Apni Pathshala

RRB Technician 2026 Answer Key Out

RRB Technician 2026 Answer Key Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 मार्च 2026 को विज्ञापन संख्या CEN 02/2025 के तहत आयोजित टेक्निशियन (ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3) परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी 6 से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में शामिल हुए थे, वे अब अपने  उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। 

Overview: RRB Technician 2026 Answer Key

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB टेक्निशियन भर्ती 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 6,238 पदों को भरा जाना है, जिसमें टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 183 पद और ग्रेड 3 के 6055 पद शामिल हैं। 19 मार्च 2026 को जारी अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में आपत्ति है तो उसके लिए आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की खिड़की 27 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे) तक खुली रहेगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹50 का शुल्क निर्धारित किया गया है, जो आपत्ति सही पाए जाने पर वापस (Refund) कर दिया जाएगा।

भर्ती निकाय

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या

CEN 02/2025

पद का नाम

टेक्निशियन (Grade 1 & Grade 3)

कुल रिक्तियां

6,238 पद

परीक्षा की तिथियां

6, 9, 10 और 13 मार्च 2026

उत्तर कुंजी जारी तिथि

19 मार्च 2026

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

27 मार्च 2026 (10:00 AM)

आधिकारिक वेबसाइट

www.rrbcdg.gov.in

RRB Technician 2026 Answer Key Download Link 

RRB ने सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उत्तर कुंजी देखने के लिए एक एकीकृत पोर्टल (Integrated Portal) सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके सीधे लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Technician Answer Key & Response Sheet Download Link 

How to Download RRB Technician 2026 Answer Key?

अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

वेबसाइट विज़िट: सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर जाएं।

​नोटिफिकेशन लिंक: होमपेज पर “CEN 02/2025: Link to view Question Paper, Responses & Keys” पर क्लिक करें।

​लॉगिन: अपना Registration Number और Date of Birth (DDMMYYYY) दर्ज करें।

​कैप्चा: स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर ‘Login’ बटन दबाएं।

​रिस्पॉन्स शीट: डैशबोर्ड पर “Candidate Response” टैब पर क्लिक करें। यहाँ “Generate it” लिंक पर क्लिक करने से आपकी आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।

​सेव करें: भविष्य के संदर्भ और स्कोर गणना के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB Technician 2026 Answer Key: Objection Raise Process

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि रेलवे द्वारा दिया गया कोई उत्तर गलत है या प्रश्न में त्रुटि है, तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क और सहायक दस्तावेज़ (Standard Textbook Proof) अनिवार्य हैं। आपत्ति दर्ज करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे दी गई है: 

लॉगिन: उत्तर कुंजी पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।

​ऑब्जेक्शन टैब: “Objection” टैब पर क्लिक करें और वह Question ID चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।

​कारण चुनें: ड्रॉप-डाउन मेनू से आपत्ति का प्रकार चुनें (जैसे: गलत उत्तर, एक से अधिक सही विकल्प, आदि)।

​दस्तावेज़ अपलोड: अपनी आपत्ति के समर्थन में आधिकारिक प्रमाण या मानक पाठ्यपुस्तकों के संदर्भ की फोटो अपलोड करें।

​शुल्क भुगतान: नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ₹50 प्रति प्रश्न का भुगतान करें।

​सबमिट: अपनी आपत्ति की समीक्षा करें और उसे अंतिम रूप से सबमिट करें। भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।

FAQs: RRB Technician 2026 Answer Key

  1. RRB टेक्निशियन उत्तर कुंजी 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: RRB टेक्निशियन उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे तक) निर्धारित की गई है।

  1. RRB टेक्निशियन आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न कितना शुल्क देना होगा?

उत्तर: उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह राशि आपके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।

  1. क्या RRB टेक्निशियन परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?

उत्तर: हाँ, RRB टेक्निशियन CBT परीक्षा में 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू है, जिसे आप अपनी उत्तर कुंजी मिलाते समय ध्यान में रखें।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top