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी है। इस वर्ष इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1036 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसके लिए परीक्षा 10 से 12 सितंबर 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद अब प्रोविजनल उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई है ताकि उम्मीदवार अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकें। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने अनुमानित अंक और योग्यता की स्थिति का आकलन कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है तो उम्मीदवार 3 से 7 अक्टूबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम घोषित होंगे। इस भर्ती में विभिन्न पद शामिल हैं जैसे जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीजीटी, पीजीटी, पीटीआई, म्यूजिक व डांस मिस्ट्रेस, हेड कुक, फिंगरप्रिंट एग्ज़ामिनर आदि।

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

भर्ती का नाम

Ministerial and Isolated Categories Recruitment 2025

कुल पद

1,036

परीक्षा तिथि

10 से 12 सितंबर 2025

उत्तर कुंजी जारी तिथि

3 अक्टूबर 2025

चयन प्रक्रिया

CBT → SST/TT/PT/TST → दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल

मार्किंग स्कीम

सही उत्तर = +1 अंक, गलत उत्तर = –1/3 अंक कटौती

आधिकारिक वेबसाइट

www.rrbcdg.gov.in

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 Download Link 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 को 3 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 Download

How to Download RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025?

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड प्रक्रिया को चरणवार बताया गया है।

चरण

प्रक्रिया

1

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2

होमपेज पर CEN 07/2024: CBT Exam Responses & Objection Tracker लिंक खोजें और लिंक पर क्लिक करें।

3

अब लॉगिन पेज खुलेगा। इसमें मांगे गए विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड (या जन्मतिथि) को भरें।

4

कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन बटन दबाएं।

5

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपको संबंधित उत्तर कुंजी दिखाई देगी।

6

उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

How to Calculate RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025?

RRB Ministerial and Isolated Categories परीक्षा 2025 में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती लागू होती है। नीचे अनुमानित अंक निकालने की आसान विधि विस्तार से दी गई है।

चरण

प्रक्रिया

1

सबसे पहले अपने उत्तर और आधिकारिक उत्तर कुंजी को ध्यान से मिलाएं।

2

प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक जोड़ें।

3

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक घटाएं।

4

यदि कोई प्रश्न उत्तर न दिया गया हो तो उस प्रश्न पर कोई अंक कटौती नहीं करे।

5

सभी सही और गलत उत्तरों के अंक जोड़कर कुल अनुमानित अंक निकालें।

उदाहरण के लिए, यदि आपने 80 सही उत्तर दिए और 10 गलत, तो कुल अंक = 80 – (10 × 1/3) = 76.67 अंक। 

Objection Process for RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025

यदि उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो वे 3 से 7 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक) आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को प्रमाण सहित सही उत्तर का विवरण देना होगा। जिसके बाद बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों की जांच करके और सुधार के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। नीचे आपत्ति दर्ज कराने की संपूर्ण प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है।

चरण

प्रक्रिया

1

रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2

होमपेज पर CEN 07/2024: CBT Exam Responses & Objection Tracker लिंक खोजें और क्लिक करें।

3

लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

4

कैप्चा कोड डालें और लॉगिन बटन दबाएं।

5

स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी दिखाई देगी। इसमें गलत या त्रुटिपूर्ण उत्तर को चुनें।

6

अपने आपत्ति का विवरण भरें। सही उत्तर के लिए प्रमाण/स्रोत अपलोड करें और आवश्यक शुल्क जमा करें।

7

आपत्ति सबमिट करने से पहले विवरण जांच लें और सबमिट बटन दबाएं।

8

आपत्ति सबमिट करने के बाद आपको सफल सबमिशन नोटिफिकेशन दिखाई देगा।

FAQs: RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025

प्रश्न 1: RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 कहाँ डाउनलोड कर सकते हैं?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी को www.rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन करना होगा और रजिस्ट्रेशन आईडी तथा पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

प्रश्न 2: RRB Ministerial and Isolated Categories 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति कब तक दर्ज कर सकते हैं?

उम्मीदवार 3 से 7 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक) उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रमाण सहित त्रुटि का विवरण देना आवश्यक है।

प्रश्न 3: RRB Ministerial and Isolated Categories 2025 उत्तर कुंजी से अनुमानित अंक कैसे निकालें?

प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती होगी। उदाहरण के लिए, 80 सही और 10 गलत उत्तर होने पर कुल अंक = 80 – (10 × 1/3) = 76.67 अंक।

Trending Articles

RRB NTPC Undergraduate Answer Key 2025 Out

RRB ALP CBAT Result 2025 Out

RRB Group D Application Status 2025 OUT

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Out

RRB NTPC CBT 2 City Intimation Slip 2025 OUT

RRB NTPC 2025-26 Vacancy Out

RRB JE Recruitment 2025 OUT

Delhi Police Constable Recruitment 2025

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025

UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025

UPSSSC Group ‘C’ Recruitment for 44,000 Posts Soon

UPPSC Prelims Admit Card 2025 Out

RBI Officer Grade B Recruitment 2025

DSSSB Primary Assistant Teacher Vacancy 2025 OUT

Bihar Police SI Recruitment 2025

DDA Recruitment for 1732 Posts 2025 OUT

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top