RRB Ministerial & Isolated Categories 2025 Exam Dates Out
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि 11 अगस्त को जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 1,036 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध होंगे।
Overview RRB Ministerial & Isolated Categories 2025 Exam Dates Out
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 1,036 पद शामिल हैं, जिनमें जूनियर स्टेनोग्राफर, ट्रांसलेटर, टीजीटी, पीजीटी, कुक, लैब असिस्टेंट, फिंगरप्रिंट एग्जामिनर जैसे विविध पद सम्मिलित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2025 में आरंभ हुई और 12 जुलाई 2025 को आवेदन की स्थिति जारी की गई। अब 11 अगस्त 2025 को परीक्षा तिथि संबंधी आधिकारिक सूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) लगभग परीक्षा से दस दिन पहले तथा प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से चार दिन पूर्व उपलब्ध कराए जाएंगे। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले CBT आयोजित होगा। इसमें कुछ पदों के लिए CBT के बाद कौशल परीक्षा (Skill Test) जैसे स्टेनोग्राफी टेस्ट, अनुवाद टेस्ट या टीचिंग स्किल्स डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण अंतिम चरण होंगे।
RRB Ministerial & Isolated Categories 2025 |
|
भर्ती का नाम |
RRB Ministerial & Isolated Categories 2025 |
कुल पद |
1,036 |
पदों के प्रकार |
जूनियर स्टेनोग्राफर, ट्रांसलेटर, पीजीटी, टीजीटी, कुक, लैब असिस्टेंट, फिंगरप्रिंट एग्जामिनर आदि |
12 जुलाई 2025 |
|
परीक्षा तिथि |
10 से 12 सितंबर 2025 |
परीक्षा प्रकार |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
अगले चरण |
कौशल परीक्षा (यदि लागू), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण |
RRB Ministerial & Isolated Categories Exam Pattern 2025
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले CBT आयोजित होगा। जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट (PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट) होगी। इस परीक्षा में प्रोफेशनल एबिलिटी, सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, गणित और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे, तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।
RRB Ministerial & Isolated Categories परीक्षा पैटर्न 2025 |
||
विषय का नाम |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
व्यावसायिक योग्यता |
50 |
50 |
सामान्य जागरूकता |
15 |
15 |
सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति |
15 |
15 |
गणित |
10 |
10 |
सामान्य विज्ञान |
10 |
10 |
कुल |
100 |
100 |
RRB Ministerial & Isolated Categories 2025 Important Dates
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हुई। इसके बाद बोर्ड ने 12 जुलाई 2025 को आवेदन स्थिति जारी की, जिससे उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर सके कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ है या नहीं। अब जबकि परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है, तो परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) और 4 दिन पहले प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किया जाएगा।
RRB Ministerial & Isolated Categories महत्वपूर्ण तिथियां 2025 |
|
कार्यक्रम |
तिथि |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
7 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
28 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) |
आवेदन शुल्क भुगतान (ऑनलाइन) |
1 – 2 मार्च 2025 |
आवेदन में संशोधन (बिना शुल्क) |
3 – 12 मार्च 2025 |
आवेदन में संशोधन (शुल्क के साथ) |
13 – 22 मार्च 2025 |
आवेदन स्थिति जारी |
12 जुलाई 2025 |
परीक्षा शहर जानकारी (City Intimation Slip) |
परीक्षा से 10 दिन पहले (31 अगस्त 2025) |
प्रवेश पत्र (Admit Card) |
परीक्षा से 4 दिन पहले (6 सितंबर 2025 से) |
CBT परीक्षा तिथि |
10 से 12 सितंबर 2025 |
FAQs: RRB Ministerial & Isolated Categories Exam 2025
प्रश्न 1. RRB मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी 2025 परीक्षा कब होगी?
RRB मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाना है।
प्रश्न 2. RRB मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
RRB मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षा शहर की जानकारी लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी।
प्रश्न 3. RRB मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी 2025 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
RRB मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी 2025 भर्ती के तहत कुल 1,036 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें जूनियर स्टेनोग्राफर, ट्रांसलेटर, शिक्षक, कुक और अन्य विशेष श्रेणी के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में CBT, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होंगे।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/