Apni Pathshala

SBI PO Admit Card 2026 – Prelims Call Letter Released 

SBI PO Admit Card 2026

SBI PO Admit Card 2026 – Prelims Call Letter Released 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा 22 जुलाई 2026 को प्रारंभिक परीक्षा के लिए SBI PO Admit Card 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Admit Card 2026 Overview 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 1,500 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत आयोजित की जा रही है। इस वर्ष इस परीक्षा के लिए कुल 12,14,076 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) का आयोजन 1 अगस्त और 2 अगस्त 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर प्रतिदिन 4 शिफ्टों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 1 घंटे (60 मिनट) होगी। आज जारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसे महत्वपूर्ण विवरण अंकित हैं। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद यह लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। 

परीक्षा का नामएसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 (SBI PO Prelims Exam)
संचालक निकायभारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI)
विज्ञापन संख्याCRPD/PO/2026-27/09
कुल रिक्तियां (Posts)1,500 पद
कुल आवेदक (Applied Candidates)12,14,076 उम्मीदवार
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख22 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथियां01 और 02 अगस्त 2026
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
डाउनलोड करने की अंतिम तिथि02 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI PO Call Letter 2026 Download Link

आपकी सुविधा के लिए हमने SBI PO Call Letter डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया है। आप नीचे दिए गए SBI PO Prelims Call Letter पर क्लिक करके और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करके आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI PO Prelims Admit Card 2026 Download 

SBI PO Prelims Hall Ticket 2026 Step-by-Step Download Process

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना SBI PO Hall Ticket 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

चरण 1: सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज के शीर्ष दाईं ओर स्थित “Careers” (करियर) विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा, वहां “Join SBI” पर जाएं और “Current Openings” को चुनें।
चरण 4: भर्ती सूची में “Recruitment of Probationary Officers (Advt No. CRPD/PO/2026-27/09)” खोजें।
चरण 5: इसके अंतर्गत दिख रहे “Download Preliminary Examination Call Letter” के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 6: अब लॉगिन विंडो में अपना Registration Number (पंजीकरण संख्या) और Password / Date of Birth (DD-MM-YY प्रारूप में) दर्ज करें।
चरण 7: स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कैप्चा कोड भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
चरण 8: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक स्पष्ट प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
SBI PO Admit Card डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि या अद्रश्यता है, तो उम्मीदवार तुरंत एसबीआई के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

SBI PO Prelims Exam 2026 – Shift Timings & Exam Day Guidelines

1. SBI PO Prelims Shift Timings (शिफ्ट का समय)
शिफ्ट (Shift)रिपोर्टिंग समय (Reporting Time)परीक्षा शुरू होने का समयपरीक्षा समाप्त होने का समय
शिफ्ट 1सुबह 08:00 बजेसुबह 09:00 बजेसुबह 10:00 बजे
शिफ्ट 2सुबह 10:30 बजेसुबह 11:30 बजेदोपहर 12:20 बजे
शिफ्ट 3दोपहर 01:00 बजेदोपहर 02:00 बजेदोपहर 03:00 बजे
शिफ्ट 4दोपहर 03:30 बजेशाम 04:30 बजेशाम 05:30 बजे
2. Important Exam Day Instructions (महत्वपूर्ण निर्देश)
अनिवार्य दस्तावेजप्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन कार्ड) और उसकी एक फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।
पासपोर्ट साइज फोटोएडमिट कार्ड पर चिपकाने के अलावा 2 अतिरिक्त रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ रखें।
दस्तावेजों का मिलानआपके पहचान पत्र (ID Proof) पर लिखा नाम और एडमिट कार्ड का नाम बिल्कुल समान होना चाहिए। नाम में बदलाव होने पर राजपत्रित अधिसूचना (Gazette Notification) या विवाह प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाएं।
रिपोर्टिंग समयउम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
प्रतिबंधित वस्तुएंपरीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, किताबें या कोई भी धातु की वस्तु ले जाना सख्त मना है।
हस्ताक्षर और अंगूठाउम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में अन्वेषक (Invigilator) के सामने ही एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा।

FAQs:

  1. SBI PO Admit Card 2026 डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

    उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

  2. SBI PO Prelims Call Letter डाउनलोड करने की अंतिम तिथि क्या निर्धारित की गई है?

    अभ्यर्थी अपना SBI PO Prelims Call Letter परीक्षा के दिन यानी 2 अगस्त 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

  3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन लॉगिन क्रेडेंशियल (Login Credentials) की आवश्यकता होगी?

    इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि (DD-MM-YY) दर्ज करनी होगी।

  4. SBI PO Exam Date 2026 के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

    आधिकारिक SBI PO Exam Date 2026 के मुताबिक यह परीक्षा 1 अगस्त और 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

  5. यदि sbi.bank.in admit card डाउनलोड करते समय कोई त्रुटि दिखे तो क्या करें?

    विवरण में गड़बड़ी होने पर तुरंत एसबीआई हेल्पलाइन से संपर्क करें ताकि परीक्षा से पहले इसे सुधारा जा सके।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top