Apni Pathshala

RRB NTPC Graduate Application Status 2026 Out

RRB NTPC Graduate Application Status 2026

RRB NTPC Graduate Application Status 2026 Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 26 नवंबर 2026 को RRB NTPC Graduate Application Status 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार (Accepted) हुआ है या अस्वीकार (Rejected)।

RRB NTPC Graduate Application Status 2026 Overview 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 06/2026 के अंतर्गत कुल 3,548 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 8 नवंबर 2026 तक पूरी की गई थी, जिसके बाद 9 से 18 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का अवसर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (लॉगिन क्रेडेंशियल) की मदद से अपना स्टेटस देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा आवेदनों की जांच के बाद इन्हें तीन श्रेणियों— प्रोविजनली एक्सेप्टेड (Provisionally Accepted), प्रोविजनली एक्सेप्टेड विद कंडीशंस (Provisionally Accepted with Conditions) और रिजेक्टेड (Rejected) में विभाजित किया गया है।

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards – RRBs)
भर्ती का नामRRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 (Non-Technical Popular Categories)
विज्ञापन संख्या (Advertisement No.)CEN 06/2026
कुल पदों की संख्या3,548 पद
आवेदन पूरा होने की तिथि8 नवंबर 2026 (सुधार विंडो: 18 नवंबर 2026 तक)
एप्लीकेशन स्टेटस जारी होने की तिथि26 नवंबर 2026
स्टेटस की श्रेणियांप्रोविजनली एक्सेप्टेड, सशर्त एक्सेप्टेड, और रिजेक्टेड
आधिकारिक वेबसाइटRRB Apply Portal

RRB NTPC Application Status 2026 Link

उम्मीदवार अब अपना RRB NTPC Application Status 2026 देख सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ है या अस्वीकार किया गया है। आपकी सुविधा के लिए नीचे आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक दिया गया है, जहाँ से आप लॉगिन कर सकते हैं:

RRB NTPC Graduate Application Status 2026

RRB NTPC CEN 06/2026 Application Status Types 

उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की गहन जांच (Scrutiny) के बाद बोर्ड द्वारा तीन प्रमुख श्रेणियों में स्टेटस जारी किए गए हैं। नीचे दी गई तालिका से आप अपने स्टेटस का सही अर्थ और कारण समझ सकते हैं:

एप्लीकेशन स्टेटस का प्रकारसंभावित कारण
Provisionally Acceptedआपका आवेदन पत्र सभी मानकों पर सही पाया गया है और अस्थायी रूप से स्वीकार कर लिया गया है। आप आगामी CBT-1 परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
Provisionally Accepted with Conditionsआपका आवेदन कुछ विशेष शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डैशबोर्ड पर जाकर संबंधित शर्तों या आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देख सकते हैं।
Rejectedआपका आवेदन किसी त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया है। इसके मुख्य कारण धुंधली फोटो/हस्ताक्षर, अपूर्ण जानकारी, या पात्रता शर्तों को पूरा न करना हो सकते हैं (सटीक कारण लॉगिन पर दिखेगा)।

RRB NTPC Application Status: Helpline Number

जिन उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन स्टेटस देखने में किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या कोई संदेह है, वे नीचे दिए गए आधिकारिक संपर्क नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

हेल्पडेस्क फोन नंबर 19592-001-188सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक)
हेल्पडेस्क फोन नंबर 20172-565-3333सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक)
आधिकारिक ईमेल आईडीrrb.help@csc.gov.in24×7 (ईमेल में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अवश्य लिखें)

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. RRB NTPC Graduate Application Status कब जारी हुआ?

Answer: RRB NTPC Graduate (CEN 06/2026) का Application Status 26 November 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

2. RRB NTPC Graduate Application Status कैसे चेक करें?

Answer: आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने registered mobile number या email ID और password से login करके status देखें।

3. RRB NTPC Graduate ‘Provisionally Accepted’ स्टेटस का क्या मतलब है?

Answer: इसका अर्थ है कि आपका application form प्रारंभिक जांच में स्वीकार कर लिया गया है और आप अगले stage के लिए पात्र हैं।

4. RRB NTPC Graduate ‘Provisionally Accepted with Conditions’ दिखने पर क्या करें?

Answer: इसका मतलब है कि आपका form कुछ शर्तों के साथ स्वीकार हुआ है; dashboard पर दी गई conditions या document instructions को ध्यान से पढ़ें।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top